आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Nov 10, 2026, 08:54 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा, गोवर्धन धाम में अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव में होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार, 10 नवंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वाराणसी में सीएम अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव में भाग लेंगे। बता दें कि वाराणसी जाने से पहले सीएम मोहन यादव उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम और भोपाल में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से जानते हैं...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
दोपहर में भोपाल आगमन और पार्टी कार्यालय में बैठक
- दोपहर 01:15 से 02:00 बजे के बीच सीएम स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:15 बजे सीएम मोहन अपने भोपाल स्थित निवास पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:50 से 03:00 बजे के सीएम कार से भाजपा पार्टी कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 03:00 बजे से सीएम मोहन यादव पार्टी कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम व संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 03:45 से 04:05 बजे के बीच वे पार्टी कार्यालय से वापस स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
शाम को वाराणसी रवानगी और गोवर्धन पूजनोत्सव में शामिल
- शाम 04:10 बजे वे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर शाम 05:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 06:00 बजे मुख्यमंत्री राजघाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेंगे, जहां वे अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव
यह कार्यक्रम शाम 5 बजे के बाद गोवर्धन धाम (नमो घाट) पर शुरू होगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें यादव समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से निकलेगी शोभायात्रा
इस बार प्रयागराज और छत्तीसगढ़ से भी झांकियां वाराणसी पहुंचेंगी। वहीं वृंदावन और मथुरा के कलाकार भी अपनी झांकियां लेकर आएंगे। शोभायात्रा का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव करेंगे।
शाम 5 बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम से जुड़ी कई धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां दूर-दराज के इलाकों से वाराणसी लाई जाएंगी। यात्रा में सबसे आगे काशी के लोगों के साथ ग्वाल-बालों की टोली चलेगी। इसके अलावा बनारसी लट्ठबाजी (पटा बनेठी) का प्रदर्शन भी होगा। वहीं केदारनाथ मंदिर की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भोपाल वापसी
रात 09:00 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 10:20 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
इसके बाद रात 10:35 बजे CM Mohan Yadav अपने निवास पहुंच जाएंगे।
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
By Aman Vaishnav
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट
By Aman Vaishnav
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
By Sanjay Gupta
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
By Sanjay Gupta
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
By Jageshwar Prasad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
By Amresh Kushwaha