भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
Amresh Kushwaha | Published:
भोपाल में धरना-प्रदर्शन, रैली और आमसभा आयोजित करने से पहले पुलिस की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर पुलिस ने सख्त नियम लागू किए हैं। अगर आप किसी संगठन से जुड़े हैं या शहर में रैली, आंदोलन अथवा आमसभा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब ऐसे किसी भी आयोजन से पहले पुलिस की Permission लेना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या अब भोपाल में धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा?
इसके दायरे में धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, जुलूस, रैली, आमसभा और पुतला दहन जैसे आयोजन आएंगे। अनुमति मिलने पर भी आयोजकों को पुलिस की तय शर्तों का पालन करना होगा।
रैली में लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे तो बढ़ेगी मुश्किल
इसके अलावा किसी समुदाय की भावनाओं को भड़काने वाले भाषण देने की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक या निजी स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा हो।
प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ हुई तो आयोजकों की तय होगी जिम्मेदारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि Rules Violation की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
वहीं आम नागरिकों के लिए इस आदेश का मकसद सार्वजनिक शांति बनाए रखना और ऐसे आयोजनों से पैदा होने वाले तनाव को रोकना है।
कब तक लागू रहेगा आदेश?
कुल मिलाकर, भोपाल में धरना, रैली या विरोध प्रदर्शन पर पूरी तरह पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन बिना पुलिस की अनुमति ऐसा आयोजन नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना है।
FAQs
- भोपाल में धरना-प्रदर्शन के लिए अब क्या प्रक्रिया होगी?
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करने के लिए अब आयोजकों को पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस या सामूहिक आयोजन नहीं किया जा सकेगा। - क्या भोपाल में धरना-प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं?
नहीं, भोपाल में धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है, लेकिन आयोजकों को पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी और पुलिस द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। - इस आदेश का कार्यान्वयन कब तक रहेगा?
यह आदेश 16 नवंबर 2026 से शुरू होकर अगले छह महीने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी सार्वजनिक आयोजनों के लिए अनुमति और निर्धारित शर्तों का पालन अनिवार्य होगा।
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
By Amresh Kushwaha
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल से गरमाई सियासत, आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का दांव, युवाओं के लिए मेडिकल में खुले नए रास्ते
By Umeshwari Baghel
MP में बस यात्रियों के लिए गुड न्यूज! 280 नए रूट पर चलेंगी बसें, यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों का सफर होगा आसान
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 का चौथा चरण संपन्न, टोंक में सबसे ज्यादा 86.09 प्रतिशत मतदान
By Jageshwar Prasad
भोपाल मास्टर प्लान 2027: पहली सुनवाई में ही बवाल, अधिकारी नदारद! कहां थे जिम्मेदार?
By Atul Dwivedi
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड
By Arun Tiwari