इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, राजनीतिक कंटेंट के एल्गोरिदम में मेटा ने किए बदलाव

Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
Share
<br>नेताओं की पोस्ट अब कम होंगी वायरल? मेटा ने इंस्टाग्राम के नियमों में किया बदलाव
नेताओं की पोस्ट अब कम होंगी वायरल? मेटा ने इंस्टाग्राम के नियमों में किया बदलाव

राजनीति में अब सिर्फ रैली, भाषण और चुनावी सभाएं ही नहीं, सोशल मीडिया की पहुंच भी बड़ा हथियार बन गई है। नेता इंस्टाग्राम के जरिए सीधे करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं, लेकिन अब मेटा के नए एल्गोरिदम ने इस खेल को बदलना शुरू कर दिया है। नेताओं की राजनीतिक पोस्ट की पहुंच और लाइक-कमेंट घट रहे हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों के आधिकारिक अकाउंट्स के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। सवाल है कि क्या अब सोशल मीडिया पर नेताओं की लोकप्रियता से ज्यादा उनकी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट्स की अहमियत बढ़ने वाली है?

क्या है पूरा मामला?

इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। इसका असर राजनीतिक और समाचार से जुड़ी पोस्ट की पहुंच पर भी दिखाई दे रहा है।

पहले इंस्टाग्राम यूजर्स को उन नेताओं और राजनीतिक अकाउंट्स की पोस्ट भी दिखाई देती थीं, जिन्हें वे फॉलो नहीं करते थे। अब एल्गोरिदम ऐसे कंटेंट को सुझाने में ज्यादा सावधानी बरत रहा है। इस बदलाव के बाद नेताओं की पोस्ट की पहुंच और उन पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं में कमी आई है। भाजपा और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट्स से जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेगा अश्लील और हिंसक कंटेंट! भारत सरकार के दबाव में Meta ने बदले नियम | Obscene and Violent Content Will No Longer Be Visible on Instagram! Meta Changes Rules Under Pressure from Indian Government
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
18 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय कई बार ऐसी पोस्ट सामने आ जाती हैं, जिन्हें यूजर देखना भी पसंद नहीं करते। इनमें अश्लील तस्वीरें, यौन रूप से आपत्तिजनक वीडियो और हिंसा से जुड़ा कंटेंट शामिल होता है। कई बार ऐसी पोस्ट उन अकाउंट्स की होती हैं, जिन्हें यूजर फॉलो भी नहीं करते। लेकिन अब Instagram पर इस तरह की सामग्री पहले के मुकाबले कम दिखाई देगी।

अमेरिका और यूरोप में भी नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी

2021 से अब तक यूरोप में नेताओं के राजनीतिक पोस्ट की पहुंच 43% से घटकर 51% तक कम हुई है। इसमें इटली, स्पेन, स्वीडन, ब्राजील, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों का जिक्र किया गया है। वहीं अमेरिका में 2024 के दौरान इंस्टाग्राम और थ्रेड्स की डिफॉल्ट सेटिंग में बदलाव के बाद राजनीतिक खबरों की साप्ताहिक पहुंच 65% तक घटने का दावा किया गया है।

क्या है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम?

एल्गोरिदम को आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसा सिस्टम है, जो तय करता है कि यूजर को इंस्टाग्राम पर कौन-सी पोस्ट, रील या वीडियो दिखाई जाएगी।यह सिस्टम यूजर की पसंद, लाइक, कमेंट, शेयर और देखने की आदतों को समझता है। इसके बाद उसी तरह का कंटेंट उसकी स्क्रीन पर दिखाता है।इंस्टाग्राम पर दो तरह के नियम अहम भूमिका निभाते हैं:

  • कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स: ये तय करते हैं कि कौन-सी पोस्ट प्लेटफॉर्म पर रह सकती है और कौन-सी हटाई जा सकती है।
  • रिकमेंडेशन गाइडलाइंस: ये तय करती हैं कि कौन-सी पोस्ट यूजर को सुझाई जाएगी और कौन-सी पोस्ट की पहुंच सीमित रहेगी।
यानी कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर मौजूद रह सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि उसे नए यूजर्स तक भी पहुंचाया जाए।

मेटा का दावा- शिकायतें करीब आधी हुईं

मेटा का कहना है कि AI की मदद से अश्लील और हिंसक कंटेंट की पहचान बेहतर तरीके से की जा रही है। ऐसे कंटेंट को नए यूजर्स तक पहुंचाने पर रोक लगाई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस बदलाव के बाद भारतीय यूजर्स की शिकायतें पिछले साल के मुकाबले लगभग आधी रह गई हैं, मेटा ने यह साफ नहीं किया है कि कितनी पोस्ट की पहुंच कम हुई और राजनीतिक व समाचार से जुड़ी सामग्री पर इसका कितना असर पड़ा है।

राजस्थान में बदला चुनावी मिजाज: शहरी निकाय में BJP आगे, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत | Rajasthan's Electoral Mood Changed: BJP Ahead in Urban Bodies, Congress Achieves Big Win in Panchayat Elections
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान की राजनीति में पिछले तीन साल के चुनावों ने एक बात साफ कर दी है। यहां मतदाता हर चुनाव में एक जैसा फैसला नहीं कर रहा। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली और सरकार बनी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस से काफी ज्यादा वोट हासिल किए।

सरकार ने भी मेटा से सिस्टम की समीक्षा करने को कहा था

भारत सरकार ने 10 अक्टूबर को मेटा से उसके रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने को कहा था। इसके करीब पांच सप्ताह बाद कंपनी ने बदलाव किए। मेटा का दावा है कि वह इस सिस्टम पर एक साल से काम कर रही थी। कंपनी ने यह भी कहा है कि बदलाव का उद्देश्य आपत्तिजनक और हिंसक कंटेंट की पहुंच सीमित करना है।

पत्रकारों और डिजिटल विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

इस बदलाव को लेकर पत्रकारों और डिजिटल विशेषज्ञों की चिंता भी सामने आई है। अक्टूबर में 174 पोस्ट और 59 अकाउंट्स पर कार्रवाई हुई थी। इनमें पत्रकारों के अकाउंट्स भी शामिल थे। AI कई बार सही खबरों या जरूरी राजनीतिक चर्चाओं को भी संवेदनशील मान सकता है। इससे ऐसी पोस्ट की पहुंच कम हो सकती है, जिन्हें लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसी वजह से विशेषज्ञ सिस्टम के फैसलों की स्वतंत्र जांच और गलत फैसलों को सुधारने की व्यवस्था की जरूरत बता रहे हैं।

बीजेपी से नाराज ब्राह्मण? जानें क्या हैं विकल्प और क्यों उठ रहा है ये सवाल | Brahmin Angry with BJP? Know the Options and Why This Question is Being Raised
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
24 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
बीजेपी नहीं तो फिर कौन सी पार्टी, ब्राह्मण वर्ग में ये सवाल दिनों दिन गहराता जा रहा है। आप सोशल मीडिया पर ब्राह्र्णों से जुड़े हैंडल्स खंगालेंगे तो आपको ऐसी कई पोस्ट नजर आएंगी। जिसमें ये सवाल पूछा जा रहा है डिजिटल दुनिया में छिड़ी इस बहस के क्या मायने हैं? क्या वाकई ब्राह्मण अब बीजेपी से नाराज हो रहे हैं।

आम यूजर्स और बच्चों पर क्या होगा असर?

इस बदलाव का असर इंस्टाग्राम के रील्स, एक्सप्लोर और सजेस्टेड पोस्ट सेक्शन में दिखाई दे सकता है। यूजर्स को ऐसे अनजान अकाउंट्स की आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट कम दिखाई दे सकती हैं, जिन्हें वे फॉलो नहीं करते। बच्चों और किशोरों के लिए भी इसे सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया जा रहा है। AI की मदद से उनके सामने अश्लील और हिंसक सामग्री आने की संभावना कम करने की कोशिश की जा रही है। पेरेंट्स पहले से मौजूद लिमिटेड कंटेंट सेटिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह खबर क्यों जरूरी है?

इंस्टाग्राम अब सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। राजनीतिक दल, नेता, पत्रकार और आम लोग भी यहां से खबरें और विचार साझा करते हैं। ऐसे में एल्गोरिदम में होने वाला बदलाव तय कर सकता है कि कौन-सी राजनीतिक पोस्ट कितने लोगों तक पहुंचेगी। एक तरफ आपत्तिजनक कंटेंट को सीमित करने का फायदा है, तो दूसरी तरफ सही खबरों और जरूरी चर्चाओं की पहुंच कम होने की चिंता भी है।

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन: CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब | BJP introspects after Panchayat Election defeat: CM Bhajanlal calls review meeting, central leadership seeks accountability
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
22 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा। कांग्रेस ने कई जिलों में बढ़त बनाकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। हार का असर इतना गहरा है कि अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी पूरे चुनाव परिणाम की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर प्रदेश संगठन तक हार की वजह तलाशने में जुट गए हैं।

आगे क्या?

अब नजर इस बात पर रहेगी कि मेटा अपने नए एल्गोरिदम के असर से जुड़े कितने आंकड़े सार्वजनिक करता है। साथ ही यह भी देखना होगा कि आपत्तिजनक कंटेंट पर नियंत्रण के साथ राजनीतिक खबरों और पत्रकारिता से जुड़ी पोस्ट की पहुंच कैसे बनाए रखी जाती है।
Tags:
  • Instagram Algorithm Changes
  • इंस्टाग्राम एल्गोरिदम बदलाव
  • Meta Content Recommendation
  • मेटा कंटेंट रिकमेंडेशन
  • Political Content Reach
  • इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
  • मेटा एल्गोरिदम बदलाव
  • राजनीतिक कंटेंट
  • नेताओं की सोशल मीडिया पहुंच
  • इंस्टाग्राम राजनीतिक पोस्ट
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
देऊरगांव बैराज बनने से डूबेंगे 22 करोड़ के चार एनीकट, चित्रकोट जलप्रपात पर भी मंडराया संकट

By Harrison Masih

देऊरगांव बैराज बनने से डूबेंगे 22 करोड़ के चार एनीकट, चित्रकोट जलप्रपात पर भी मंडराया संकट
राजस्थान में मुफ्त इलाज की योजनाओं के बावजूद जनता ने जेब से खर्च किए 18,704 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में मुफ्त इलाज की योजनाओं के बावजूद जनता ने जेब से खर्च किए 18,704 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी

By Ashish Bhardwaj

तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह

By The Sootr

मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा

By Aman Vaishnav

अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा