छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?

VINAY VERMA | Updated:
Share
PSC से निर्वाचन आयोग तक पद खाली, सरकार की सुस्ती से अटके भर्ती और प्रमोशन
PSC से निर्वाचन आयोग तक पद खाली, सरकार की सुस्ती से अटके भर्ती और प्रमोशन

छत्तीसगढ़ में सरकारी व्यवस्था को लेकर अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। लोक सेवा आयोग (PSC) में अध्यक्ष नहीं होने से भर्तियां प्रभावित हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति अटकी हुई है। राज्य वित्त आयोग में नियुक्ति नहीं होने से पंचायतों और नगरीय निकायों को मिलने वाली राशि का हिसाब-किताब प्रभावित हो रहा है।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग में भी नए आयुक्त की नियुक्ति का इंतजार है। सवाल यह है कि जब इन आयोगों का सीधा संबंध युवाओं के भविष्य, अधिकारियों के प्रमोशन और शहरों-गांवों के विकास से है, तो सरकार इन पदों को भरने में देरी क्यों कर रही है? आखिर नियुक्तियों की फाइल कहां अटकी है और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता क्यों भुगते?

तीनों संस्थानों की जिम्मेदारियां प्रदेश की व्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से खाली पदों को भरने के लिए अब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में संभावित नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन इन चर्चाओं का असर सरकारी फैसलों में नजर नहीं आ रहा है।

सोनिया गांधी: गीता, अभिमन्यु और बच्चन की सीख से कांग्रेस की कमान तक का सफर | Sonia Gandhi: Journey from Gita, Abhimanyu and Bachchan's Teachings to Congress Leadership
एक साल गीता पढ़ने के बाद सोनिया ने संभाली कांग्रेस की कमान, बच्चन ने पढ़ाया सियासत का पहला सबक
23 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
राजनीति में आने का फैसला हमेशा सत्ता हासिल करने की महत्वाकांक्षा से ही नहीं होता। कई बार परिस्थितियां, जिम्मेदारियां और भीतर चल रहा वैचारिक संघर्ष किसी व्यक्ति को ऐसी भूमिका में खड़ा कर देते हैं, जिससे वह लंबे समय तक बचना चाहता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब <em>Belonging: A Journey of Love </em>में राजनीति में आने और कांग्रेस की कमान संभालने के पीछे की मनःस्थिति को कुछ इसी अंदाज में बयां किया है।

PSC अध्यक्ष नहीं, भर्ती और प्रमोशन अटके

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष का पद खाली होने का असर भर्ती व्यवस्था पर पड़ रहा है। आयोग प्रदेश की प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित करता है। अध्यक्ष नहीं होने से भर्ती संबंधी फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर स्थिति प्रभावित हो रही है।
इसका असर सिर्फ नई भर्तियों तक सीमित नहीं है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति भी सितंबर के बाद से नहीं हुई है। अधिकारियों को अगली जिम्मेदारी और पद का इंतजार है, लेकिन DPC की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

PSC अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त IAS अधिकारी महादेव कांवरे का नाम प्रशासनिक हलकों में चर्चा में है। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए इस पद के लिए विचार किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, शासन की ओर से अब तक नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

इंदौर की सौ करोड़ की जमीन, ग्वालियर का मोनू सटोरिया और कुर्सी गंवाकर भी भौकाल बरकरार रखने वाले IAS: सत्ता के गलियारों की गरमागरम खबरें! | Indore's 100 Crore Land Deal, Gwalior's Monu Satotria, and an IAS Officer Who Retains His Aura Despite Losing His Chair: Hot News from the Corridors of Power!
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
22 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
सत्ता के गलियारों में इन दिनों बड़े गजब के किस्से तैर रहे हैं। कहीं जमीन के कागजों पर नाम किसी का है और चर्चाओं में रसूख किसी और का, तो कहीं एक मोनू भाई के कथित जलवे के आगे बड़े-बड़े रसूखदारों के नाम लिए जा रहे हैं। उधर अपने एक आईएएस साहब हैं, जिनकी कलेक्टरी भले छिन गई हो, मगर ठसक है कि टस से मस होने को तैयार नहीं!

वित्त आयोग की सिफारिशें लागू नहीं

राज्य वित्त आयोग का काम पंचायतों और नगरीय निकायों के बीच वित्तीय संसाधनों के बंटवारे को लेकर सिफारिशें करना है। पिछली सरकार में जीएस मिंज इस आयोग के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में यह व्यवस्था तय हुई थी कि निगमों और पंचायतों को उनकी जरूरत के हिसाब से राशि देने में वित्त आयोग की सिफारिशों की अहम भूमिका होगी।

लेकिन सर्जियस मिंज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग में नई नियुक्ति नहीं हुई। उनकी सिफारिशें भी लागू नहीं हो सकीं। अब पंचायतों और नगरीय निकायों को कितना पैसा दिया जाना है, इसका फैसला शासन स्तर पर ही किया जा रहा है। इससे स्थानीय निकायों के विकास कार्यों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

वित्त आयोग के अध्यक्ष पद के लिए IAS अधिकारी भगवान सिंह उइके का नाम चर्चा में है। वे 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हालांकि, उनकी भर्ती प्रक्रिया को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में उनकी संभावित नियुक्ति के साथ कानूनी पहलू भी महत्वपूर्ण हो जाता है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पद पर किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं हुई है।

8 हजार पैरामेडिकल छात्रों का भविष्य अधर में: 2 साल का डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, रोजगार के अवसर ठप | Future of 8 Thousand Paramedical Students in Limbo: 2-Year Diploma Incomplete Even After 4 Years, Employment Opportunities Stalled
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
21 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दो साल में पैरामेडिकल का डिप्लोमा लेकर अस्पतालों में नौकरी करने का सपना देखने वाले राजस्थान के करीब 8 हजार युवा चार साल बाद भी परीक्षा और रिजल्ट के चक्कर में फंसे हैं। जिन हाथों में अब तक डिप्लोमा और नौकरी का नियुक्ति पत्र होना चाहिए था, वे आज भी परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल (RSAHC) को पहले साल की परीक्षा कराने में ही 23 महीने लग गए। अब दूसरे साल की परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। डिप्लोमा पूरा नहीं होने से युवा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। इस देरी के कारण उनके हाथ से भर्ती के मौके निकल रहे हैं और रोजगार का सपना लगातार दूर होता जा रहा है।

निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति भी लंबित

राज्य निर्वाचन आयोग में भी नए आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है। फिलहाल सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अजय सिंह इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका जन्म 12 फरवरी 1960 को हुआ था। इस हिसाब से वे 12 फरवरी 2025 को 65 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं।

ऐसे में उनकी उम्र और पद पर बने रहने की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नई नियुक्ति नहीं होने से मौजूदा व्यवस्था जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के संचालन की है। ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान में नए आयुक्त की नियुक्ति नहीं होना भी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

डीएसपी को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे, पत्नी बरखा भी गिरफ्तार | DSP Kalpana ko phasane wale Deepak Tandon ka naya kand: Asp aur TI samet kai afsaron se transfer ke naam par vasule paise, patni Barkha bhi giraftaar
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
12 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर।</b> छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दीपक पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों को भी ठगने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उसने मनचाही जगह ट्रांसफर और अच्छी पोस्टिंग दिलाने का भरोसा

तीन आयोग खाली, सरकार से पांच सवाल

  • PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से भर्ती और विभागीय पदोन्नति प्रभावित हो रही है, इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
  • राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद नई नियुक्ति क्यों नहीं हुई? पिछली सिफारिशें लागू क्यों नहीं की गईं?
  • पंचायतों और नगरीय निकायों को मिलने वाली राशि का बंटवारा वित्त आयोग की सिफारिशों के बिना किस आधार पर हो रहा है?
  • 65 साल की उम्र पूरी कर चुके राज्य निर्वाचन आयुक्त की जगह नई नियुक्ति क्यों नहीं की गई?
  • क्या सरकार को इन संवैधानिक पदों के लिए योग्य अधिकारी नहीं मिल रहे या फिर खाली पदों को भरना उसकी प्राथमिकता में नहीं है?

तीनों आयोगों की स्थिति एक ही सवाल खड़ा करती है

जब इन संस्थानों का काम प्रदेश की भर्ती, वित्तीय व्यवस्था और स्थानीय चुनावों से जुड़ा है, तो इनके शीर्ष पद लंबे समय तक खाली क्यों रखे जा रहे हैं? सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि नियुक्तियों में देरी की वजह क्या है और इन संस्थानों को पूरी क्षमता से काम करने लायक कब बनाया जाएगा।
Tags:
  • अफसरों की कमी
  • Chhattisgarh PSC Recruitment
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष
  • Chhattisgarh Administrative Service Promotion
  • राज्य प्रशासनिक सेवा पदोन्नति
  • Chhattisgarh State Finance Commission
  • छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

By Arun Tiwari

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि

By Umeshwari Baghel

CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि
वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज