एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 06, 2026, 16:29 IST
Share
पिपलियामंडी के उमरिया गांव में हुई घेराबंदी<br>
पिपलियामंडी के उमरिया गांव में हुई घेराबंदी

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 'ऑपरेशन मद्वैतेश' के तहत 1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया। वह मध्यप्रदेश के मंदसौर में छिपा हुआ था। विश्नाराम के खिलाफ 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब नशे के कारोबार से जुड़े उसके साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगा रही।

दिवाली से पहले राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई की है। “ऑपरेशन मद्वैतेश” के तहत एएनटीएफ की विशेष टीम ने राजस्थान के टॉप मोस्ट ‘नार्को-25’ में शामिल और ₹1 लाख के इनामी कुख्यात तस्कर विश्नाराम को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया है।

विश्नाराम पिछले करीब दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बीकानेर में सफाई पर हंगामा: पार्षद ने कमिश्नर के सामने सिर फोड़ा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध | Bikaner Sanitation Chaos: Councilor Hits Head Before Commissioner, Rips Shirt in Protest
बीकानेर में सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर सिर मारा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध
06 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
बीकानेर नगर निगम में भाजपा पार्षद श्याम सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम कमिश्नर के पास जाकर हंगामा किया एवं अपनी शर्ट फाड़ ली। पार्षद ने आरोप लगाया कि सफाई के लिए कचरा गाड़ियां नियमित नहीं आ रही हैं। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों में dissatisfaction बढ़ रहा है और पार्षदों पर दवाब बन रहा है।

पहचान बदलकर मंदसौर में रह रहा था आरोपी

एएनटीएफ की कार्रवाई से बचने के लिए विश्नाराम ने राजस्थान में अपने ठिकाने बदलने के बाद मध्यप्रदेश के मंदसौर में शरण ले ली थी। यहां उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को फर्नीचर व्यवसायी के तौर पर स्थापित कर लिया था।

बताया गया कि काम के सिलसिले में उसने जोधपुर से कुछ फर्नीचर कारीगरों को मंदसौर बुलाया था। एएनटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि विश्नाराम मंदसौर में छिपकर फर्नीचर का काम करवा रहा है। इसके बाद विशेष टीम ने जोधपुर से मंदसौर पहुंचे कारीगरों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसी ट्रैकिंग के जरिए टीम आरोपी तक पहुंच गई।

कुमावत समाज का बड़ा ऐलान: पंचायत चुनाव में BJP-Congress को छोड़ेंगे, निर्दलीय उतारेंगे प्रत्याशी | Kumawat Community's Big Announcement: Will Leave BJP-Congress in Panchayat Elections, Will Field Independent Candidates
कुमावत समाज ने भाजपा कांग्रेस का किया सामाजिक बहिष्कार, निर्दलीय प्रत्याशी उतारनें की तैयारी
06 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
कुमावत समाज ने अपनी महापंचायत में भाजपा और कांग्रेस का बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया। इस वार्षिक सभा में चर्चा की गई कि अगले पंचायत चुनावों के लिए निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करने की योजना कैसे बनाई जाए। इसमें भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत कई नेताओं को समाज से दूर रहने के लिए कहा गया।
कुमावत समाज ने अपनी महापंचायत में भाजपा और कांग्रेस का बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया। इस वार्षिक सभा में चर्चा की गई कि अगले पंचायत चुनावों के लिए निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करने की योजना कैसे बनाई जाए। इसमें भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत कई नेताओं को समाज से दूर रहने के लिए कहा गया।

पिपलियामंडी के उमरिया गांव में हुई घेराबंदी

एएनटीएफ की टीम कारीगरों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए मंदसौर के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र स्थित उमरिया गांव पहुंची। यहां आरोपी अपने एक तस्कर साथी के रिश्तेदार के मकान में कारीगरों और सहयोगियों के साथ मौजूद था।

टीम ने मौके पर घेराबंदी की। बताया गया कि उस समय आरोपी अपने साथियों के साथ नशे की पार्टी कर रहा था। एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से ही दबोच लिया और भागने का कोई मौका नहीं दिया।

दादा की नशे की लत से तस्करी तक पहुंचा

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार, 32 वर्षीय विश्नाराम बाड़मेर के कुड़ला थाना क्षेत्र में रीको इलाके का रहने वाला है और उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। पुलिस के मुताबिक, परिवार में अपने दादा को डोडा पोस्त के महंगे नशे का आदी देखकर विश्नाराम के मन में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाह पैदा हुई। इसके बाद वह खुद मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में उतर गया।

शुरुआत में वह खलासी के तौर पर काम करता था। इसी दौरान उसने नीमच और मंदसौर के बड़े तस्करों से संपर्क बनाया। बाद में मध्यप्रदेश से मादक पदार्थों की खेप राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र तक पहुंचाने और वहां ऊंचे दामों पर सप्लाई करने का नेटवर्क खड़ा कर लिया। करीब 12 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय विश्नाराम धीरे-धीरे अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी के नेटवर्क का अहम चेहरा बन गया।

कोटा किडनी फेलियर मामला: गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग | Kota Kidney Failure Case: Gehlot Raises Questions, Demands Public Disclosure of Investigation Report
कोटा किडनी फेलियर मामले में गहलोत ने उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
06 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में किडनी फेलियर का मामला सामने आने के बाद की गई जांच के चलते तीन डॉक्टरों को उनके पद पर बहाल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रभावित परिवार ने जांच रिपोर्ट की मांग की है। इस मामले में अस्पताल की कमी और निलंबन के पीछे के कारणों की विस्तृत चर्चा की गई।

‘नार्को-25’ में शामिल था विश्नाराम

राजस्थान पुलिस की ओर से चिन्हित टॉप मोस्ट ‘नार्को-25’ तस्करों में विश्नाराम का नाम भी शामिल था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।एएनटीएफ की विशेष टीम ने लगातार तकनीकी और मैदानी स्तर पर उसकी तलाश जारी रखी। राजस्थान में दबाव बढ़ने के बाद आरोपी ने मध्यप्रदेश में पहचान बदलकर रहने की कोशिश की, लेकिन जोधपुर से मंदसौर पहुंचे कारीगरों की गतिविधियों की निगरानी उसके लिए भारी पड़ गई।

18 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार विश्नाराम के खिलाफ राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।

उसके खिलाफ बाड़मेर के सदर, कोतवाली, महिला थाना, रीको, नागाणा, चौहटन और गिड़ा थानों के अलावा जोधपुर कमिश्नरेट, पाली के सुमेरपुर, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी और हरियाणा के गुड़गांव स्थित सुशांत लोक थाना क्षेत्र में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 18 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित था।

राजस्थान में बस टैक्स विवाद: 2022 के आदेश के बावजूद रोज ₹600 अतिरिक्त वसूली का आरोप | Bus Tax Dispute in Rajasthan: Allegations of Rs 600 Daily Extra Levy Despite 2022 Order
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
06 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में प्राइवेट बसों से टैक्स वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बस ऑपरेटर्स का आरोप है कि संभाग के भीतर स्पेशल परमिट लेने पर 2022 के आदेश में अतिरिक्त टैक्स नहीं था। अब टीपी बनाते समय रोज 600 रुपए अतिरिक्त टैक्स लिया जा रहा है। परमिट उल्लंघन के मामलों में भी दो से तीन महीने का अतिरिक्त टैक्स लेने का आरोप है।

एएनटीएफ ने बताया, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एएनटीएफ की ओर से बताया गया कि राज्यव्यापी नशामुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एएनटीएफ ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध नशा तस्कर या मादक पदार्थों की गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।

एएनटीएफ कंट्रोल रूम: 0141-2502877
व्हाट्सऐप: 9261225056

पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कार्रवाई के पीछे टीम की रणनीति

इस पूरे ऑपरेशन में आरोपी की पुरानी गतिविधियों, उसके संपर्कों और नए ठिकाने की जानकारी जुटाने के बाद टीम ने उसके आसपास मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। जोधपुर से मंदसौर पहुंचे फर्नीचर कारीगरों की ट्रैकिंग ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में अहम सुराग दिया। आखिरकार पिपलियामंडी के उमरिया गांव में की गई कार्रवाई के दौरान ₹1 लाख का इनामी और लंबे समय से फरार विश्नाराम एएनटीएफ की गिरफ्त में आ गया।
Tags:
  • विश्नाराम गिरफ्तार
  • नशा तस्कर
  • एएनटीएफ कार्रवाई
  • मंदसौर गिरफ्तारी
  • ऑपरेशन मद्वैतेश
  • नार्को-25
  • राजस्थान पुलिस
  • ANTF
  • Drug Smuggler
  • Operation Madhvaitesh
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

By Ashish Bhardwaj

आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा - 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश

By Jageshwar prasad

SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी

By Arohi Raj

भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान

By Umeshwari Baghel

नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर

By Sanjay Gupta

इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट

By Arun Tiwari