छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

Arun Tiwari | Updated:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में 36 हारी सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने बनाई नई रणनीति
छत्तीसगढ़ में 36 हारी सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने बनाई नई रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने अभी से संगठनात्मक कवायद तेज कर दी है। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस उन 36 विधानसभा सीटों पर है, जहां उसे 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।इन सीटों को जीतने की रणनीति के तहत भाजपा ने निगम, मंडल, अध्यक्षों को विधानसभा प्रभारी बनाकर मैदान में उतारा है।

इस रणनीति का मकसद केवल चुनाव के समय प्रचार करना नहीं, बल्कि अगले दो साल तक संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना, नाराज कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, सामाजिक समीकरण साधना और बूथ स्तर पर भाजपा की पकड़ बढ़ाना है। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी खुद इसकी निगरानी कर रही हैं। स्मृति ने निगम मंडल अध्यक्षों से इसकी रिपोर्ट ली है। इसके अलावा इन सीटों को लेकर कुछ नॉर्म्स भी तय किए गए हैं।

भाजपा ने क्यों बनाया 36 सीटों का प्लान

2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिली थी। इस तरह भाजपा 36 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार गई थी। पार्टी की चिंता उन क्षेत्रों को लेकर अधिक है जहां उसे लगातार हार मिल रही है। स्मृति ईरानी इन सीटों पर खासतौर पर निगरानी कर रही हैं।

दुर्ग निकाय चुनाव: स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, BJP की जीत पक्की! | Durg Civic Elections: Smriti Irani hands over big responsibility to Vijay Sharma and Gajendra Yadav, BJP's victory assured!
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
19 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>भिलाई। </b>दुर्ग जिले के चार शहरों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। पार्टी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी खुद चुनावी तैयारियों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि सिर्फ बड़े नेताओं की बैठक करने से काम नहीं चलेगा।

इसके लिए एक फॉर्मूला तैयार किया गया है: रेड, येलो और ग्रीन फॉर्मूला। यह हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों के बूथों की स्थिति है। स्मृति ने सबसे पहले रेड को येलो और येलो बूथों को ग्रीन करने को कहा है। भाजपा ने इन सीटों पर 2028 के चुनाव से काफी पहले काम शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी का लक्ष्य इन 36 सीटों में से लगभग 80 प्रतिशत सीटें जीतने का है।

रेड: जिन बूथों पर भाजपा कभी नहीं जीती

येलो: जहां कभी भाजपा जीती है तो कभी कांग्रेस

ग्रीन: इन बूथों पर हमेशा भाजपा जीतती रही है।

स्मृति ईरानी का मंत्रियों पर एक्शन: कामकाज सुधारने की डेडलाइन, कार्यकर्ताओं के साथ भोजन की नई व्यवस्था | Smriti Irani's Action on Ministers: Deadline to Improve Performance, New Arrangement for Meals with Workers
मंत्रियों के कामकाज पर खफा हुईं स्मृति इरानी, वर्किंग सुधारने के लिए डेडलाइन,एक एक से किया सवाल-जवाब
27 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ भाजपा के मंत्रियों पर संगठन की सख्ती दिखी है। प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने अपने दौरे में तेवर साफ कर दिए। स्मृति इरानी का पहला दौरा मंत्रियों के लिए सख्त संदेश लेकर आया। उन्होंने मंत्रियों को डेडलाइन भी दे दी। दो दिनों में दर्जन भर बैठकें हुईं। इनमें कार्यकर्ताओं से लेकर सांसदों तक ने मंत्रियों की शिकायत की।

भाजपा के सामने ये चुनौतियां

पाटन में भूपेश बघेल का प्रभाव।

खरसिया में लगातार चुनावी चुनौती।

कोटा और कोंटा में भाजपा की कमजोर स्थिति।

बालोद जिले की बालोद, डौंडीलोहारा और गुंडरदेही सीटों पर लगातार हार।

बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में संगठनात्मक चुनौतियां।

स्मृति ईरानी: सोशल मीडिया जरूरी, पर जमीनी मेहनत का विकल्प नहीं, हर बूथ पर पहुंचें कार्यकर्ता | Smriti Irani: Social Media is Important, but Not a Substitute for Ground Work, Workers Should Reach Every Booth
सोशल मीडिया ज़रूरी लेकिन ज़मीनी मेहनत का विकल्प नहीं, स्मृति बोलीं हर बूथ पर पहुंच हर व्यक्ति से संवाद
26 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
स्मृति इरानी का छत्तीसगढ़ दौरा दो दिनों का रहा, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। चार सत्रों में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई, विशेष रूप से सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और संगठन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी संपर्क की भूमिका को प्रमुखता दी गई।

किसे किस विधानसभा सीट की जिम्मेदारी मिली

क्र.प्रभारी का नामविधानसभा क्षेत्र
1संजय श्रीवास्तवडोंगरगांव
2दीपक महस्केसंजारी बालोद
3सौरभ सिंहरामपुर
4राजीव अग्रवालपाटन
5केदारनाथ गुप्ताभानुप्रतापपुर
6नीलू शर्माकसडोल
7अनुराग सिंह देवमस्तुरी
8भूपेंद्र सवन्नीजांजगीर-चांपा
9विकास मरकामधमतरी
10श्रीनिवास राव मद्दीबस्तर
11शशांक शर्माअकलतरा
12रामसेवक पैकराकोटा
13चंदूलाल साहूडौंडीलोहारा
14दिनेश कश्यपबीजापुर
15राकेश पांडेयगुंडरदेही
16संदीप शर्माखैरागढ़
17राजा पांडेयपामगढ़
18लोकेश कावड़ियाचंद्रपुर
19शालिनी राजपूतसिहावा
20प्रदीप नामदेवजैजैपुर
21रूपसिंह मंडावीकोंटा
22कमल गर्गसारंगढ़
23चंद्रहास चंद्राकरबिलाईगढ़
24प्रफुल्ल विश्वकर्माखल्लारी
25अमरजीत छाबड़ासरायपाली
26प्रहलाद रजकभाटापारा
27बिशेषर पटेलमोहला-मानपुर
28सुरेंद्र कुमार बेसराधरमजयगढ़
29विश्वविजय सिंह तोमरपाली-तानाखार
30जितेंद्र कुमार साहूडोंगरगढ़
31सुरेश कुमार चंद्रवंशीखुज्जी
32इंद्रजीत सिंह गोल्डीभिलाई नगर
33शंभूनाथ चक्रवर्तीलैलूंगा
34राजेंद्र सिंह राजपूतसक्ती
35रजनीश सिंहखरसिया
36नेहरू निषादबिंद्रानवागढ़

प्रभारियों को क्या-क्या काम करना है

पहला: हर महीने क्षेत्र में नियमित समय देना।

दूसरा: हर बूथ पर मजबूत टीम तैयार करना। प्रभारियों को विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।

तीसरा: बूथों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटना।

चौथा: शक्ति केंद्रों का गठन। तीन से चार वार्डों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए संयोजक, सह-संयोजक और प्रभारी नियुक्त किए जाने हैं।

पांचवां: सामाजिक समीकरण तैयार करना। प्रभारियों को हर बूथ और शक्ति केंद्र पर जातीय और सामाजिक समीकरण का आकलन करना है। इसके अलावा स्थानीय सामाजिक संगठनों और समुदायों के प्रमुख लोगों से संपर्क और संवाद बढ़ाना है।

छठवां: सरकार की योजनाओं का फीडबैक। इन नेताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी जुटानी है। क्षेत्र में लोगों को योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है, कहां शिकायतें हैं और किन मुद्दों पर सरकार के प्रति नाराजगी है, इसकी रिपोर्ट तैयार करनी है।

सातवां: तीन महीने में रिपोर्ट कार्ड। प्रभारियों को हर तीन महीने में अपनी प्रगति रिपोर्ट क्षेत्रीय सह-संगठन महामंत्री को सौंपनी है। इसमें संगठन की स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता और चुनावी तैयारी का ब्यौरा शामिल होना है।

स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा: संगठन से सत्ता तक मंथन, 12 अहम बैठकों का एजेंडा | Smriti Irani's Chhattisgarh Visit: Deliberation from Organization to Power, Agenda for 12 Key Meetings
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे में संगठन से सत्ता तक मंथन, दो दिन में 12 अहम बैठकें
24 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर :</b> छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और सरकार के कामकाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।

गृह जिले से दूर दी गई जिम्मेदारी, इसके पीछे क्या रणनीति है

इस पूरी नियुक्ति प्रक्रिया का एक राजनीतिक पहलू भी है। भाजपा ने नेताओं को गृह के अलावा दूसरी विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया है। इसका मकसद खुद की दावेदारी करने की बजाय संगठन के लिए काम करवाना है। इससे नेता निष्पक्ष तरीके से काम कर सकेंगे। मसलन, किसी नेता की अपने गृह क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा हो सकती है। ऐसे में उसे दूसरे क्षेत्र की जिम्मेदारी देने से स्थानीय टिकट की दावेदारी और संगठनात्मक काम के बीच टकराव कम करने की कोशिश की गई है।
Tags:
  • स्मृति ईरानी की निगरानी में भाजपा का चुनावी प्लान
  • BJP strategy for 36 lost seats in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का प्लान
  • Smriti Irani monitors BJP's organizational strengthening
  • Red, Yellow, Green formula for booth strengthening
  • रेड, येलो, ग्रीन फॉर्मूले से बूथों को मजबूत करेगी भाजपा
  • छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर पर भाजपा की पकड़ मजबूत
  • BJP appoints in-charges for 36 lost assembly seats
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर