बीकानेर में सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षद ने कमिश्नर के सामने जमीन पर सिर मारा, शर्ट फाड़कर जताया विरोध
Ashish Bhardwaj | Oct 06, 2026, 16:01 IST
सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद की फड़ी शर्ट
बीकानेर नगर निगम में मंगलवार को भाजपा पार्षद श्याम सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के पास जाकर हंगामा किया और अपनी शर्ट फाड़ ली। पार्षद ने आरोप लगाया कि सफाई के लिए कचरा गाड़ियां नियमित नहीं आ रही हैं। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही और वो पार्षदों पर गुस्सा निकाल रहे।
राजस्थान के बीकानेर में लचर सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर निगम में जमकर हंगामा हुआ। वार्ड-37 के भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला सफाई नहीं होने की शिकायत लेकर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के पास पहुंचे थे। बातचीत के दौरान पार्षद का गुस्सा बढ़ गया। वे नीचे बैठ गए और अपना सिर जमीन पर दे मारा। इसके बाद अपनी शर्ट भी फाड़ ली।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और दूसरे लोगों ने पार्षद श्याम सिंह को किसी तरह संभाला। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में करीब एक महीने से सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी नियमित नहीं आ रही। शहर के दूसरे इलाकों से भी कचरा नहीं उठने की शिकायतें सामने आई हैं।
बीकानेर निगम कमिश्नर के चैंबर में स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह धनकड़ भी मौजूद थे। सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद श्याम सिंह उन पर भी भड़क गए। पार्षद ने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि वार्ड की हालत खराब कर रखी। अधिकारी फील्ड में नहीं जाते। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारी से इस्तीफा देने तक की बात कह दी। इस दौरान चैंबर में माहौल गरमा गया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारी प्रदीप चारण ने पार्षद को संभाला। बाद में उन्हें कमिश्नर के कमरे से बाहर ले जाया गया।
भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था है। आरोप है कि कई जगह कचरा गाड़ियां नियमित नहीं पहुंच रही हैं। ड्राइवरों को फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलता। इसका असर सीधे पार्षदों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोग सफाई नहीं होने पर अपने पार्षदों से शिकायत कर रहे। शहर में नई सफाई व्यवस्था शुरू होने के बाद भी कई वार्डों में कचरा उठाने वाले वाहन नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं।
श्याम सिंह इसी समस्या को लेकर कमिश्नर के पास पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
बीकानेर नगर निगम (Bikaner Municipal Corporation) कमिश्नर के चैंबर से मामला खत्म नहीं हुआ। इसके बाद नगर निगम के हॉल में भी पार्षद और कमिश्नर आमने-सामने आ गए।यहां श्याम सिंह ने एक बार फिर नाराजगी जताई। उन्होंने विरोध करते हुए अपनी शर्ट फाड़ ली। पार्षद का कहना था कि जनता उनसे सवाल कर रही है, लेकिन निगम के अधिकारी समस्या दूर नहीं कर रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने निगम में अपनी शर्ट फाड़कर विरोध जताया।
भाजपा पार्षद श्याम सिंह ने कहा कि दीपावली नजदीक है। इस दौरान लोग अपने घरों की बड़े स्तर पर साफ-सफाई करते हैं। इससे सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कचरा निकलता है।उनका कहना है कि ऐसे समय में घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी ही नहीं आएगी तो लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने नगरीय निकायों को दीपावली से पहले सफाई, सड़क और दूसरी बुनियादी व्यवस्थाओं से जुड़े काम पूरे करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करने और अधिकारियों के साथ तालमेल रखने को भी कहा था।
श्याम सिंह ने सफाई के टेंडर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुराना टेंडर खत्म कर दिया गया, लेकिन नई व्यवस्था भी सही तरीके से नहीं चल रही है।पार्षद ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी टेंडर के मामले में शामिल हैं। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है। लोग अपने वार्ड के पार्षद से जवाब मांगते हैं। ऐसे में जब निगम स्तर पर सुनवाई नहीं होती तो नाराजगी बढ़ती है।
बीकानेर में सफाई को लेकर विरोध सिर्फ एक पार्षद तक सीमित नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के दूसरे पार्षदों ने भी कचरा उठाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। कुछ पार्षद कचरा वाहन और ट्रैक्टर-टिपर लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। अब निगम प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था को पटरी पर लाने का है। खासकर दीपावली से पहले शहर में सफाई की मांग और तेज हो गई है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और दूसरे लोगों ने पार्षद श्याम सिंह को किसी तरह संभाला। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में करीब एक महीने से सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी नियमित नहीं आ रही। शहर के दूसरे इलाकों से भी कचरा नहीं उठने की शिकायतें सामने आई हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी पर भी भड़के भाजपा पार्षद हाडला
वार्ड में कचरा गाड़ी नहीं आने से बढ़ी नाराजगी
श्याम सिंह इसी समस्या को लेकर कमिश्नर के पास पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
बीकानेर नगर निगम हॉल में भी फाड़ दी शर्ट
पार्षद का आरोप- दिवाली करीब पर कचरा नहीं उठ रहा
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने नगरीय निकायों को दीपावली से पहले सफाई, सड़क और दूसरी बुनियादी व्यवस्थाओं से जुड़े काम पूरे करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करने और अधिकारियों के साथ तालमेल रखने को भी कहा था।
सफाई के टेंडर पर भी उठाए सवाल
बीकानेर में सफाई को लेकर विरोध सिर्फ एक पार्षद तक सीमित नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के दूसरे पार्षदों ने भी कचरा उठाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। कुछ पार्षद कचरा वाहन और ट्रैक्टर-टिपर लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। अब निगम प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था को पटरी पर लाने का है। खासकर दीपावली से पहले शहर में सफाई की मांग और तेज हो गई है।
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
By Ashish Bhardwaj
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
By Jageshwar prasad
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
By Arohi Raj
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
By Umeshwari Baghel
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मंदसौर से गिरफ्तार किया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
By Sanjay Gupta
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
By Arun Tiwari