गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गए राहुल गांधी, जहां पहली बार मिले थे सोनिया-राजीव; सुनाया दिलचस्प किस्सा
Amresh Kushwaha | Published:
राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के सामने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक याद साझा की।
राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं? इसे लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार खुद राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर सबका ध्यान खींच लिया है। वह भी अपनी मां सोनिया गांधी के सामने। मौका था सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च का।
राहुल ने बताया कि कैसे वह कैंब्रिज के उस रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचे थे, जहां कभी उनके माता-पिता की पहली मुलाकात हुई थी। इस हल्के-फुल्के किस्से के साथ उन्होंने परिवार के सबसे मुश्किल दिनों को भी याद किया।
कार्यक्रम में प्रियंका गांधी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि उन्हें राजनीति पर बात नहीं करने के सख्त निर्देश मिले हैं। इसलिए वह आज एक नेता नहीं, बल्कि बेटे के तौर पर अपनी मां की जिंदगी के कुछ पहलू सामने रखना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कैंब्रिज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से वर्सिटी रेस्टोरेंट चलने के लिए कहा। उनकी गर्लफ्रेंड को इस जगह की खासियत नहीं पता थी, लेकिन राहुल के लिए यह कोई आम रेस्टोरेंट नहीं था।
दरअसल, इसी रेस्टोरेंट में उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। राहुल खुद उस जगह को देखना चाहते थे, जहां से उनके माता-पिता की Love Story शुरू हुई थी।
राहुल गांधी को आज भी रेस्टोरेंट का पीले रंग का दरवाजा याद है। उन्होंने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो एक कर्मचारी ने पूछा कि कितने लोग हैं। राहुल ने दो लोगों के लिए टेबल मांगी और दोनों बैठ गए।
मेन्यू मिलने के बाद राहुल ने कर्मचारी को बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे। इस पर कर्मचारी ने कहा कि वह उन दोनों को जानता है।
राहुल ने जब और जानना चाहा तो कर्मचारी ने दोहराया कि उसे पता है कि वह किनकी बात कर रहे हैं। इसके बाद बातचीत खाने पर आ गई।
राहुल गांधी ने कर्मचारी से पूछा कि मेन्यू में सबसे अच्छा क्या है। उसने चिकन चेजर खाने की सलाह दी। राहुल ने उसी डिश की दो प्लेट मंगवा लीं।
इस तरह माता-पिता की पहली मुलाकात वाली जगह पर राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाया। किताब के लॉन्च पर सुनाया गया यह Personal Memory उनके भाषण का एक खास हिस्सा रहा।
रेस्टोरेंट का किस्सा सुनाने के बाद राहुल गांधी ने परिवार के उन दिनों को भी याद किया, जब उनकी जिंदगी अचानक बदल गई थी।
उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और फिर पिता राजीव गांधी की मौत का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि परिवार ने पहले इंदिरा गांधी को गोली लगने की घटना देखी और फिर राजीव गांधी को खो दिया।
राहुल के मुताबिक, उनकी मां की याददाश्त बेहद अच्छी है। वह आमतौर पर कुछ नहीं भूलतीं, लेकिन जब उनसे राजीव गांधी की मौत के समय की घटनाओं के बारे में पूछा जाता है, तो उन्हें उस दौर की कोई याद नहीं होती।
राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां की किताब तैयार करने में प्रियंका गांधी ने भी सहयोग किया है। यह किताब सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते के साथ उनकी जिंदगी में आए बड़े बदलावों की कहानी भी सामने लाती है।
राहुल ने कहा कि उनके माता-पिता के बीच गहरा प्यार था, लेकिन राजीव गांधी की मौत के साथ उनकी साझा जिंदगी अचानक खत्म हो गई। यह सोनिया गांधी के लिए बेहद डरावना दौर था।
उन्होंने बताया कि Belonging में इसी रिश्ते और उसके बाद सोनिया गांधी की शुरू हुई नई जीवन यात्रा को जगह दी गई है।
सोनिया गांधी की पुस्तक के लॉन्च पर राहुल गांधी ने राजनीति से हटकर एक बेटे की नजर से अपनी मां की जिंदगी को याद किया। उनके भाषण में कैंब्रिज के रेस्टोरेंट की हल्की-फुल्की याद भी थी और अपनों को खोने का दर्द भी।
इस कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू यही रहा कि जिस रेस्टोरेंट से सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, वर्षों बाद राहुल गांधी भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी जगह पहुंचे थे। एक पुरानी पारिवारिक याद उनके लिए खास अनुभव बन गई, जिसे उन्होंने अब सार्वजनिक मंच से साझा किया।
कार्यक्रम में प्रियंका गांधी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि उन्हें राजनीति पर बात नहीं करने के सख्त निर्देश मिले हैं। इसलिए वह आज एक नेता नहीं, बल्कि बेटे के तौर पर अपनी मां की जिंदगी के कुछ पहलू सामने रखना चाहते हैं।
गर्लफ्रेंड से कहा- चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं
दरअसल, इसी रेस्टोरेंट में उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। राहुल खुद उस जगह को देखना चाहते थे, जहां से उनके माता-पिता की Love Story शुरू हुई थी।
पीले दरवाजे से अंदर पहुंचे, कर्मचारी ने पहचान ली कहानी
मेन्यू मिलने के बाद राहुल ने कर्मचारी को बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे। इस पर कर्मचारी ने कहा कि वह उन दोनों को जानता है।
राहुल ने जब और जानना चाहा तो कर्मचारी ने दोहराया कि उसे पता है कि वह किनकी बात कर रहे हैं। इसके बाद बातचीत खाने पर आ गई।
फिर दोनों ने ऑर्डर किया चिकन चेजर
इस तरह माता-पिता की पहली मुलाकात वाली जगह पर राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाया। किताब के लॉन्च पर सुनाया गया यह Personal Memory उनके भाषण का एक खास हिस्सा रहा।
हंसी-मजाक से भावुक यादों तक पहुंची बात
उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और फिर पिता राजीव गांधी की मौत का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि परिवार ने पहले इंदिरा गांधी को गोली लगने की घटना देखी और फिर राजीव गांधी को खो दिया।
राहुल के मुताबिक, उनकी मां की याददाश्त बेहद अच्छी है। वह आमतौर पर कुछ नहीं भूलतीं, लेकिन जब उनसे राजीव गांधी की मौत के समय की घटनाओं के बारे में पूछा जाता है, तो उन्हें उस दौर की कोई याद नहीं होती।
राजीव गांधी के जाने के बाद सोनिया की जिंदगी ने लिया नया मोड़
राहुल ने कहा कि उनके माता-पिता के बीच गहरा प्यार था, लेकिन राजीव गांधी की मौत के साथ उनकी साझा जिंदगी अचानक खत्म हो गई। यह सोनिया गांधी के लिए बेहद डरावना दौर था।
उन्होंने बताया कि Belonging में इसी रिश्ते और उसके बाद सोनिया गांधी की शुरू हुई नई जीवन यात्रा को जगह दी गई है।
किताब के बहाने सामने आया गांधी परिवार का अलग चेहरा
इस कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पहलू यही रहा कि जिस रेस्टोरेंट से सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, वर्षों बाद राहुल गांधी भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी जगह पहुंचे थे। एक पुरानी पारिवारिक याद उनके लिए खास अनुभव बन गई, जिसे उन्होंने अब सार्वजनिक मंच से साझा किया।
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
By Sandeep Kumar
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
By Mukesh Sharma
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
By Amresh Kushwaha
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
By Amresh Kushwaha
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
By Umeshwari Baghel
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
By Amresh Kushwaha