MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
MPPCB में नियुक्तियों पर उठे सवालों के बीच ACS अनिरुद्ध मुखर्जी ने पुराने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।
MPPCB में नियुक्तियों पर उठे सवालों के बीच ACS अनिरुद्ध मुखर्जी ने पुराने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।

MPPCB Controversy:मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) में नियुक्तियों और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अनिरुद्ध मुखर्जी के खिलाफ केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बोर्ड में नियमों को नजरअंदाज कर नियुक्तियां की गई हैं।

साथ ही एक ही अधिकारी के पास ऐसी जिम्मेदारियां हैं, जिनसे हितों के टकराव की स्थिति बन रही है। हालांकि, अनिरुद्ध मुखर्जी ने इन आरोपों के जवाब में पुराने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा है।

केंद्रीय पर्यावरण सचिव से की शिकायत

पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अनिरुद्ध मुखर्जी को एसीएस (पर्यावरण) के पद से तत्काल हटाने की मांग की है।

दुबे का कहना है कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुछ नियुक्तियां नियमों के खिलाफ हुई हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने बोर्ड में हुई नियुक्तियों को रद्द करने की भी मांग उठाई है।

MPESB परीक्षा कैलेंडर में भारी गड़बड़ी: 14 में से 5 परीक्षाएं अटकीं, 3 की तारीखें अब भी गायब | MPESB Exam Calendar Major Disruption: 5 out of 14 Exams Stuck, Dates for 3 Still Missing
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने पढ़ाई से बड़ी चुनौती परीक्षा की सही तारीख याद रखना बन गई है। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2027 में होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

एक ही अधिकारी अनुमति भी दे रहा और सुनवाई भी कर रहा?

शिकायत में सबसे बड़ा सवाल अनिरुद्ध मुखर्जी की दोहरी भूमिका पर उठाया गया है। दरअसल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 26 फरवरी 2026 को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत राज्यों के पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पर्यावरण, वायु और जल कानूनों से जुड़े मामलों में अधिनिर्णायक अधिकारी (Adjudicating Officer) बनाया गया है।

इस अधिकारी के पास प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने और जुर्माना लगाने का अधिकार होता है। अजय दुबे का आरोप है कि अनिरुद्ध मुखर्जी एक तरफ खुद को MPPCB का अध्यक्ष मानकर उद्योगों को मंजूरी दे रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ एसीएस होने के नाते उन्हीं मामलों में सुनवाई करने की जिम्मेदारी भी उनके पास है।

शिकायतकर्ता ने इसे Conflict of Interest यानी हितों के टकराव का मामला बताया है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में निष्पक्ष फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं।

MPPSC परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग: वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा में 63% अभ्यर्थी अनुपस्थित, कृषि विभाग में दिखी भीड़ | MPPSC Exams Disillusion Youth: 63% Candidates Absent in Scientific Officer Exam, Agriculture Dept Exam Sees Crowd
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना तो लाखों युवा देख रहे हैं, लेकिन जब परीक्षा देने की बारी आती है तो कुर्सियां खाली रह जाती हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा रविवार को इंदौर में देखने को मिला है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) की ओर से दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

क्या बिना नियुक्ति आदेश के संभाल रहे अध्यक्ष की कुर्सी?

अजय दुबे ने अनिरुद्ध मुखर्जी के MPPCB अध्यक्ष के तौर पर काम करने पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत के मुताबिक, राज्य सरकार ने 17 जून 2026 को जो आदेश जारी किया था, उसमें मुखर्जी को केवल पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उस आदेश में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने का जिक्र नहीं था।

दुबे का दावा है कि जल अधिनियम 1974 में वर्ष 2024 में हुए संशोधन और केंद्रीय नियमों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया और राजपत्र में अधिसूचना जरूरी है।

उनका आरोप है कि इन प्रक्रियाओं का पालन किए बिना अध्यक्ष के तौर पर काम किया जा रहा है। हालांकि, मुखर्जी ने इस मामले में पुराने आदेश के आधार पर अपना पक्ष रखा है।

सदस्य सचिव की नियुक्ति में भी गड़बड़ी का आरोप

विवाद सिर्फ अध्यक्ष पद तक सीमित नहीं है। बोर्ड के सदस्य सचिव की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने नोटशीट पर मुख्य अभियंता एच.एस. मालवीय को सदस्य सचिव का केवल अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दी थी।

लेकिन आरोप है कि 6 नवंबर 2026 को जारी अंतिम आदेश में बदलाव कर उन्हें पूर्णकालिक सदस्य सचिव नियुक्त कर दिया गया।

अजय दुबे ने इस नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए आदेश रद्द करने की मांग की है। फिलहाल नोटशीट में कथित हेरफेर का आरोप जांच का विषय है।

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का प्रमोशन: रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद | MP New Year Promotion: 13 District Collectors to be Promoted, Ruchika Chauhan to Become Secretary, 12 to Get Additional Secretary Post
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>MP IAS Promotion:</strong> मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत कई बड़े अफसरों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाली है। प्रदेश के 13 जिलों के कलेक्टरों को 1 जनवरी 2027 से प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इनमें ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव पद पर प्रमोट होंगी, जबकि 12 अन्य जिलों के कलेक्टरों को अपर सचिव का दर्जा मिलेगा।

पांच महीने के फैसलों की जांच कराने की मांग

पर्यावरण कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्रालय से सिर्फ नियुक्तियों की जांच करने को नहीं कहा है, बल्कि पिछले पांच महीनों के दौरान बोर्ड में हुए कई फैसलों की जांच की मांग भी की है। इनमें उद्योगों को दी गई अनुमतियां, अधिकारियों की पदोन्नतियां और तबादले शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने अधिनिर्णायक अधिकारी की शक्तियों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की है, ताकि मामलों की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से हो सके।

ACS अनिरुद्ध मुखर्जी ने दिया जवाब, बोले- पुराना आदेश अब भी लागू

इन आरोपों के बीच अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने एक पुराने सरकारी आदेश की कॉपी दिखाते हुए कहा कि अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है।

मुखर्जी ने कहा कि क्या यह पर्याप्त रूप से स्पष्ट नहीं है? अध्यक्ष पद का मामला पहले भी स्पष्ट किया जा चुका है। इस संबंध में एक पुराना आदेश मौजूद है, जिसे अब तक निरस्त नहीं किया गया है।

मुखर्जी ने पर्यावरण विभाग के 15 नवंबर 2022 के आदेश का हवाला दिया है। इस आदेश के मुताबिक, जल अधिनियम 1974 और बोर्ड के नियमों के तहत पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नामित किया गया था। आदेश में राजपत्र में प्रकाशन का भी उल्लेख है।

मुखर्जी का कहना है कि यह आदेश अब तक निरस्त नहीं हुआ है। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब इसी आदेश के जरिए दिया है।

डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 महीने का एक्सटेंशन! वरुण कपूर रेस से बाहर, पंकज श्रीवास्तव की एंट्री संभव | DGP Kailash Makwana gets 3-month extension! Varun Kapoor out of race, Pankaj Srivastava likely to enter
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश का अगला पुलिस मुखिया कौन होगा? इस सवाल का जवाब मिलने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। अगर ऐसा होता है तो नए डीजीपी की नियुक्ति कुछ महीने आगे बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अभी जिन तीन आईपीएस अफसरों के नाम डीजीपी की दौड़ में हैं, उस पैनल का समीकरण भी बदल सकता है।

अब केंद्रीय मंत्रालय के फैसले पर नजर

इस पूरे मामले में एक तरफ पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे नियुक्तियों और अधिकारियों की भूमिका को नियमों के खिलाफ बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ अनिरुद्ध मुखर्जी पुराने सरकारी आदेश को अपने पक्ष का आधार बना रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या वर्ष 2022 का आदेश मौजूदा नियमों के तहत भी लागू माना जाएगा? साथ ही सदस्य सचिव की नियुक्ति में बदलाव के आरोपों में कितनी सच्चाई है?

फिलहाल ये आरोप और दावे हैं, जिनकी आधिकारिक जांच से पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नियुक्तियों और फैसलों की जांच होती है।
Tags:
  • अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी
  • MP Pollution Control Board appointments controversy
  • एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियुक्तियों विवाद
  • एसीएस अनिरुद्ध मुखर्जी नियम तोड़ने के आरोप
  • Central Ministry complaint MPPCB
  • मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • MPPCB
  • ACS Anirudh Mukherjee
  • केंद्रीय पर्यावरण
  • वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी

By Harrison Masih

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?

By Atul Dwivedi

अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?

By Raghvendra Singh Rathore

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

By Arun Tiwari

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न