28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
मंदिर में नकली मूर्ति रख असली नटराज को लंदन पहुंचा गए तस्कर, 28 साल बाद होगी घर वापसी
मंदिर में नकली मूर्ति रख असली नटराज को लंदन पहुंचा गए तस्कर, 28 साल बाद होगी घर वापसी

राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर के लिए बड़ी खबर है। करीब 28 साल पहले चोरी हुई भगवान शिव के नटराज स्वरूप की दुर्लभ प्रतिमा अब अपने मूल ठिकाने पर लौटने जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने प्रतिमा को चित्तौड़गढ़ से बाड़ोली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद इसे घटेश्वर महादेव मंदिर में फिर से स्थापित किया जाएगा।

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत बाड़ोली मंदिर परिसर में नवनिर्मित व्याख्या केंद्र के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं एएसआई की क्षेत्रीय निदेशक टी. श्रीलक्ष्मी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रतिमा को उसके मूल मंदिर तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, प्रतिमा की शिफ्टिंग और स्थापना की निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है।

फरवरी 1998 में मंदिर से हुई थी चोरी

घटेश्वर महादेव मंदिर से फरवरी 1998 में भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्राचीन पत्थर की प्रतिमा चोरी हो गई थी। यह प्रतिमा प्रतिहार शैली की दुर्लभ कलाकृति है। इसकी ऊंचाई करीब चार फीट बताई जाती है। चोरी के बाद असली प्रतिमा की जगह नकली प्रतिमा रखे जाने की बात सामने आई थी। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की बरामदगी के लिए आंदोलन भी किया।

शुरुआत में पुलिस और स्थानीय स्तर पर प्रतिमा की तलाश चलती रही। नवंबर 1998 में रावतभाटा के पास परमाणु बिजलीघर के नजदीक एक दूसरी नटराज प्रतिमा मिली थी। इसे पहले असली प्रतिमा समझा गया, लेकिन बाद में जांच में यह नकली निकली। वर्ष 2003 में राजस्थान पुलिस ने ऑपरेशन ब्लैक होल के तहत मूर्ति तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल की। इसी जांच में पता चला कि असली प्रतिमा भारत से बाहर ले जाकर लंदन पहुंचा दी गई थी।

लंदन के निजी संग्रहकर्ता के पास थी प्रतिमा

जांच में सामने आया कि चोरी की गई प्रतिमा लंदन के एक निजी कला संग्रहकर्ता जॉन कासमिन के पास थी। भारतीय उच्चायोग और ब्रिटिश अधिकारियों के संपर्क के बाद संग्रहकर्ता ने वर्ष 2005 में प्रतिमा भारतीय उच्चायोग को सौंप दी। इसके बाद यह लंदन स्थित इंडिया हाउस में रखी गई।

हालांकि, प्रतिमा के असली होने की आधिकारिक पुष्टि में भी समय लगा। अगस्त 2017 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की टीम ने इंडिया हाउस पहुंचकर प्रतिमा की जांच की। विशेषज्ञों ने पुराने रिकॉर्ड और तस्वीरों का मिलान किया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वही प्रतिमा है, जो 1998 में बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर से चोरी हुई थी।

इसके बाद 30 जुलाई 2020 को प्रतिमा भारत लौट आई और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौंप दी गई। पहले इसे दिल्ली में रखा गया और फिर चित्तौड़गढ़ लाया गया। अब इसे उसके मूल मंदिर में वापस स्थापित करने की तैयारी है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गोपालपुरा बाईपास पर कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई जारी, मकानों में दुकानें भी होंगी बंद | Supreme Court's Big Decision: Action Continues on Coaching Institutes on Gopalpura Bypass, Shops in Houses Will Also Be Closed
सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद
23 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर चल रहे अवैध कोचिंग संस्थानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इन संस्थानों को किसी भी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरथना और जस्टिस संजीव सचदेव की बेंच ने लॉंगनाथन मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोचिंग संचालकों ने सील खोलने और पक्षकार बनाने की गुहार लगाई थी।

नटराज की मुद्रा में छिपा है सृष्टि का रहस्य

यह प्रतिमा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पकला का महत्वपूर्ण नमूना भी है। नटराज रूप में भगवान शिव को नृत्य करते हुए दिखाया गया है। इस स्वरूप को सृष्टि के निर्माण, संरक्षण और संहार के चक्र का प्रतीक माना जाता है। प्रतिमा की दुर्लभ नृत्य मुद्रा, जटाओं की सजावट और पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी इसे खास बनाती है।

विशेषज्ञ इसे प्रतिहार काल की कला परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर मानते हैं। बाड़ोली का मंदिर समूह भी इसी काल की स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है। एएसआई के स्मारक सर्वेक्षण में घटेश्वर मंदिर को दसवीं शताब्दी का प्रतिहार शैली का मंदिर बताया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: दो वकालतनामे की शर्त पर रोक, युवा वकीलों को मिली बड़ी राहत | Rajasthan High Court Bar Election: Stay on Two Vakalatnama Condition, Big Relief for Young Lawyers
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
23 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों के वोटिंग अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। चुनाव में मतदान के लिए दो वकालतनामे या दो कोर्ट पेशियों का रिकॉर्ड देने की शर्त पर अब हाईकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की डिविजन बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला दोपहर 2 बजे तक सुरक्षित रख लिया।

अब सुरक्षा के साथ होगी पुनर्स्थापना

करीब तीन दशक बाद प्रतिमा के मूल मंदिर में लौटने से बाड़ोली की ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। लेकिन इसके साथ सुरक्षा भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। जिस प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय तस्करी के जरिए देश से बाहर ले जाया गया था, उसे दोबारा चोरी से बचाना जरूरी होगा।

अब सबकी नजर एएसआई की अगली कार्रवाई पर है। प्रतिमा कब चित्तौड़गढ़ से बाड़ोली पहुंचेगी और मंदिर में स्थापना की प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसकी आधिकारिक तारीख का इंतजार है। प्रतिमा की वापसी सिर्फ एक पुरानी मूर्ति का अपने स्थान पर लौटना नहीं है, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के एक महत्वपूर्ण हिस्से की घर वापसी भी है।

सरकारी स्टडी का खुलासा: कार-एसी वाले 13.2% परिवार ले रहे मुफ्त राशन, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा गड़बड़ी | Government Study Reveals: 13.2% Families with Cars-ACs Receiving Free Ration, West Bengal Sees Most Irregularities
गरीबों के राशन पर किसका कब्जा? कार-AC वालों को भी मिल रहा मुफ्त अनाज, सरकारी स्टडी में खुलासा
23 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
केंद्र सरकार जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है, लेकिन इस योजना का फायदा कुछ ऐसे लोग भी उठा रहे हैं, जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है। किसी के घर में कार और एसी है, तो किसी के परिवार में सरकारी नौकरी करने वाले सदस्य हैं। इसके बावजूद इनके घरों में मुफ्त अनाज पहुंच रहा है।

Tags:
  • बाड़ोली नटराज प्रतिमा
  • घटेश्वर महादेव मंदिर
  • 28 साल बाद लौटेगा नटराज
  • नटराज प्रतिमा की पुनर्स्थापना
  • बाड़ोली मंदिर समूह
  • चोरी हुई नटराज प्रतिमा
  • Baroli Nataraja idol
  • Ghateshwar Mahadev temple Baroli
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!

By

रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख

By Aman Vaishnav

द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल

By Ashish Bhardwaj

बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण

By Harrison Masih

आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प

By Sunil Shukla

MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज

By Aman Vaishnav

जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज