90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

Aman Vaishnav | Oct 06, 2026, 08:55 IST
Share
खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का डीजे और युवाओं पर बयान।
खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का डीजे और युवाओं पर बयान।

खरगोन से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने युवा पीढ़ी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डीजे पर नाचने वाले 90 फीसदी युवा नशे में होते हैं। उन्होंने लड़कियों के चार-पांच घंटे तक नाचने की बात भी कही। वहीं इससे एक दिन पहले सांसद ने हिंदू परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की बात कही थी।

डीजे और शराब दोनों को बंद किया जाए

सांसद ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आजकल डीजे और शराब दोनों चीजें आपस में मिल चुकी हैं। इन दोनों को ही बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में कार्यक्रमों में युवाओं की मांग पर ही डीजे बुलाए जाते हैं। युवाओं का नशा करना ही इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है।

कसरावद के डोलानी गांव में दिया था यह भाषण

बता दें कि यह पूरा वाकया खरगोन जिले की कसरावद तहसील के डोलानी गांव का है। सांसद 3 अक्टूबर को वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। वे झांकियों के समय बजने वाले बहुत तेज आवाज वाले डीजे और उस पर युवाओं के नाचने के तौर-तरीकों पर बोल रहे थे।

भाषण के दौरान सांसद ने सामने बैठी भीड़ से सीधा सवाल भी किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप ही बताओ, क्या इस तरह के डीजे की सच में कोई जरूरत है?

सांसद (Gajendra Singh Patel) ने यह भी कहा कि अगर किसी तय जगह पर कोई कार्यक्रम हो रहा हो और वहां डीजे बजे तो बात समझ आती है, लेकिन रैलियों और जुलूसों में बजने वाले बहुत तेज साउंड का लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का 'हम दो-हमारे पांच' का नारा: हर हिंदू परिवार से 5 बच्चे पैदा करने की अपील | MP Gajendra Singh Patel's 'We Two-Our Five' slogan: Appeal to every Hindu family to have 5 children
हिंदुओं से 5 बच्चे पैदा करने की अपील, भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बयान पर मचा सियासी घमासान
03 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश के खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के एक बयान ने राजनीति में बहस छेड़ दी है। बता दें उन्होंने एक बैठक के दौरान हम दो-हमारे पांच का नारा दिया है। साथ ही हिंदू परिवारों से कहा कि कम से कम पांच बच्चे पैदा करें। इसके अलावा सांसद पटेल ने शास्त्र के साथ शस्त्र उठाना सीखने की बात कही है।

जानिए कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल?

गजेंद्र सिंह पटेल खरगोन से सांसद होने के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। करीब एक महीने पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें झारखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी भी बनाया है।

कांग्रेस का पलटवार- युवाओं का अपमान बंद करें

सांसद के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। खरगोन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने सांसद पर सीधा हमला बोला है।

रवि नाईक ने कहा कि पार्टी में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा पद मिलने के बाद सांसद गजेंद्र सिंह पटेल समाज में कड़वाहट फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी युवा पीढ़ी को नशेड़ी बताकर सांसद ने युवाओं का भारी अपमान किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सांसद को अपने इस बयान का खामियाजा आने वाले दिनों में जरूर भुगतना पड़ेगा।

पांच बच्चे पैदा करो वाला बयान भी चर्चा में

डीजे वाले बयान से ठीक एक दिन पहले भी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। तब उन्होंने हिंदू परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की बात कही थी। उन्होंने हम दो हमारे पांच का नारा दिया था।

ये था सांसद का 5 बच्चों वाला बयान

सासंद ने कहा था कि अगर जनसंख्या का संतुलन बिगड़ा तो हिंदू समाज अल्पसंख्यक हो सकता है। आज देश में जन्म लेने वाले हर चार बच्चों में से केवल एक बच्चा ही हिंदू परिवार में जन्म ले रहा है।

साथ ही सांसद ने कहा कि आजादी के बाद से हिंदुओं की आबादी बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। पहले 20 से 22 साल की उम्र में शादियां हो जाती थी। बच्चे भी जल्दी हो जाते थे। अब युवा 30-35 और 37 साल की उम्र तक शादी ही नहीं कर रहे हैं। शादी के बाद भी या तो सिर्फ एक बच्चा कर रहे हैं या फिर बच्चे पैदा ही नहीं कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर बरसे गजेंद्र पटेल: 'कांग्रेस सिर्फ हार पर उठाती है EVM सवाल' | Gajendra Patel slams Rahul Gandhi: 'Congress only questions EVMs on losing'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बरसे गजेंद्र पटेल, बोले-कांग्रेस सिर्फ हार पर उठाती है EVM पर सवाल
26 Sept 2026 ,
By Sandeep Kumar
बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने राहुल गांधी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया। पटेल ने कांग्रेस पर यह सवाल उठाया कि चुनाव परिणामों के बाद ऐसे आरोप क्यों लगते हैं। उन्होंने दतिया उपचुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां EVM पर किसी ने सवाल नहीं उठाए।

Tags:
  • गजेंद्र सिंह पटेल
  • Gajendra Singh Patel
  • खरगोन सांसद
  • भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री
  • कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
  • पांच बच्चे पैदा करो वाला बयान
  • खरगोन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा