MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान

Sandeep Kumar | Nov 09, 2026, 19:40 IST
Share
MP में गिर गाय ने मारी बाजी, 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम
MP में गिर गाय ने मारी बाजी, 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर एक गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर पहला इनाम अपने नाम कर लिया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गौवंश संरक्षण और पशुपालकों के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। प्रदेश के 466 पशुपालकों के खातों में 2.95 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि पहुंचाई गई, जबकि गोशालाओं के लिए करोड़ों रुपए का अनुदान जारी किया गया।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने हर साल एक लाख गौवंश के भ्रूण तैयार करने के लिए 50 एकड़ जमीन पर बड़ा प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान भी किया।

466 पशुपालकों को मिले 2.95 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 2026-27 के तहत 466 विजेता पशुपालकों को 2 करोड़ 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि ट्रांसफर की। उन्होंने चयनित पशुपालकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया। इसके अलावा प्रदेश की 3 हजार पंजीकृत गोशालाओं में रह रहे 5 लाख 51 हजार निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पशुपालन से जुड़े उत्पादों और नए प्रयोगों की जानकारी भी ली।

दिवाली की रात एमपी की हवा जहरीली: 5 घंटे में AQI 300 पार, कई शहर 'वेरी पुअर' श्रेणी में | Diwali Night MP Air Turns Toxic: AQI Crosses 300 in 5 Hours, Many Cities in 'Very Poor' Category
दिवाली की रात 5 घंटे में जहरीली हुई एमपी की हवा! कई शहरों में AQI 300 के पार, 9 मॉनिटरिंग स्टेशन वेरी पुअर कैटिगरी में पहुंचे
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक तरफ दिवाली की रात चारों ओर दीये जल रहे थे। लोग आतिशबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस जश्न के बीच मध्य प्रदेश की हवा धीरे-धीरे जहरीली होती जा रही थी। शाम से ही पटाखों का शोर और धुआं बढ़ने लगा था। आधी रात होते-होते कई शहरों की हवा की हालत बिगड़ गई।

50 एकड़ में लगेगा नया प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने Cow Breeding Project को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हर साल एक लाख गौवंश के भ्रूण तैयार किए जाएंगे। इसके लिए 50 एकड़ क्षेत्र में विशेष प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौपालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: जनवरी 2027 से पहले आ सकती है जंबो तबादला सूची, कलेक्टरों से लेकर सचिवों तक पर गिरेगी गाज | MP IAS Transfer: Big reshuffle of IAS officers in Madhya Pradesh: Jumbo transfer list may come before January 2027, Collectors to Secretaries to be affected
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जनवरी 2027 से पहले आ सकती है IAS की जंबो तबादला सूची
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बार कई बड़े अधिकारियों की कुर्सियां बदल सकती हैं। सरकार की नजर सिर्फ अफसरों के कामकाज पर ही नहीं, बल्कि जनता से उनके व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल पर भी है।

गोशालाओं का अनुदान दोगुना किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सरकार ने गौवंश के भरण-पोषण के लिए मिलने वाली राशि दोगुनी कर दी है। पहले प्रति गाय प्रतिदिन 20 रुपए दिए जाते थे। अब यह राशि बढ़ाकर 40 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नगरीय निकायों के स्तर पर भी गोशालाएं चलाने का निर्णय लिया है। निजी स्तर पर गोशाला चलाने वालों को भी नियमानुसार अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़कों पर गौवंश को नियंत्रित करने के लिए पिंजरे लगाए जाते थे। सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने Natural Farming के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब फिर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का समय आ गया है। खेती में रसायनों के इस्तेमाल से बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गौपालन और प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया था। गाय ग्रामीण जीवन और खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौपालन से किसानों का प्रकृति के साथ संबंध मजबूत होता है।

एमपी में दिवाली की रात मातम: कटनी और सिवनी में आग से 12 की मौत, 2 महीने का मासूम मां की गोद में जला | MP Diwali Night Mourning: 12 Dead in Fire in Katni and Seoni, 2-Month-Old Infant Burned in Mother's Lap
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 मौतें, MP में सबसे ज्यादा 12 की जान गई, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक ओर पूरे प्रदेश में परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं। घर दीयों से जगमगा रहे थे और पटाखे जलाए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के दो परिवारों के लिए यह रात जिंदगी भर का मातम लेकर आई। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में रिहायशी मकानों में ऐसी भीषण आग लगी कि 12 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं।

श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों साल पहले मानव समाज को कई संदेश दिए थे। उन्होंने कालिया मर्दन के जरिए जल पर सभी का अधिकार बताया था। गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्होंने सामूहिक शक्ति का महत्व समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकजुट होकर बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मोरपंख धारण कर सादगी और प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। हमें अपनी ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए।

सरकार भी मनाएगी सभी त्योहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और विकास कार्य करना नहीं है। सरकार को समाज और उसकी संस्कृति से भी जुड़ना चाहिए। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने सभी त्योहार मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में एकता, अनुशासन और आपसी जुड़ाव बढ़ाते हैं।

पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम से किडनी को खतरा: भारत में बैन के बावजूद MP में धड़ल्ले से बिक्री, 18 महिलाएं शिकार | Pakistani Gori Beauty Cream Threatens Kidneys: Despite India Ban, Sales Rampant in MP, 18 Women Victims
पाकिस्तानी गोरी ब्यूटी क्रीम से किडनी को खतरा, 18 महिलाएं हो चुकीं शिकार! बैन होने के बाद भी एमपी में हो रही बिक्री
07 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली का समय चल रहा है और चारों ओर बाजार में शॉपिंग का माहौल बना हुआ है। जब भी त्योहार की बात आती है, तो लड़कियों और महिलाओं के दिमाग में सबसे पहले सजने-संवरने और मेकअप का ख्याल आता है। इसके लिए फेशियल से लेकर तरह-तरह की फेयरनेस क्रीमों की खूब खरीदारी होती है।

हर विधानसभा में बनेंगे वृंदावन गांव

मुख्यमंत्री ने Gau Samvardhan और ग्रामीण विकास को लेकर सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वृंदावन गांव स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में गीता भवन बनाने की योजना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गौपालन, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

दूध उत्पादन में नंबर वन बनेगा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अभी दूध उत्पादन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ने से किसानों और पशुपालकों की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए देसी नस्लों के संरक्षण और उनकी गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दिया जा रहा है।

महू में गौशाला का लोकार्पण

इससे पहले सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजा के मौके पर महू के ग्राम आशापुरा पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की और कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह गौशाला 27 एकड़ में फैली है। यहां शुरुआत में 550 गोवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था होगी।

गौवंश संरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव ने खोला खजाना
गौवंश संरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव ने खोला खजाना

प्रदेश में सबसे अधिक दूध देने वाली टॉप 5 गाय

जिला (District)गाय की नस्ल (Cow Breed)प्रतिदिन दूध उत्पादन (Daily Milk Production)
उज्जैनगिर (Gir)19.760 लीटर
रतलामगिर (Gir)17.230 लीटर
उमरियागिर (Gir)17.166 लीटर
रायसेनगिर (Gir)16.350 लीटर
राजगढ़गिर (Gir)16.144 लीटर
Tags:
  • गोवर्धन पूजा 2026
  • गौ-पूजन समारोह
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Gopal Krishna Gram Award
  • गौशाला अनुदान
  • Mohan Yadav cow welfare
  • मध्यप्रदेश गौ संरक्षण
  • Govardhan Puja Madhya Pradesh
  • गौवंश भ्रूण प्रोजेक्ट
महामंडलेश्वर इंद्रदेव ही नहीं, देश के इन बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार

By Amresh Kushwaha

महामंडलेश्वर इंद्रदेव ही नहीं, देश के इन बाबाओं की करतूतें हैं शर्मनाक, शिष्याओं को ही बनाया शिकार
राजस्थान की नदियों में औद्योगिक प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को भी उठाना होगा खर्च

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान की नदियों में औद्योगिक प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को भी उठाना होगा खर्च
राजस्थान में वन विभाग को नौ दिन बाद भी नहीं मिला मुखिया, तीसरी बार टली चयन समिति की बैठक, नियुक्ति पर फैसला अटका

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में वन विभाग को नौ दिन बाद भी नहीं मिला मुखिया, तीसरी बार टली चयन समिति की बैठक, नियुक्ति पर फैसला अटका
जेलर दिव्या चौधरी को हाईकोर्ट से जमानत: महिला कैदियों से घर का काम कराने का था आरोप, एक महीने बाद मिली राहत

By Mukesh Sharma

जेलर दिव्या चौधरी को हाईकोर्ट से जमानत: महिला कैदियों से घर का काम कराने का था आरोप, एक महीने बाद मिली राहत
एमपी में पिछड़ा वर्ग आयोग किस काम का? ओबीसी आरक्षण पर अब क्या करने जा रही सरकार ?

By Atul Dwivedi

एमपी में पिछड़ा वर्ग आयोग किस काम का? ओबीसी आरक्षण पर अब क्या करने जा रही सरकार ?
RPSC भर्ती 2025: सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की आंसर-की पर आपत्ति का मौका, हर प्रश्न पर लगेगी 100 रुपए फीस

By Jageshwar Prasad

RPSC भर्ती 2025: सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की आंसर-की पर आपत्ति का मौका, हर प्रश्न पर लगेगी 100 रुपए फीस
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का जाल: 5 साल में 193 अधिकारी-कर्मचारी ACB के शिकंजे में, महज 6 मामलों में सजा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का जाल: 5 साल में 193 अधिकारी-कर्मचारी ACB के शिकंजे में, महज 6 मामलों में सजा