राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
Ashish Bhardwaj | Updated:
अस्पतालों में मुफ्त दवा-जांच का दावा लेकिन मरीज को मिल रही है लंबी कतारें और दवाओं की कमी
बीमारी का खर्च आज भी परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने की बड़ी वजह है। कई बार इलाज के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता है या अपनी बचत खत्म करनी पड़ती है। राजस्थान सरकार ने इस बोझ को कम करने के लिए कई स्वास्थ्य योजनाएं चला रखी हैं। लेकिन फिर भी मरीजो को भटकना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, आरजीएचएस, मुफ्त दवा और मुफ्त जांच योजनाओं के जरिए लाखों लोगों को राहत दी जा रही है। लेकिन योजनाओं का दायरा बढ़ने के बावजूद अस्पतालों में मरीजों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
राजस्थान सरकार की आर्थिक समीक्षा 2025-26 के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 15 लाख 33 हजार मरीजों के इलाज के लिए 1 हजार 919 करोड़ रुपए के क्लेम का भुगतान किया गया। आरजीएचएस में 13 लाख 65 हजार सरकारी परिवार जुड़े हैं। इस योजना के तहत दिसंबर 2025 तक 92 लाख 76 हजार क्लेम पर करीब 2 हजार 441 करोड़ रुपए खर्च हुए।
मुफ्त दवा योजना के तहत 15.73 करोड़ मरीजों को लाभ मिला और इस पर 1,312 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वहीं, मुफ्त जांच योजना में 13.55 करोड़ जांचें हुईं। इन पर 531 करोड़ रुपए खर्च हुए और करीब 3 करोड़ 90 हजार लोगों को फायदा मिला। इन चारों मदों का कुल खर्च 6 हजार 203 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक के औसत के हिसाब से यह करीब 22 करोड़ 6 लाख रुपए प्रतिदिन बैठता है।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में करीब 1.36 करोड़ परिवार पंजीकृत हैं। इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 25 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। योजना में 2 हजार 179 उपचार पैकेज शामिल हैं। इसका मकसद गंभीर बीमारी के समय परिवारों को इलाज के भारी खर्च से बचाना है।
दूसरी ओर, आरजीएचएस का लाभ सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और उनसे जुड़े पात्र परिवारों को मिलता है। इसमें सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा है। ओपीडी, भर्ती, डे-केयर और जांच जैसी सेवाएं योजना में शामिल हैं।
मुफ्त दवा योजना में 1 हजार 829 तरह की दवाएं, सर्जिकल सामान और सूचर सूचीबद्ध हैं। इसके बावजूद मरीजों को कई बार पूरी दवा नहीं मिलती। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हाल ही में दवाओं और जरूरी मेडिकल सामान की कमी की शिकायतें सामने आईं। मरीजों को कुछ दवाएं और सिरिंज तक बाहर से खरीदनी पड़ीं। अस्पताल प्रशासन ने माना कि कुछ दवाओं की कमी थी, जिन्हें मांग के अनुसार मंगवाया जा रहा था।
सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए भी मरीजों को कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। एसएमएस जैसे बड़े अस्पतालों में सुबह से कतार लग जाती है। मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और रिपोर्ट लेने में काफी समय लग जाता है। कई बार एक जांच के लिए दो से तीन दिन तक अस्पताल आना पड़ता है।
स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर निजी अस्पतालों और सरकार के बीच भी खींचतान है। प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड डॉक्टर्स एसोसिएशन (PHADA) ने आरजीएचएस को सरकारी अस्पतालों तक सीमित करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर का कहना है कि अनिश्चित भुगतान, प्रशासनिक दबाव और नीतियों में स्पष्टता की कमी के चलते निजी अस्पतालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उनका तर्क है कि निजी अस्पताल सरकारी व्यवस्था की कमियों का भार उठाने के लिए बाध्य नहीं हो सकते।
इससे पहले भी निजी अस्पतालों ने आरजीएचएस के बकाया भुगतान को लेकर सवाल उठाए हैं। जुलाई 2025 में निजी अस्पतालों ने 701 अस्पतालों के करीब 980 करोड़ रुपए के भुगतान लंबित होने का दावा किया था। अस्पतालों ने भुगतान की पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था की मांग की थी।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के नए बीमा अनुबंध से पहले यूनाइटेड प्राइवेट क्लीनिक्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (उपचार) ने भी सरकार को सुझाव भेजे हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि बीमा कंपनी वास्तविक इलाज के कई क्लेम मनमाने तरीके से खारिज कर देती है। निजी अस्पतालों का कहना है कि उपचार पैकेज की दरें व्यावहारिक नहीं हैं और उनकी नियमित समीक्षा भी जरूरी है।
दूसरी ओर, मरीजों की तरफ से भी शिकायतें आती हैं कि कुछ सूचीबद्ध निजी अस्पताल कैशलेस इलाज देने में आनाकानी करते हैं, पैकेज में इलाज से मना करते हैं या अतिरिक्त पैसे मांगते हैं। ऐसे मामलों में शिकायत कहां और कैसे करें, इसकी जानकारी भी कई लाभार्थियों को नहीं होती।
कई छोटे अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को जयपुर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों में रेफर किया जाता है। सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली होने से जिला अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी पर दबाव बढ़ता है। मरीज को बड़े अस्पताल भेजने के बाद वहां बेड नहीं मिलने की समस्या भी सामने आती है।
स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का कहना है कि राज्य ने इलाज का आर्थिक बोझ कम करने के लिए बड़ा निवेश किया है और सरकार योजनाओं की कमियां दूर करने पर काम कर रही है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की 14 सदस्यीय केंद्रीय टीम 22 से 28 नवंबर तक राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रही है। टीम दवाओं की उपलब्धता, रेफरल व्यवस्था, अस्पतालों के ढांचे और स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति भी देख रही है।
स्वास्थ्य योजनाओं की असली सफलता केवल बीमा कवर या बजट से नहीं मापी जा सकती। मरीज को समय पर डॉक्टर, जांच, दवा और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बेड मिलना भी उतना ही जरूरी है। सरकार के सामने अब यही चुनौती है कि योजनाओं पर खर्च का फायदा अस्पतालों में मरीजों को बिना परेशानी के मिले।
चार प्रमुख योजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च
मुफ्त दवा योजना के तहत 15.73 करोड़ मरीजों को लाभ मिला और इस पर 1,312 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वहीं, मुफ्त जांच योजना में 13.55 करोड़ जांचें हुईं। इन पर 531 करोड़ रुपए खर्च हुए और करीब 3 करोड़ 90 हजार लोगों को फायदा मिला। इन चारों मदों का कुल खर्च 6 हजार 203 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक के औसत के हिसाब से यह करीब 22 करोड़ 6 लाख रुपए प्रतिदिन बैठता है।
25 लाख तक इलाज, 1.36 करोड़ परिवार जुड़े
दूसरी ओर, आरजीएचएस का लाभ सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और उनसे जुड़े पात्र परिवारों को मिलता है। इसमें सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा है। ओपीडी, भर्ती, डे-केयर और जांच जैसी सेवाएं योजना में शामिल हैं।
कागजों पर दवाएं, अस्पताल में मरीज परेशान
सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए भी मरीजों को कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। एसएमएस जैसे बड़े अस्पतालों में सुबह से कतार लग जाती है। मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और रिपोर्ट लेने में काफी समय लग जाता है। कई बार एक जांच के लिए दो से तीन दिन तक अस्पताल आना पड़ता है।
निजी अस्पतालों के साथ भी नहीं बन रही बात
इससे पहले भी निजी अस्पतालों ने आरजीएचएस के बकाया भुगतान को लेकर सवाल उठाए हैं। जुलाई 2025 में निजी अस्पतालों ने 701 अस्पतालों के करीब 980 करोड़ रुपए के भुगतान लंबित होने का दावा किया था। अस्पतालों ने भुगतान की पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था की मांग की थी।
मां योजना के क्लेम और पैकेज पर सवाल
दूसरी ओर, मरीजों की तरफ से भी शिकायतें आती हैं कि कुछ सूचीबद्ध निजी अस्पताल कैशलेस इलाज देने में आनाकानी करते हैं, पैकेज में इलाज से मना करते हैं या अतिरिक्त पैसे मांगते हैं। ऐसे मामलों में शिकायत कहां और कैसे करें, इसकी जानकारी भी कई लाभार्थियों को नहीं होती।
रेफरल और डॉक्टरों की कमी से बढ़ती परेशानी
स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का कहना है कि राज्य ने इलाज का आर्थिक बोझ कम करने के लिए बड़ा निवेश किया है और सरकार योजनाओं की कमियां दूर करने पर काम कर रही है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की 14 सदस्यीय केंद्रीय टीम 22 से 28 नवंबर तक राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रही है। टीम दवाओं की उपलब्धता, रेफरल व्यवस्था, अस्पतालों के ढांचे और स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति भी देख रही है।
स्वास्थ्य योजनाओं की असली सफलता केवल बीमा कवर या बजट से नहीं मापी जा सकती। मरीज को समय पर डॉक्टर, जांच, दवा और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बेड मिलना भी उतना ही जरूरी है। सरकार के सामने अब यही चुनौती है कि योजनाओं पर खर्च का फायदा अस्पतालों में मरीजों को बिना परेशानी के मिले।
इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, राजनीतिक कंटेंट के एल्गोरिदम में मेटा ने किए बदलाव
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
By Arohi Raj
देऊरगांव बैराज निर्माण से चित्रकोट जलप्रपात पर भी मंडराया संकट, हजारों लोगों की आजीविका पर पड़ेगा असर
By Harrison Masih
राजस्थान में मुफ्त इलाज की योजनाओं के बावजूद जनता ने जेब से खर्च किए 18,704 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
By Sanjay Gupta
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
By Ashish Bhardwaj
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
By The Sootr