जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
खरगोन अस्पताल में पुलिस ने जिंदा मरीज को मृत बता दिया, जिससे श्मशान में चिता तक सज गई, लेकिन सुबह मरीज आईसीयू में सांसें लेता मिला।
खरगोन अस्पताल में पुलिस ने जिंदा मरीज को मृत बता दिया, जिससे श्मशान में चिता तक सज गई, लेकिन सुबह मरीज आईसीयू में सांसें लेता मिला।

सोचिए, जिस इंसान की मौत की खबर सुनकर रातभर घर में मातम मना हो। इतना ही नहीं दूर दराज के शहरों से रिश्तेदार रोते बिलखते अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए हों। श्मशान घाट में चिता सजाने के लिए लकड़ियां तक रख दी गई हों, अगर वह इंसान सुबह अस्पताल के बिस्तर पर जिंदा सांसें लेता मिल जाए तो कैसा लगेगा।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल की पुलिस चौकी की एक लापरवाही ने पूरे परिवार को रातभर गहरे सदमे में डुबोए रखा।

क्या है पूरा घटनाक्रम ?

दरअसल यह पूरी घटना 22 नवंबर की शाम की है। खरगोन जिला अस्पताल के आईसीयू में 50 वर्षीय राजेंद्र चौहान भर्ती थे। वासुदेव समाज के अध्यक्ष चंदन चौहान ने बताया कि 22 नवंबर की शाम 4.40 बजे अस्पताल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उन्हें फोन किया। फोन पर पुलिसकर्मी ने राजेंद्र चौहान की मौत होने की जानकारी दी।

जब समाज के लोगों ने इस बात की दोबारा पुष्टि करनी चाही तो भी पुलिसकर्मी ने मौत की बात को पक्का बताया। पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया कि शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया गया है। परिजन सुबह 8 बजे आकर शव ले जाएं।
बाबा रामदेव का धीरेंद्र शास्त्री पर फूटा गुस्सा: 'अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी!' | Baba Ramdev's anger erupts on Dhirendra Shastri: 'Hey, you've lost your mind, hypocrite!'
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
23 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Baba Ramdev vs Dhirendra Shastri:</strong>भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए टेढ़े-मेढ़े वाले बयान पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। झारखंड के जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा।

फोन के बाद शुरू हुई अंतिम संस्कार की तैयारी

जानकारी के अनुसार पुलिस की तरफ से एक नहीं बल्कि तीन बार मौत की सूचना दी गई थी। पुलिस के इस भरोसे के बाद समाज अध्यक्ष ने व्हाट्सएप ग्रुप में राजेंद्र चौहान के निधन का शोक संदेश भेज दिया। मौत की खबर फैलते ही दूसरे शहरों से रिश्तेदार रातों रात खरगोन पहुंच गए।

पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई और रातभर मातम का माहौल रहा। सोमवार की सुबह मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। चिता सजाने के लिए वहां लकड़ियां और कंडे तक जुटा लिए गए थे।

अस्पताल पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश

सोमवार की सुबह करीब 8 बजे परिजन और समाज के लोग शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद सामने का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। जिस राजेंद्र चौहान की मौत की खबर पर रातभर आंसू बहाए गए थे वे असल में अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जिंदा थे। उनकी सांसें चल रही थीं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। यह देखकर परिवार और समाज के लोगों ने राहत की सांस तो ली। दूसरी ओर पुलिस की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

बेटी की लव मैरिज पर पिता ने करवाई जीते जी तेरहवीं, 250 लोगों की मौजूदगी में हुई रस्म | Father performs daughter's 'terahvin' ritual while she is alive after her love marriage, ceremony held in presence of 250 people
बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा
23 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
आमीन हुसैन@ रतलाम. जिस बेटी की शादी में पिता शहनाई बजवाने की तैयारी कर रहा था, उसी बेटी के लिए उसने जीते-जी मौत के बाद होने वाली रस्में निभा दीं। वजह सिर्फ इतनी थी कि बेटी ने परिवार की पसंद के बजाय अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली। पिता इस फैसले से इतना नाराज हुआ कि उसने बेटी को मृत मान लिया।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

वासुदेव समाज के लोगों का आरोप है कि जब यह बड़ी गलती सामने आई तो पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की। इसके बजाय वे एक दूसरे पर बात टालते रहे। इस मामले से नाराज होकर वासुदेव समाज ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। समाज ने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार तीन पुलिसकर्मियों पर सख्त कदम उठाया जाए।

ज्ञापन में इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

  • हेड कांस्टेबल अ. वहाब खान को अस्पताल चौकी के काम से हटाया जाए।
  • जितेंद्र रावत और माधव सिंह को भी चौकी के दायित्व से मुक्त किया जाए।
  • इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
भोपाल: पॉश कॉलोनी में कुत्ते को डंडों से पीटा, जिंदा दफनाने की तैयारी, महिला ने बचाई जान | Bhopal: Dog beaten with sticks in posh colony, prepared for live burial, woman saves life
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की हो रही थी तैयारी
22 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
कहते हैं कि बेजुबान जानवर बोल नहीं सकते लेकिन वे प्यार और दर्द दोनों को गहराई से महसूस करते हैं। राजधानी भोपाल की एक पॉश कॉलोनी से जो तस्वीरें और खबर सामने आई है, उसने हर संवेदनशील इंसान के दिल को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ सोसायटी में लोग अक्सर अपने परिवार के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं।

Tags:
  • खरगोन
  • खरगोन जिला अस्पताल
  • जिंदा मरीज को बताया मृत
  • Alive Patient Declared Dead
  • हेड कांस्टेबल वहाब खान
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब

By Sourabh Bhatnagar

गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics

By Harish Divekar

News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार