राजस्थान में मुफ्त इलाज की योजनाओं के बावजूद जनता ने जेब से खर्च किए 18,704 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान में जनता ने स्वास्थ्य सेवाओं पर 18,704 करोड़ रुपए खर्च किए।
राजस्थान में जनता ने स्वास्थ्य सेवाओं पर 18,704 करोड़ रुपए खर्च किए।

राजस्थान में मुफ्त दवा, मुफ्त जांच और 25 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की योजना चल रही है। इसके बावजूद आम आदमी पर इलाज का आर्थिक बोझ बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (NHA) की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में वर्ष 2023-24 के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अपनी जेब से 18,704 करोड़ रुपए खर्च किए।

प्रदेश में स्वास्थ्य पर कुल 45,959 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसमें सरकारी खर्च की हिस्सेदारी 49.8 प्रतिशत और जनता की हिस्सेदारी 40.7 प्रतिशत रही। यानी स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले प्रत्येक 100 रुपए में से करीब 41 रुपए जनता ने सीधे अपनी जेब से दिए। राजस्थान के स्वास्थ्य बजट, आर्थिक समीक्षा, कैग रिपोर्ट और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निरीक्षण रिपोर्ट का विश्लेषण करने पर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जुड़ी कई कमियां सामने आती हैं।

सरकारी खर्च 5,957 करोड़ बढ़ा, जनता का खर्च भी बढ़ा

वर्ष 2022-23 में राजस्थान में सरकारी स्वास्थ्य खर्च 16,943 करोड़ रुपए था। अगले साल यह बढ़कर 22,900 करोड़ रुपए हो गया। इसके बावजूद जनता की जेब से होने वाला खर्च कम नहीं हुआ।

विवरण2022-232023-24
कुल स्वास्थ्य खर्च38,512 करोड़45,959 करोड़
सरकारी खर्च16,943 करोड़22,900 करोड़
जनता की जेब से खर्च17,642 करोड़18,704 करोड़
जनता की हिस्सेदारी45.8%40.7%
कुल स्वास्थ्य खर्च में जनता की हिस्सेदारी 5.1 प्रतिशत अंक घटी है, लेकिन जनता की जेब से होने वाला कुल खर्च 1,062 करोड़ रुपए बढ़ गया।

स्वास्थ्य बजट के संशोधित अनुमान में 1,720 करोड़ की कमी

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण क्षेत्र के लिए 31,888 करोड़ रुपए का बजट रखा था। संशोधित अनुमान में यह राशि घटकर 30,168 करोड़ रुपए रह गई। वर्ष 2026-27 में इस क्षेत्र के लिए 32,526 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। अब सवाल है कि बढ़ते बजट का कितना लाभ आम मरीजों तक पहुंच रहा है।

मुफ्त दवा पर 1,312 करोड़ खर्च, जायल में आधी जरूरी दवाएं मिलीं

राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार मुफ्त दवा योजना में 1,238 दवाएं और 428 प्रकार की सर्जिकल सामग्री शामिल हैं। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक योजना पर 1,312.19 करोड़ रुपए खर्च हुए। वहीं, नवंबर 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नागौर और झुंझुनूं में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।

17वीं कॉमन रिव्यू मिशन की रिपोर्ट में नागौर जिला अस्पताल में 75 प्रतिशत और जायल उप जिला अस्पताल में सिर्फ 50 प्रतिशत आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिलीं। कई स्वास्थ्य केंद्रों में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की दवाओं की कमी भी मिली। हालांकि रिपोर्ट में दवाओं की समग्र स्टॉक खत्म होने की दर पांच प्रतिशत से कम बताई गई है।

कैग ने पकड़ी थी दवाओं की सप्लाई में कमी

मार्च 2025 में विधानसभा में पेश कैग रिपोर्ट में भी दवाओं की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच अस्पतालों की ओर से दवाओं के लिए भेजे गए 3,89,541 मांगपत्रों में से 3,07,522 में मांग से कम दवाएं आवंटित की गईं। करीब 1.04 लाख मांगपत्रों में आधी से भी कम दवाएं आवंटित हुईं।

मुफ्त जांच योजना में भी सुविधाओं की कमी

आर्थिक समीक्षा के अनुसार अप्रैल से दिसंबर 2025 तक प्रदेश में 13.55 करोड़ मुफ्त जांचें हुईं। इन पर 531.56 करोड़ रुपए खर्च हुए। लेकिन केंद्रीय टीम की निरीक्षण रिपोर्ट में जांच सुविधाएं निर्धारित राष्ट्रीय मानकों से कम मिलीं।

स्वास्थ्य केंद्रनिर्धारित जांचेंउपलब्ध जांचें
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र6315
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र9738
जिला अस्पताल13469
निरीक्षण किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खून की विभिन्न जांचों के लिए जरूरी मशीनें भी उपलब्ध नहीं थीं।

बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल | Commenting on Baba Balaknath Proved Costly: Former MLA Baljit Yadav Gets 6 Months Jail
बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। रोहतक की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत ने सोमवार, 23 नवंबर को आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया। अदालत ने छह महीने की जेल और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

बीमा योजना पर 2,300 करोड़ खर्च, जनता की जेब पर भी बढ़ा बोझ

नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर 2,300 करोड़ रुपए खर्च हुए। इससे पिछले वित्तीय वर्ष में योजना पर 823 करोड़ रुपए का खर्च दर्ज था। बीमा योजना पर खर्च बढ़ने के बावजूद इसी अवधि में जनता की जेब से स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला खर्च 17,642 करोड़ से बढ़कर 18,704 करोड़ रुपए हो गया।

हर व्यक्ति की जेब से औसतन 2,281 रुपए खर्च

राजस्थान में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर सालाना औसतन 5,605 रुपए खर्च हुए। इसमें सरकारी खर्च 2,793 रुपए और जनता की जेब से खर्च 2,281 रुपए रहा। इस हिसाब से पांच सदस्यों वाले परिवार का सालाना औसत जेब खर्च करीब 11,405 रुपए बैठता है।

जनता पर इलाज के खर्च की हिस्सेदारी में राजस्थान दसवें स्थान पर

केंद्र सरकार की रिपोर्ट में शामिल 21 प्रमुख राज्यों में जनता की जेब से होने वाले स्वास्थ्य खर्च की प्रतिशत हिस्सेदारी के मामले में राजस्थान दसवें स्थान पर है। हालांकि राजस्थान में जनता के खर्च की हिस्सेदारी 40.7 प्रतिशत है, जो 42.7 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कम है।

आयुष्मान योजना के क्लेम में 709 करोड़ का अंतर

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 1.36 करोड़ परिवार पंजीकृत हैं। आर्थिक समीक्षा की तालिका के अनुसार दिसंबर 2025 तक 2,955.16 करोड़ रुपए के क्लेम दर्ज हुए, जबकि 2,245.53 करोड़ रुपए के क्लेम का भुगतान हुआ। दोनों राशियों में 709.63 करोड़ रुपए का अंतर है। इसमें कितनी राशि लंबित या अस्वीकृत क्लेम की है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, योजना मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने और निर्धारित उपचार पैकेजों पर आधारित है। नियमित ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीज मुफ्त दवा और जांच योजनाओं पर निर्भर हैं।

पंचायत चुनाव में हार: BJP में टिकट दिलाने वालों से भी होगी जवाबदेही, संगठन और सरकार पर मंथन | Panchayat Election Defeat: BJP to hold ticket approvers accountable, brainstorming on organization and government
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को मिले झटके के बाद पार्टी संगठन में जवाबदेही तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। अब केवल हारने वाले प्रत्याशियों से नहीं, बल्कि टिकट की सिफारिश करने वाले नेताओं और चुनाव प्रबंधन संभालने वाले पदाधिकारियों से भी सवाल होंगे। पार्टी यह पता लगाएगी कि कहां जिताऊ उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया गया और कहां स्थानीय नेताओं ने अपनी पसंद के लोगों को टिकट दिलाए।

ग्रामीण अस्पतालों में 1,098 विशेषज्ञों के पद खाली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्थ डायनेमिक्स ऑफ इंडिया 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 में राजस्थान के ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 1,844 स्वीकृत पदों में से 1,098 पद खाली थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है।

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर | Nataraja idol to return to Bārolī's Ghaṭeśvara Mahādeva temple after 28 years, historical heritage stolen in 1998 reached London
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
आखिरकार 28 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान के बाड़ोली स्थित ऐतिहासिक घटेश्वर महादेव मंदिर से करीब 28 साल पहले चोरी हुई भगवान शिव के नटराज स्वरूप की दुर्लभ प्रतिमा अब अपने पुराने ठिकाने पर लौटने वाली है। यह प्रतिमा साल 1998 में चोरी हुई थी, जो बाद में लंदन पहुंच गई थी।

दवाओं की कमी दूर करने के दिए थे निर्देश

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने विभागीय समीक्षा बैठक में अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने दवाओं की कमी होने पर तत्काल आपूर्ति, नियमानुसार स्थानीय खरीद और खराब चिकित्सा उपकरणों को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए थे।अब सवाल है कि इन निर्देशों के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कितना सुधार हुआ और जनता पर इलाज का आर्थिक बोझ कितना कम हुआ है।

राजस्थान में बदला चुनावी मिजाज: शहरी निकाय में BJP आगे, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत | Rajasthan's Electoral Mood Changed: BJP Ahead in Urban Bodies, Congress Achieves Big Win in Panchayat Elections
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान की राजनीति में पिछले तीन साल के चुनावों ने एक बात साफ कर दी है। यहां मतदाता हर चुनाव में एक जैसा फैसला नहीं कर रहा। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली और सरकार बनी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस से काफी ज्यादा वोट हासिल किए।

Tags:
  • मुफ्त दवा योजना
  • राजस्थान
  • राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
  • मुफ्त इलाज
  • मुफ्त जांच योजना
  • आयुष्मान आरोग्य योजना
  • स्वास्थ्य बजट
  • Rajasthan Healthcare
  • National Health Accounts
  • Health Expenditure
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी

By Ashish Bhardwaj

तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह

By The Sootr

मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा

By Aman Vaishnav

अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी

By Harrison Masih

रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर

By Ashish Bhardwaj

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!

By

रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!