बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
Ashish Bhardwaj | Updated:
बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6-महीने की जेल
राजस्थान के बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। रोहतक की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत ने सोमवार, 23 नवंबर को आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें दोषी करार दिया। अदालत ने छह महीने की जेल और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
करीब पांच साल पुराने इस मामले में अदालत ने माना कि यादव ने सार्वजनिक मंच से ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
यह मामला तिजारा से मौजूदा विधायक और बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बालकनाथ योगी से जुड़ा है। घटना उस समय की है, जब बालकनाथ अलवर से सांसद थे। 7 मार्च 2021 को बहरोड़ पंचायत समिति कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बलजीत यादव ने उनके खिलाफ कई टिप्पणियां की थीं। ये बयान अगले दिन अखबारों में प्रकाशित हुए और सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलजीत यादव ने बालकनाथ की जीवनशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें भोग-विलास की आदत है और वे आम लोगों के बजाय महिलाओं के जन्मदिन में नजर आते हैं। यादव ने उनकी तुलना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से भी की थी।
यादव ने यह भी कहा था कि अगर बालकनाथ संत होते तो फाइव स्टार होटलों में नहीं ठहरते, बल्कि कुटिया में रहते। उन्होंने बालकनाथ की घड़ी, जूते, धोती और गाड़ी की कीमतों का जिक्र करते हुए उनकी जीवनशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मठ में 50 करोड़ रुपए का मकान बनवाने और महिलाओं को गुलदस्ते देने व गले मिलने जैसी बातों पर भी टिप्पणी की थी।
बालकनाथ ने इन टिप्पणियों को अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और नाथ संप्रदाय की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया था। उन्होंने सितंबर 2021 में रोहतक की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। वर्ष 2022 में बलजीत यादव को समन जारी हुए और मार्च 2023 में आरोप तय किए गए।
सुनवाई के दौरान बालकनाथ की ओर से सात गवाह पेश किए गए। इनमें डॉ. ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। बचाव पक्ष ने वीडियो की प्रामाणिकता और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर सवाल उठाए। यह भी दलील दी गई कि शिकायत राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते की गई है। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
बालकनाथ के वकील जितेंद्र हुड्डा के मुताबिक, अदालत ने माना कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों से शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 501 के तहत आरोप साबित नहीं माना, लेकिन आपराधिक मानहानि के मामले में यादव को दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता पक्ष ने सख्त सजा की मांग की थी और किसी भी तरह की रियायत का विरोध किया था।
बलजीत यादव वर्ष 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे। उनके कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदे गए थे। आरोप है कि खेल सामग्री बाजार कीमत से करीब ढाई गुना तक महंगे दाम पर खरीदी गई। इस खरीद में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 3.72 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
इस मामले में आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कुछ चुनिंदा फर्मों को फायदा पहुंचाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, बालाजी कम्प्लीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या एंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज और शर्मा स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज के जरिए खेल सामग्री की खरीद की गई। जांच एजेंसी ने इन फर्मों के संचालकों और शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है।
ACB ने 12 दिसंबर 2024 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। 3 फरवरी 2026 को ED ने बलजीत यादव को गिरफ्तार किया था। रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जयपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
खेल किट मामले में बलजीत यादव को राजस्थान हाईकोर्ट से 4 नवंबर 2026 को जमानत मिली थी। जस्टिस रवि चिरानिया की बेंच ने उनकी दूसरी जमानत याचिका मंजूर की थी। अदालत ने माना कि यादव करीब नौ महीने से जेल में हैं, जांच एजेंसी उनके खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल कर चुकी है और मुकदमे की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है।
हालांकि, यह जमानत केवल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली है। रोहतक अदालत की ओर से सुनाई गई छह महीने की सजा अलग मानहानि मामले से जुड़ी है। ऐसे में अब इस सजा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।
यह मामला तिजारा से मौजूदा विधायक और बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बालकनाथ योगी से जुड़ा है। घटना उस समय की है, जब बालकनाथ अलवर से सांसद थे। 7 मार्च 2021 को बहरोड़ पंचायत समिति कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बलजीत यादव ने उनके खिलाफ कई टिप्पणियां की थीं। ये बयान अगले दिन अखबारों में प्रकाशित हुए और सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए।
बालकनाथ की तुलना राम रहीम से की थी
यादव ने यह भी कहा था कि अगर बालकनाथ संत होते तो फाइव स्टार होटलों में नहीं ठहरते, बल्कि कुटिया में रहते। उन्होंने बालकनाथ की घड़ी, जूते, धोती और गाड़ी की कीमतों का जिक्र करते हुए उनकी जीवनशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मठ में 50 करोड़ रुपए का मकान बनवाने और महिलाओं को गुलदस्ते देने व गले मिलने जैसी बातों पर भी टिप्पणी की थी।
2021 में शिकायत, पांच साल बाद फैसला
सुनवाई के दौरान बालकनाथ की ओर से सात गवाह पेश किए गए। इनमें डॉ. ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। बचाव पक्ष ने वीडियो की प्रामाणिकता और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर सवाल उठाए। यह भी दलील दी गई कि शिकायत राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते की गई है। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
बालकनाथ के वकील जितेंद्र हुड्डा के मुताबिक, अदालत ने माना कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों से शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 501 के तहत आरोप साबित नहीं माना, लेकिन आपराधिक मानहानि के मामले में यादव को दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता पक्ष ने सख्त सजा की मांग की थी और किसी भी तरह की रियायत का विरोध किया था।
3.72 करोड़ के खेल किट मामले में भी आरोपी
इस मामले में आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कुछ चुनिंदा फर्मों को फायदा पहुंचाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, बालाजी कम्प्लीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या एंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज और शर्मा स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज के जरिए खेल सामग्री की खरीद की गई। जांच एजेंसी ने इन फर्मों के संचालकों और शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है।
ACB ने 12 दिसंबर 2024 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। 3 फरवरी 2026 को ED ने बलजीत यादव को गिरफ्तार किया था। रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जयपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
4 नवंबर को हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
हालांकि, यह जमानत केवल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली है। रोहतक अदालत की ओर से सुनाई गई छह महीने की सजा अलग मानहानि मामले से जुड़ी है। ऐसे में अब इस सजा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad