मोबाइल मिलने की FIR पर नया मोड़, पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कही ये बात
Jageshwar prasad | Updated:
टॉयलेट में मिला लावारिस फोन, बलजीत यादव जेल में भूख हड़ताल पर
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव ने मोबाइल मिलने की FIR को बेबुनियाद बताते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि फोन टॉयलेट में लावारिस मिला था।
समझें क्या है पूरा मामला
- टॉयलेट में मिला लावारिस फोन, मुझ पर झूठा केस: बलजीत यादव
- जेल में भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व विधायक, DGP को लिखा पत्र
- मोबाइल मिलने की FIR को बताया बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच की मांग
- आरोप लगाया कि जेल प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है
- CCTV फुटेज जांच की मांग, पत्र में 4 बिंदुओं को आधार बनाया
बलजीत यादव ने जेल प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाया है कि 9 सितंबर को उनके खिलाफ जेल में मोबाइल मिलने का जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद, झूठा और राजनीतिक षड्यंत्र से प्रेरित है।उनके समर्थकों ने DGP को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बलजीत यादव का दावा
मुलाकात के दौरान बलजीत यादव ने स्पष्ट किया कि न तो उनकी कोई तलाशी ली गई और न ही उनके बैरक में कोई चेकिंग हुई थी। जेल प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर उनकी छवि धूमिल करने की नीयत से यह एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना की क्रोनोलॉजी
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन जेल के वार्ड नंबर 5 के पीछे बनी गली के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में लावारिस हालत में पड़ा मिला था। उनका इस फोन से कोई संबंध नहीं है।
DGP को लिखा पत्र, उठाई ये मांगें
- CCTV फुटेज की जांच: जयपुर सेंट्रल जेल परिसर, अस्पताल मार्ग और टॉयलेट के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच अधिकारी को सौंपी जाए।
- लोकेशन का सत्यापन: 9 सितंबर को संबंधित समय के दौरान बलजीत यादव की मौजूदगी अस्पताल में डॉक्टर करण के पास थी या नहीं, इसकी पुष्टि फुटेज से की जाए।
- अन्य कैदियों के बयान: घटना के वक्त अस्पताल और कान्हा गार्डन के पास मौजूद अन्य बंदियों के निष्पक्ष बयान दर्ज किए जाएं।
- झूठी FIR रद्द करना: राजनीतिक विद्वेष के तहत दर्ज की गई एफआईआर संख्या 0191/2026 की निष्पक्ष जांच कर पूर्व विधायक को राहत दी जाए।
जेल प्रबंधन में खलबली
बलजीत यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
निष्पक्ष जांच की मांग
ये भी पढ़े:-
Rajasthan Top News: जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल
पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत
पूर्व विधायक बलजीत यादव ने की MLA-LAD फंड से 2.87 करोड़ की हेराफेरी, ईडी की 9 जगह पर छापेमारी
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
By Ashish Bhardwaj
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
By Aman Vaishnav
बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
By Ashish Bhardwaj
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar