MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प

Sunil Shukla | Updated:
Share
मध्य प्रदेश में अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ
मध्य प्रदेश में अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ

मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश में अपनी सरकार के कार्यकाल का तीसरा साल 13 दिसंबर को पूरा करने जा रहे हैं। इस अवसर पर वे अपनी सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेश करेंगे। मोहन सरकार का यह रिपोर्ट कार्ड एक विशेष बुकलेट के रूप में होगा जिसकी थीम सिद्धि, साधना और संकल्प पर केंद्रित होगी।

रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटे सभी ACS और PS

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सरकार के हर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और प्रमुख सचिव (PS) को 3 साल की प्रमुख उपलब्धियों को बुकलेट के रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव अपने-अपने विभाग की 3 साल की प्रमुख और बड़ी उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा तैयार करने में जुट गए हैं।

रिपोर्ट कार्ड सिद्धि, साधना और संकल्प थीम पर केंद्रित

सीएमओ में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे सूत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाई जाने वाली बुकलेट में शामिल की जाने वाली उपलब्धियों को सिद्धि, साधना और संकल्प की थीम में पिरोने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुकलेट में सिद्धि थीम के अंतर्गत सरकार के वे टॉप 10 जनहित से जुड़े और नीतिगत फैसलों की जानकारी दी जाएगी जिन पर सरकार ने अमल कर लिया है। जैसे प्रदेश सरकार के करीब 5.50 लाख अधिकारी-कर्मचारियों के बरसों से लंबित रेगुलर प्रमोशन का मामला।

MP में नौकरियों के नए द्वार: 5 इंडस्ट्रियल पार्क को मंजूरी, कैबिनेट के 15 बड़े फैसले आपकी जिंदगी बदलेंगे! | New Doors to Jobs in MP: 5 Industrial Parks Approved, 15 Big Cabinet Decisions Will Change Your Life!
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
19 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में अब नई फैक्ट्रियां लगेंगी, युवाओं के लिए नौकरी के मौके बढ़ेंगे। साथ ही किसानों को भी अपनी फसल से जुड़े कारोबार का फायदा मिलेगा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत की खबर है। अब उन पर दो बच्चों वाली शर्त लागू नहीं होगी। ये बड़े फैसले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं।

रेगुलर प्रमोशन मोहन सरकार की सिद्धि

मुख्यमंत्री मोहन यादव की टॉप प्रायरिटी वाले इस मुद्दे पर उनकी मंशा के अनुसार सरकार के सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित पदोन्नति का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले की सरकारों में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित प्रमोशन का लाभ देने के बजाय उन्हें कार्यवाहक पदोन्नति दी जा रही थी। इसके तहत उन्हें सिर्फ उच्च पद का पदनाम मिलता था, वेतन-भत्ते नहीं।

साधना थीम में होगा प्रमोशन और ओबीसी के आरक्षण का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने साधना थीम के अंतर्गत ऐसे टॉप 10 मुद्दों और कार्यों को शामिल करने को कहा है जो सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। जैसे प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27% करने और अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण का विवादित मामला। अर्थात साधना थीम में सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण समझे जाने वाले उन टॉप 10 मुद्दों को शामिल किया जाएगा जिनका समाधान सरकार अगले 2 साल में करेगी।

MP में 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क: 55 हजार करोड़ निवेश, 2.7 लाख नौकरियों का वादा | 5 New Industrial Parks in MP: Promise of 55 Thousand Crore Investment, 2.7 Lakh Jobs
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
18 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
द सूत्र की खबर एक बार फिर 100% सही साबित हुई है। मध्य प्रदेश में पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क बनने की खबर द सूत्र ने पहले ही दे दी थी। अब सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है। 18 नवंबर को मंदसौर के गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में इन पांचों पार्कों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस पर अमल बाकी

साधना थीम के अंतर्गत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उन मुद्दों या लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा जो सीएम मोहन यादव की सरकार के कार्यकाल के शेष 2 सालों में पूरे किए जाएंगे। जैसे प्रदेश में लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर बोनस राशि के नकद भुगतान का लंबित मामला। मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार प्रदेश में दुधारू पशुओं को पालने वाले किसानों को प्रति लीटर के हिसाब से बोनस दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी इस पर अमल शुरू होना बाकी है।

पीएम को अगले महीने रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार की 3 साल की उपलब्धियों पर केंद्रित यह विशेष बुकलेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने नई दिल्ली में भेंट करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता मनोनीत किए जाने के बाद डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

मोहन यादव ने सुंदरलाल पटवा को पीछे छोड़ा, शिवराज सिंह चौहान से बस इतने दिन पीछे! | Mohan Yadav surpasses Sundarlal Patwa, only this many days behind Shivraj Singh Chouhan!
मोहन, बीजेपी मुख्यमंत्रियों में शिवराज के बाद सबसे आगे.. बनाया खास रिकॉर्ड
15 Nov 2026 ,
By Ravi Kant Dixit
मध्यप्रदेश की राजनीति में 15 नवंबर 2026 की तारीख मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 1 हजार 68 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले भाजपा नेताओं की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

CM मोहन यादव सरकार के बड़े फैसले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने दिसंबर 2023 से नवंबर 2026 तक कई महत्वपूर्ण नीतिगत और जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं। इनमें से बड़े फैसले इस प्रकार हैं:-

  • लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि - महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का निर्णय।
  • महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण - राज्य सरकार की सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान।
  • भावांतर भुगतान योजना - किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू करना।
  • परिवहन चेकपोस्ट बंद करने का फैसला - प्रदेश की सीमाओं पर संचालित पारंपरिक परिवहन चेकपोस्ट बंद कर परिवहन व्यवस्था में बदलाव।
  • धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नियंत्रण - धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग का निर्णय।
  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए राहवीर योजना - दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान।
  • सांदीपनि विद्यालयों का विकास - सीएम राइज स्कूलों को सांदीपनि विद्यालयों के रूप में विकसित करने का निर्णय।
  • रेगुलर प्रमोशन - सरकार के करीब 5.50 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यवाहक पदोन्नति के बजाय रेगुलर प्रमोशन का लाभ देना।
Tags:
  • MP Government Achievements
  • मोहन सरकार की उपलब्धियां
  • CM Mohan Yadav Report Card
  • सीएम मोहन यादव रिपोर्ट कार्ड
  • PM Narendra Modi
  • एमपी में मोहन सरकार के 3 साल
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन सरकार
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज

By Aman Vaishnav

जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब

By Sourabh Bhatnagar

गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics

By Harish Divekar

News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा