हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 03, 2026, 19:07 IST
Share
खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बहस छेड़ दी है। <br>
खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बहस छेड़ दी है।

मध्यप्रदेश के खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के एक बयान ने राजनीति में बहस छेड़ दी है। बता दें उन्होंने एक बैठक के दौरान हम दो-हमारे पांच का नारा दिया है। साथ ही हिंदू परिवारों से कहा कि कम से कम पांच बच्चे पैदा करें। इसके अलावा सांसद पटेल ने शास्त्र के साथ शस्त्र उठाना सीखने की बात कही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में एक बैठक में हम दो-हमारे पांच का नारा दिया।
  • हर हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे रखने की अपील की है।
  • हिंदू जन्मदर 1.9 और दूसरे समाज की 2.9 बताई है।
  • हिंदुओं को शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने को कहा है।

बैठक में सांसद ने क्या कहा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान बड़वानी जिला मुख्यालय में कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान दिया गया है। सांसद ने हिंदू समाज की घटती वर्थ रेट पर चिंता जताई है। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। इसके अलावा सांसद गजेंद्र पटेल ने बदलती डेमोग्राफी यानी आबादी की संरचना को गंभीरता से समझने की बात कही है। वहीं, उन्होंने धर्मांतरण को भी इस बदलाव की एक वजह बताई है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज दोपहर 3 बजे, ग्रामीण सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू | Rajasthan Panchayat Election Announcement Today at 3 PM, Process to Elect Rural Government Begins
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
03 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
आज राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। कुल 1.69 लाख जनप्रतिनिधियों के चुनाव का आयोजन होगा। राजनीतिक दल अब चुनावी रणनीतिक योजना पर काम करने लगे हैं।

वर्थ रेट पर सांसद का दावा

सांसद के मुताबिक, हिंदुओं की वर्थ रेट 1.9 है, जबकि दूसरे समाज की 2.9 है। उन्होंने इसका मतलब बताया कि हर चार बच्चों में एक हिंदू परिवार में और तीन दूसरे समाज में पैदा होते हैं। उनका कहना था कि हिंदुओं का बढ़ने का ग्राफ कम हुआ है और दूसरे समाज का ग्राफ बढ़ा है।

शादी और बच्चों पर क्या बोले

सांसद ने कहा कि पहले शादियां 20-22 साल में हो जाती थीं। अब कई युवा 30 से 35 साल में भी शादी नहीं कर रहे है। आगे कहा- जो शादी करते हैं, उनमें कई एक ही बच्चे पैदा करते हैं। कुछ लोग शादी के बाद बच्चे ही नहीं कर रहे। उनके मुताबिक यह भी वर्थ रेट घटने की वजह है।

उन्होंने कालिका मंदिर समिति के हर हिंदू युवा से शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने व्यायामशालाओं और अखाड़ों को बढ़ावा देने की जरूरत भी बताई है।

MP BJP बैठक: मंत्रियों का अफसरों पर फूटा गुस्सा, गुटबाजी पर भी उठे सवाल | MP BJP Meeting: Ministers Express Anger at Officials, Questions Raised on Factionalism
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
02 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश भाजपा की पहली कोर ग्रुप बैठक में सत्ता और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासनिक कामकाज, अफसरों के रवैये और संगठन की अंदरूनी स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी मौजूद रहे।

शास्त्र के साथ शस्त्र से क्या मतलब बताया

सांसद ने सनातन संस्कृति का हवाला दिया है। उनके मुताबिक देवी-देवता एक हाथ से आशीर्वाद देते हैं और उनके हाथों में शस्त्र भी दिखते हैं। इसलिए हिंदुओं को शास्त्र के ज्ञान के साथ जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाना भी आना चाहिए। उन्होंने संबोधन में कहा कि वे सांसद बाद में और भाई पहले हैं। इसके साथ ही लोगों से परिवार और मोहल्ले की शक्ति को एकजुट करने की अपील की है।

कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी

हालांकि, BJP सांसद के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि सांसद का बयान भाजपा की सोच दिखाता है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहती है। दंगे करवाकर देश को पीछे ले जाना चाहती है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि गलत आंकड़ों के जरिए भाईचारा खत्म किया जा रहा है।

भाजपा ने बयान का बचाव कैसे किया

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शब्दों को विवादित बयान बना रही है। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस दूसरे धर्म के उन लोगों से अपील कर सकती है, जिन्हें वह वोट बैंक मानती रही है। भाजपा के मुताबिक ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ऐसी अपील कभी नहीं कर पाएगी। उसने कहा कि बयान को डेमोग्राफिक आंकड़ों की तरह देखा जाए।

FAQs

  1. सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में किस विषय पर बयान दिया?
    सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में एक बैठक में हर हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे रखने की अपील की और हिंदू जन्मदर घटने पर चिंता जताई।
  2. गजेंद्र सिंह पटेल ने युवा लोगों को शादी करने और बच्चों की संख्या पर क्या सलाह दी?
    उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने शादी की उम्र बढ़ने और परिवारों में घटते बच्चों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की।
  3. कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं?
    कांग्रेस ने इस बयान को भाजपा की सोच का प्रदर्शन बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है और गलत आंकड़े पेश करके भाईचारा खत्म कर रही है।
Tags:
  • भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल
  • भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बयान
  • कांग्रेस
  • BJP
  • madhya pradesh bjp
  • खरगोन-बड़वानी
  • मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसद ने हम दो हमारे पांच का दिया नारा
  • वर्थ रेट पर बड़वानी सांसद का दावा
  • Politics News
  • मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी