पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

Arun Tiwari | Published:
Share
छत्तीसगढ़ EOW ने वीर सिंह जाटव और अरविंद जाटव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ EOW ने वीर सिंह जाटव और अरविंद जाटव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों वीर सिंह जाटव और अरविंद जाटव को EOW की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को रायपुर लाकर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। अदालत ने आरोपियों को 23 नवंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

EOW-ACB के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। वीर सिंह जाटव की उम्र 35 वर्ष और अरविंद जाटव की उम्र 41 वर्ष है। दोनों ग्राम घना की गड़िया, थाना उमरी, जिला भिंड के निवासी हैं। इस मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुंच गया था पेपर

जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने प्रश्नपत्र छपाई से जुड़ी समिति के एक अन्य आरोपी वीरेन्द्र जाटव के साथ मिलकर पेपर लीक करने की साजिश रची थी। आरोप है कि इस साजिश के तहत परीक्षा की गोपनीयता भंग की गई और परीक्षा होने से पहले ही प्रश्नपत्र कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को इसकी मदद से परीक्षा की तैयारी करने के लिए विशेष स्थान उपलब्ध कराया गया था। इसके बदले आरोपियों ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली थी। यानी परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे लेने का पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। EOW अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक करने की योजना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि कितने अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया और इस पूरे खेल में कितनी रकम का लेन-देन हुआ।

NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए रिटायर्ड सैनिकों की होगी निगरानी, NTA की नई पहल | NEET-UG Exam: Retired Soldiers to Oversee to Prevent Paper Leaks, NTA's New Initiative
NTA Exam: अब रिटायर्ड सैनिकों की निगरानी में होंगी NEET-UG जैसी बड़ी परीक्षाएं, पेपर लीक रोकने की तैयारी
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>NTA Exam: </b>नीट यूजी (NEET UG) समेत देश की दूसरी बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर निगरानी को और मजबूत बनाया जाएगा। खास बात यह है कि अब परीक्षाओं की निगरानी में रिटायर्ड सैनिकों, पूर्व सरकारी अधिकारियों और शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी।

216 अभ्यर्थियों का हुआ था चयन

दरअसल, पटवारियों को राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रशिक्षण के लिए चयनित करने के उद्देश्य से आयुक्त भू-अभिलेख की ओर से 7 जनवरी 2024 को विभागीय परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 216 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।

हालांकि, परीक्षा के आयोजन और परिणाम को लेकर कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कराई। जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरे मामले की जांच EOW-ACB को सौंप दी थी।

EOW ने प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक करने और अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में शामिल लोगों की भूमिका सामने आने लगी। इसी कड़ी में वीर सिंह जाटव और अरविंद जाटव का नाम सामने आया।

भजनलाल सरकार के 3 साल पूरे: 1.93 लाख नियुक्तियों का रिपोर्ट कार्ड, 8 से 25 दिसंबर तक होंगे भव्य कार्यक्रम | Bhajanlal Government Completes 3 Years: Report Card of 1.93 Lakh Appointments, Grand Events from December 8 to 25
भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, 8 से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम, 1.93 लाख नियुक्तियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी सरकार
10 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। सरकार इस अवसर को केवल जश्न तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि जनता के सामने अपने तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेगी। पेपर लीक पर लगाम, 1.93 लाख सरकारी नियुक्तियां और निजी क्षेत्र में करीब 5 लाख रोजगार के अवसर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल होंगे। इसके साथ ही बेटियों को स्कूटी और साइकिल वितरण, युवाओं को नियुक्ति पत्र, नई सहकारिता नीति और जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पटवारियों ने पहचान परेड में पहचाना

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले 15 नवंबर 2026 को कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पहचान परेड कराई गई थी। इस दौरान परीक्षा में शामिल हुए संबंधित पटवारियों को आरोपियों की पहचान करने के लिए बुलाया गया। EOW के मुताबिक, पहचान परेड में पटवारियों ने दोनों आरोपियों को उन व्यक्तियों के रूप में पहचाना, जिन्होंने उन्हें लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। इसके अलावा आरोपियों पर पेपर की तैयारी के लिए स्थान उपलब्ध कराने और इसके बदले अवैध रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप है।पहचान परेड में आरोपियों की पहचान होने और जांच के दौरान उनकी संलिप्तता से जुड़े प्रमाण मिलने के बाद EOW ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक: मुख्य आरोपी मनोहर लाल मांजू गिरफ्तार, 25,000 का इनामी था फरार | Rajasthan SI Recruitment Paper Leak: Main accused Manohar Lal Manju arrested, was absconding with a reward of 25,000
SI भर्ती 2021 पेपर लीक: सरगना जगदीश विश्नोई का सॉल्वर मनोहर लाल गिरफ्तार, अब तक 157 चढ़े हत्थे
27 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
SOG ने SI 2021 पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पेपर सॉल्वर मनोहर लाल मांजू को सिरोही पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी जगदीश विश्नोई का सहयोगी था और 25 हजार का इनामी था। एसआई भर्ती पेपर लीक में अब तक 157 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब रिमांड में खुलेगी पेपर लीक नेटवर्क की परतें

दोनों आरोपियों को 16 नवंबर 2026 को रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायालय में पेश किया गया। EOW ने मामले की विस्तृत जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने दोनों को 23 नवंबर तक यानी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। अब जांच एजेंसी आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक की पूरी साजिश, प्रश्नपत्र हासिल करने के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों और अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम के बारे में जानकारी जुटाएगी।
Tags:
  • पटवारी आरआई पेपर लीक
  • छत्तीसगढ़ पेपर लीक
  • Chhattisgarh paper leak
  • भिंड पेपर लीक
  • विभागीय परीक्षा 2024
  • पटवारी से आरआई पदोन्नति
  • EOW Chhattisgarh arrest
  • पेपर लीक नेटवर्क
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्व निरीक्षक
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड
नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना

By Amresh Kushwaha

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी