भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, 8 से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम, 1.93 लाख नियुक्तियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी सरकार
Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 10, 2026, 10:09 IST
भजनलाल सरकार के 3 साल पूरे होने पर नई सहकारिता नीति और रोजगार मेले की तैयारी
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। सरकार इस अवसर को केवल जश्न तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि जनता के सामने अपने तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेगी। पेपर लीक पर लगाम, 1.93 लाख सरकारी नियुक्तियां और निजी क्षेत्र में करीब 5 लाख रोजगार के अवसर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल होंगे। इसके साथ ही बेटियों को स्कूटी और साइकिल वितरण, युवाओं को नियुक्ति पत्र, नई सहकारिता नीति और जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
8 से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम
कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं। इसके बाद कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
8 दिसंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम
8 दिसंबर : प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद
10 दिसंबर : निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ
11 दिसंबर : राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स के साथ संवाद
12 दिसंबर : विकास रथों की रवानगी
13 दिसंबर : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
14 दिसंबर : स्वच्छता अभियान की शुरुआत
15 दिसंबर : लाभार्थियों को सहायता राशि
16 दिसंबर : स्टार्टअप कॉन्क्लेव
17 दिसंबर : सात दिवसीय जनसमस्या समाधान शिविर
18 दिसंबर : बेटियों को स्कूटी और साइकिल वितरण
19 दिसंबर : रन फॉर विकसित कार्यक्रम
21 और 22 दिसंबर : रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र
23 दिसंबर : नई सहकारिता नीति का शुभारंभ
24 दिसंबर : किसानों को सम्मान निधि और अनुदान
25 दिसंबर : सुशासन दिवस समारोह
तीन साल में सरकार की प्रमुख उपलब्धियां
पेपर लीक पर लगाम
1.93 लाख सरकारी नियुक्तियां
निजी क्षेत्र में 5 लाख रोजगार
अपराध पर नियंत्रण
महिला स्वयं सहायता समूहों को 7,503 करोड़ रुपए का ऋण
बीजेपी प्रवक्ता बोले- जनता के सामने रखेंगे रिपोर्ट कार्ड
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। ऐसे में भजनलाल सरकार के तीन साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा। आने वाले समय में सरकार जनकल्याण के लिए क्या काम कर रही है और जनता को योजनाओं से कैसे जोड़ा जाएगा, इसका रोडमैप भी पेश किया जाएगा।
कटारा के अनुसार, भजनलाल सरकार ने 1 लाख 93 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने निकाय चुनावों में मिली जीत को सरकार के कामकाज और सुशासन पर जनता की मुहर बताया।
यह खबर क्यों जरूरी है
आगे क्या?
नौकरी पर परमानेंट हक नहीं, अब सरकार जब चाहे बिना सहमति कर सकती है रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
By Umeshwari Baghel
एमपी के 70 हजार शिक्षकों को मिलेगा एरियर या लगेगा झटका? सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार
By Aman Vaishnav
जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान मौलाना की पिटाई, मदरसा की छात्रा का ब्रेन वॉश करके दूसरी शादी की, तीन बच्चों का है पिता
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच एमपी में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख में से सिर्फ 34 हजार ने भरा फॉर्म!
By Aman Vaishnav
CM साय का आज रायपुर दौरा, पहले सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, फिर NIT में शिलान्यास समारोह, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
By Umeshwari Baghel
आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
By Aman Vaishnav