एक साल गीता पढ़ने के बाद सोनिया ने संभाली कांग्रेस की कमान, बच्चन ने पढ़ाया सियासत का पहला सबक

Arun Tiwari | Updated:
Share
एक साल तक गीता का अध्ययन, फिर सोनिया गांधी ने लिया सियासत में उतरने का फैसला
एक साल तक गीता का अध्ययन, फिर सोनिया गांधी ने लिया सियासत में उतरने का फैसला

राजनीति में आने का फैसला हमेशा सत्ता हासिल करने की महत्वाकांक्षा से ही नहीं होता। कई बार परिस्थितियां, जिम्मेदारियां और भीतर चल रहा वैचारिक संघर्ष किसी व्यक्ति को ऐसी भूमिका में खड़ा कर देते हैं, जिससे वह लंबे समय तक बचना चाहता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love में राजनीति में आने और कांग्रेस की कमान संभालने के पीछे की मनःस्थिति को कुछ इसी अंदाज में बयां किया है।

उनके लेखन में भगवद्गीता, महाभारत के अभिमन्यु, ऋग्वेद के एक मंत्र और हरिवंशराय बच्चन की सीख के प्रसंग एक साथ सामने आते हैं। इन प्रसंगों से पता चलता है कि कांग्रेस की नेतृत्वकारी भूमिका स्वीकार करने से पहले सोनिया गांधी किस तरह मानसिक उहापोह से गुजर रही थीं और आखिरकार उन्होंने अपने फैसले को कर्तव्य से जोड़कर देखा। सोनिया ने एक साल तक गीता का अध्ययन किया। जब श्रीकृष्ण के उपदेश 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' से अर्जुन का मोह भंग हुआ, तभी सोनिया गांधी ने कांग्रेस की कमान संभालने का फैसला कर लिया।

राहुल गांधी का खुलासा: गर्लफ्रेंड संग पहुंचे उसी कैम्ब्रिज रेस्टोरेंट जहां मिले थे सोनिया-राजीव, सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा | Rahul Gandhi's Revelation: Visited the Same Cambridge Restaurant with Girlfriend Where Sonia-Rajiv Met, Shared a Heartwarming Anecdote
गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गए राहुल गांधी, जहां पहली बार मिले थे सोनिया-राजीव; सुनाया दिलचस्प किस्सा
16 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं? इसे लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार खुद राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर सबका ध्यान खींच लिया है। वह भी अपनी मां सोनिया गांधी के सामने। मौका था सोनिया गांधी की किताब <b>Belonging: A Journey of Love</b> के लॉन्च का।
राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं? इसे लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार खुद राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर सबका ध्यान खींच लिया है। वह भी अपनी मां सोनिया गांधी के सामने। मौका था सोनिया गांधी की किताब <b>Belonging: A Journey of Love</b> के लॉन्च का।

सोनिया ने एक साल किया गीता का अध्ययन

सोनिया गांधी लिखती हैं कि मैं अपने पूरे वयस्क जीवन में कभी धार्मिक नहीं रही। हालांकि, सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करती हूं। लेकिन इसी दौर में मेरे भीतर भगवद्गीता को फिर से पढ़ने की इच्छा जागी। बचपन में मैंने इसे पढ़ा था। यह प्राचीन ग्रंथ और महाभारत की वह महान कथा हर जगह मौजूद थी और लाखों लोगों के जीवन, विचारों तथा चिंतन में रची-बसी थी।

मैं जानती थी कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों पर भगवद्गीता का गहरा प्रभाव रहा था। मैंने रंगमंच, त्योहारों और अन्य माध्यमों में इसकी कथाओं और प्रसंगों की प्रस्तुतियां देखी थीं। राजनीतिक हस्तियों को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने या किसी को कोई संदेश देने के लिए बार-बार गीता के श्लोकों का पाठ करते हुए भी सुना था।

मैं लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ के बारे में जानती थी। अपनी इस पहल के पीछे का कारण जाहिर न हो, इसका ध्यान रखते हुए मैंने अपने कार्यालय से पता करने को कहा कि क्या मैं घर पर ही कुछ कक्षाएं ले सकती हूं। इस सिलसिले में प्रोफेसर वाचस्पति उपाध्याय का नाम सामने आया। हम उन्हें शास्त्रीजी कहकर बुलाते थे। वे एक सौम्य, विनम्र और विद्वान व्यक्ति थे। हमारे परिवार से भी उनका परिचय था। उन्होंने बड़ी आत्मीयता से मेरे खाली समय में भगवद्गीता के गूढ़ दार्शनिक अर्थों को समझाने के लिए सहमति दे दी।

जनवरी 1997 से मैंने उनके साथ नियमित अंतराल पर बैठना शुरू किया। हम राजीव की पुस्तकों की अलमारी से चुने गए ग्रंथ का अध्ययन करते थे। यह संस्कृत में भगवद्गीता का संस्करण था, जिसमें प्रत्येक श्लोक के नीचे उसका हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद दिया गया था। शास्त्रीजी संस्कृत में एक-दो श्लोकों का पाठ करते, फिर मैं उनका हिंदी अनुवाद पढ़ती और उसके बाद वे मुझे उन श्लोकों का अर्थ समझाते।

शुरुआत में हमारी बैठकें धीरे-धीरे होती थीं, लेकिन मेरे कार्यालय की अपॉइंटमेंट डायरी से पता चलता है कि दिसंबर 1997 में हमारे बीच कई अध्ययन सत्र हुए। इसके बाद भी गीता का यह अध्ययन इसी गति से जारी रहा। हमारी अंतिम बैठक 5 जनवरी 1998 को हुई थी।

सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराई थी PM की कुर्सी? अशोक गहलोत ने बताया वो ऐतिहासिक पल | Why did Sonia Gandhi refuse the PM's chair? Ashok Gehlot narrates that historic moment
जब सोनिया गांधी ने ठुकराई PM की कुर्सी, उस ऐतिहासिक पल का मैं गवाह था- अशोक गहलोत
10 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
<i>पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 2004 के उस घटनाक्रम को याद जिसमें सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता से ऊपर रखा देश और पार्टी का हित रखा था</i>। गहलोत ने उनकी तारीफ की है। गहलोत ने कहा कि वे उस ऐतिहासिक पल के खुद गवाह रहे हैं।
<i>पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 2004 के उस घटनाक्रम को याद जिसमें सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता से ऊपर रखा देश और पार्टी का हित रखा था</i>। गहलोत ने उनकी तारीफ की है। गहलोत ने कहा कि वे उस ऐतिहासिक पल के खुद गवाह रहे हैं।

अर्जुन के मोहभंग से सोनिया का राजयोग

सोनिया गांधी लिखती हैं कि अब मैं अपने विचारों के साथ अकेली थी। मन में लगातार उठते सवालों और उथल-पुथल के बीच गीता का अध्ययन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा था। भगवान कृष्ण गीता का संदेश दे चुके थे। कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि अपने कर्म और धर्म का पालन करो, लेकिन उसके फल की चिंता मत करो।

पांडव राजकुमार अर्जुन घोषणा करते हैं कि उनका मोह अब भंग हो चुका है। वे फिर से अपनी वास्तविक चेतना में लौट आए हैं। अब वे दृढ़ हैं, सभी संदेहों से मुक्त हैं और युद्धभूमि में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

मेरे भीतर भी कुछ जाग उठा था। मुझे अब पूरा विश्वास हो गया था। अपने मन में उठ रहे संदेहों और सवालों का जवाब मुझे मिल चुका था। मुझे अपने दायित्व की पुकार सुनकर आगे बढ़ना था और अपनी भूमिका निभानी थी। और मैंने वही किया।

सोनिया गांधी की किताब से वाजपेयी की कहानी: संसद में टकराव, सम्मान और सियासत | Vajpayee's Story from Sonia Gandhi's Book: Parliamentary Confrontation, Respect, and Politics
सोनिया की कलम से वाजपेयी की कहानी, संसद में टकराव, संकट में संवाद और सियासत में सम्मान
16 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया ने खोले राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कई अनकहे पहलू। वाजपेयी को बताया पांच दशक के संसदीय अनुभव वाला चतुर राजनेता और प्रभावशाली वक्ता। भारतीय राजनीति में कुछ रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनमें वैचारिक टकराव के बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा की जगह हमेशा बनी रही।
‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया ने खोले राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कई अनकहे पहलू। वाजपेयी को बताया पांच दशक के संसदीय अनुभव वाला चतुर राजनेता और प्रभावशाली वक्ता। भारतीय राजनीति में कुछ रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनमें वैचारिक टकराव के बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा की जगह हमेशा बनी रही।

महाभारत के अभिमन्यु का जिक्र

राजीव गांधी के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार, भ्रष्टाचार के आरोपों और सोनिया के विदेशी मूल को लेकर होने वाले हमलों ने राजीव, राहुल, प्रियंका और सोनिया को गहरे तनाव और अलगाव में डाल दिया।

सोनिया लिखती हैं कि राजीव में सत्ता, शोहरत या पैसे का कोई लालच नहीं था, फिर भी उनकी छवि खराब की गई। उन्होंने राजीव गांधी की उस स्थिति पर लिखा कि महाभारत के वीर अर्जुन के किशोर पुत्र अभिमन्यु का चरित्र इस दौर में बार-बार मेरे मन में उभर आता था।

बंगाल स्कूल के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस द्वारा बनाया गया उनका एक प्रभावशाली पेंसिल स्केच नेशनल गैलरी में स्थायी रूप से प्रदर्शित था। वहां काम करने के दिनों में मैं अक्सर उसके सामने ठहर जाया करती थी। उस चित्र में युवा वीर अभिमन्यु को केंद्र में दिखाया गया था और चारों ओर से उस पर भाले बरस रहे थे।

इस साहसी किशोर योद्धा को एक ऐसे युद्ध-व्यूह में फंसाकर लाया गया था, जहां से निकलने का उसके पास कोई रास्ता नहीं था। अनुभवी योद्धाओं से घिरे होने के बावजूद उसने अकेले ही उनके हमलों का मुकाबला किया। लड़ते-लड़ते उसके हथियार एक-एक करके छिनते गए और अंततः शत्रुओं के बाणों की मार से वह रणभूमि में धराशायी हो गया।

ऋग्वेद के श्लोक से एकता का संदेश

सोनिया गांधी की किताब में ऋग्वेद का एक श्लोक लिखा है। इस श्लोक में बड़ा संदेश है। यह श्लोक किताब की शुरुआत में है। इसका अर्थ है कि साथ चलें, साथ बोलें और हमारे विचारों में एकरूपता हो। हमारे उद्देश्य एक हों, हमारे हृदयों में सामंजस्य हो और हमारे विचार एकाग्र एवं एक-दूसरे के अनुरूप हों, ताकि हम आपसी एकता, अखंडता और पूर्णता के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।


हरिवंशराय बच्चन ने पढ़ाया सियासत का पहला सबक

सोनिया गांधी लिखती हैं कि मैंने कई वर्षों तक अंग्रेजी पढ़ी थी, लेकिन अभी भी मैं इसे धाराप्रवाह नहीं बोल पाती थी। भारतीय अंग्रेजी बोलने के अलग-अलग लहजों को समझना भी मेरे लिए मुश्किल था।

अंकल बच्चन कभी-कभी मुझे थोड़ी-बहुत हिंदी सिखा दिया करते थे, लेकिन इतनी नहीं कि मैं अपनी बात दूसरों को ठीक से समझा सकूं। अपनी छोटी-छोटी और मित्रतापूर्ण बातचीत के दौरान वे बीच-बीच में मुझे समझाने के लिए एक-दो वाक्य कह देते थे।

वे कहते थे, 'तुम्हें यह बात समझनी चाहिए, सोनिया बेटी, इस देश में यह मायने नहीं रखता कि तुम वास्तव में क्या हो, बल्कि यह मायने रखता है कि लोग तुम्हें क्या समझते हैं।'

उनकी यह चेतावनी मुझे हमेशा सोचने पर मजबूर कर देती थी। क्या उनका मतलब यह है कि मैं कभी खुद जैसी हूं, वैसी नहीं रह सकती? मैं तो वही थी, जो थी। आखिर मैं खुद को किसी दूसरे रूप में कैसे दिखा सकती थी?

इसी वजह से कई बार ऐसा होता कि राजीव मुझे घर छोड़कर जाते और उनके जाने के बाद मैं चुपचाप कुछ आंसू बहा लेती। मुझे अपना घर और अपने परिवार की बहुत याद आती थी। राजीव मुझे समझाने और ढाढ़स बंधाने की कोशिश करते थे।

लेकिन बाद के वर्षों में मुझे अंकल बच्चन की बातें बार-बार याद आईं। तब मुझे एहसास हुआ कि वे कितने सही थे। वे एक कवि थे और बेहद संवेदनशील इंसान भी। उन्होंने स्वयं आम लोगों की बदलती हुई सोच और जनता की अस्थिर भावनाओं का अनुभव किया था।

सोनिया गांधी के इन प्रसंगों में राजनीति में प्रवेश की कहानी केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं रह जाती। इसमें व्यक्तिगत असमंजस, सांस्कृतिक अनुकूलन, पारिवारिक स्मृतियां और भारतीय दर्शन से मिले आत्मविश्वास की झलक दिखाई देती है। गीता के निष्काम कर्म का संदेश उनके लिए निर्णय लेने का आधार बना, अभिमन्यु का चित्र उन्हें संघर्ष और घिराव की याद दिलाता रहा और बच्चन की सीख ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की छवि के महत्व से परिचित कराया।

इस तरह सोनिया गांधी की किताब कांग्रेस की कमान संभालने के पीछे की परिस्थितियों को केवल राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के आंतरिक संघर्ष और जिम्मेदारी स्वीकार करने की यात्रा के रूप में भी सामने रखती है।
Tags:
  • Sonia Gandhi
  • सोनिया गांधी
  • Congress
  • कांग्रेस
  • Bhagavad Gita
  • सोनिया गांधी की किताब
  • Sonia Gandhi book
  • बिलॉन्गिंग किताब
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान