दिवाली की रात 5 घंटे में जहरीली हुई एमपी की हवा! कई शहरों में AQI 300 के पार, 9 मॉनिटरिंग स्टेशन वेरी पुअर कैटिगरी में पहुंचे

Aman Vaishnav | Nov 09, 2026, 11:42 IST
Share
दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों की हवा में घुला जहरीला धुआं, 9 इलाकों में एक्यूआई 300 पार होकर बेहद खराब स्तर पर पहुंचा।
दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों की हवा में घुला जहरीला धुआं, 9 इलाकों में एक्यूआई 300 पार होकर बेहद खराब स्तर पर पहुंचा।

एक तरफ दिवाली की रात चारों ओर दीये जल रहे थे। लोग आतिशबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस जश्न के बीच मध्य प्रदेश की हवा धीरे-धीरे जहरीली होती जा रही थी। शाम से ही पटाखों का शोर और धुआं बढ़ने लगा था। आधी रात होते-होते कई शहरों की हवा की हालत बिगड़ गई।

कई शहरों में कुछ ही घंटों में प्रदूषण का स्तर AQI सामान्य स्तर से बहुत ऊपर पहुंच गया। आइए विस्तार से जानते हैं, दिवाली पर मध्य प्रदेश के टॉप शहरों का AQI कैसा रहा...

पांच घंटे में भोपाल का AQI दोगुना बढ़ा

रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच महज पांच घंटे में भोपाल की हवा काफी खराब हो गई। टीटी नगर में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 150 से बढ़कर 314 पर पहुंच गया। यानी प्रदूषण दोगुने से भी ज्यादा हो गया। वहीं ईदगाह हिल्स में AQI 140 से बढ़कर 263 दर्ज किया गया। भोपाल के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण बढ़ा। टीटी नगर और पर्यावरण परिसर की हवा वेरी पुअर (बेहद खराब) श्रेणी में पहुंच गई।

ग्वालियर का AQI हैरान करने वाला

प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्वालियर में दर्ज किया गया। यहां दीनदयाल नगर में रात 10 बजे AQI 354 था, जो सुबह 3 बजे बढ़कर 363 हो गया। महाराज बाड़ा में AQI 310 से बढ़कर 337 और सिटी सेंटर में 270 से बढ़कर 329 पहुंच गया। ग्वालियर के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की हालत वेरी पुअर (बेहद खराब) रही। दीनदयाल नगर में AQI सिर्फ 9 अंक बढ़ा, लेकिन यहां प्रदूषण का स्तर पहले से ही बहुत ज्यादा था।

एमपी में दिवाली की रात मातम: कटनी और सिवनी में आग से 12 की मौत, 2 महीने का मासूम मां की गोद में जला | MP Diwali Night Mourning: 12 Dead in Fire in Katni and Seoni, 2-Month-Old Infant Burned in Mother's Lap
एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम
09 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक ओर पूरे प्रदेश में परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं। घर दीयों से जगमगा रहे थे और पटाखे जलाए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के दो परिवारों के लिए यह रात जिंदगी भर का मातम लेकर आई। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में रिहायशी मकानों में ऐसी भीषण आग लगी कि 12 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं।

इंदौर का AQI, पांच घंटे में बिगड़ी हवा

इंदौर में भी महज पांच घंटे के अंदर प्रदूषण बहुत बढ़ गया। छोटी ग्वालटोली में AQI 281 से बढ़कर 338 पर पहुंच गया। इसके चलते यहां की हवा पुअर से वेरी पुअर श्रेणी में आ गई। वहीं मगोड़ा नगर में AQI 203 से बढ़कर 316 हो गया। यानी इसमें 113 अंकों की बढ़ोतरी हुई। रेजिडेंसी एरिया में भी AQI 206 से बढ़कर 261 दर्ज किया गया।

हालांकि इंदौर के सभी इलाकों में प्रदूषण नहीं बढ़ा। एयरपोर्ट एरिया में AQI 99 से घटकर 98 हो गया। वहीं रीजनल पार्क में रात 10 बजे और सुबह 3 बजे AQI 72 ही रहा।

जबलपुर का AQI भी तेजी से बढ़ा

जबलपुर में भी दिवाली की रात प्रदूषण तेजी से बढ़ा। मरहटल में AQI 219 से बढ़कर 328 पर पहुंच गया। वहीं, सुहागी में यह 228 से बढ़कर 303 दर्ज हुआ। इन दोनों इलाकों में हवा पुअर से वेरी पुअर श्रेणी में पहुंच गई। गुप्तेश्वर में भी AQI 151 से बढ़कर 237 हो गया। यहां हवा मॉडरेट से पुअर श्रेणी में आ गई।

छोटे शहरों में भी बढ़ा प्रदूषण

प्रदूषण का असर सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं दिखा। छोटे शहरों में भी दिवाली के बाद हवा की हालत बिगड़ गई। देवास के भोपाल चौराहा में AQI 133 से बढ़कर 239 पर पहुंच गया। कटनी के गोल बाजार में यह 166 से बढ़कर 229 हो गया। वहीं, उज्जैन के महाश्वेता नगर में AQI 212 से बढ़कर 281 दर्ज किया गया। सिंगरौली में भी AQI 122 से बढ़कर 235 पर पहुंच गया। इन सभी शहरों में हवा मॉडरेट से खराब यानी पुअर श्रेणी में आ गई।

दिवाली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का कहर: अलवर में AQI 465 पार, जानिए अन्य शहरों का हाल | Diwali aftermath: Air pollution wreaks havoc in Rajasthan, Alwar's AQI crosses 465, know the status of other cities
दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का तांडव, अलवर में 465 पहुंचा AQI, जानिए राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल
09 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों के धुएं का असर राजस्थान की हवा पर साफ दिख रहा है। त्योहार के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचा है। अलवर में AQI 465 दर्ज किया गया, जबकि अजमेर में 416 और भीलवाड़ा में 430 रहा। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर सहित कई शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है।

कुछ शहरों में दिवाली के बाद भी हवा रही साफ

जहां प्रदेश के कई शहरों में दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ गया, वहीं कुछ जगहों पर हवा की स्थिति बेहतर रही। दमोह की श्रीवास्तव कॉलोनी में AQI 72 से बढ़कर 82 हो गया। मैहर में AQI 61 और सतना में 70 पर ही रहा। वहीं, पीथमपुर में यह 116 से बढ़कर 139 पहुंच गया। रतलाम में रात 10 बजे और सुबह 3 बजे AQI 139 ही दर्ज हुआ। सागर के सिविल लाइंस में भी दोनों समय AQI 180 पर स्थिर रहा। इन सभी जगहों पर हवा सेहत के लिहाज से संतोषजनक (सैटिस्फैक्टरी) श्रेणी में रही।

ज्यादातर शहरों में PM 2.5 ने बढ़ाया प्रदूषण

रात 3 बजे के आंकड़ों में ज्यादातर प्रदूषित इलाकों में PM 2.5 सबसे बड़ा प्रदूषक रहा। ग्वालियर के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर इसका असर देखने को मिला। भोपाल के पर्यावरण परिसर और टीटी नगर में भी PM 2.5 ही प्रदूषण की मुख्य वजह रहा। वहीं इंदौर के छोटी ग्वालटोली में PM 10 सबसे बड़ा प्रदूषक दर्ज हुआ। यहां AQI 338 तक पहुंच गया। जबलपुर के मरहटल और सुहागी में भी PM 2.5 के कारण AQI 300 के पार चला गया।

पीएम 2.5 क्या है?

PM 2.5 हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के बहुत छोटे कण होते हैं। इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या इससे भी कम होता है। इतने छोटे होने के कारण ये सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। कुछ मामलों में ये खून में भी मिल सकते हैं। गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, कचरा और पराली जलाना इसके बड़े कारण हैं। PM 2.5 का स्तर बढ़ने से सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

वहीं PM 10 हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के छोटे कण होते हैं। इनका आकार 10 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। इनमें सड़क की धूल, निर्माण कार्य से उड़ने वाले कण, मिट्टी, सीमेंट और फैक्ट्रियों से निकलने वाली धूल शामिल है। सांस लेते समय ये नाक, गले और फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। सड़कों पर उड़ती धूल, निर्माण कार्य और वाहनों की आवाजाही इनके बढ़ने की बड़ी वजह हैं।

Tags:
  • भोपाल का AQI
  • ग्वालियर का AQI
  • जबलपुर का AQI
  • इंदौर का AQI
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स
  • ध्य प्रदेश के टॉप शहरों का AQI
जयपुर के परकोटे में खजाने की उम्मीद: मकान बेचने से पहले खुद तुड़वा रहे मालिक, लगा रहे हाई-टेक कैमरे

By Jageshwar Prasad

जयपुर के परकोटे में खजाने की उम्मीद: मकान बेचने से पहले खुद तुड़वा रहे मालिक, लगा रहे हाई-टेक कैमरे
जयपुर से ब्रिटेन तक दीपावली की धूम, कॉर्फ कैसल में घूमर-कालबेलिया और आमेर में विदेशी मेहमानों ने मनाया पर्व

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर से ब्रिटेन तक दीपावली की धूम, कॉर्फ कैसल में घूमर-कालबेलिया और आमेर में विदेशी मेहमानों ने मनाया पर्व
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, राजस्थान विधानसभा में अब 199 सदस्य; 6 महीने में उपचुनाव

By Ashish Bhardwaj

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, राजस्थान विधानसभा में अब 199 सदस्य; 6 महीने में उपचुनाव
एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम

By Aman Vaishnav

एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम
दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का तांडव, अलवर में 465 पहुंचा AQI, जानिए राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल

By Jageshwar Prasad

दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का तांडव, अलवर में 465 पहुंचा AQI, जानिए राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल
बंदूक वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से जंग, बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाकर बोले मोदी

By Arun Tiwari

बंदूक वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से जंग, बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाकर बोले मोदी
पाठ्य पुस्तक निगम की बैठक में विवाद, बिना साइन की टेंडर फाइल लाए एमडी, सचिव बोले-अपने आपको सयाना समझते हो

By Aman Vaishnav

पाठ्य पुस्तक निगम की बैठक में विवाद, बिना साइन की टेंडर फाइल लाए एमडी, सचिव बोले-अपने आपको सयाना समझते हो