एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 09, 2026, 10:51 IST
Share
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात कटनी, सिवनी और उज्जैन में आग लगने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात कटनी, सिवनी और उज्जैन में आग लगने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

एक ओर पूरे प्रदेश में परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं। घर दीयों से जगमगा रहे थे और पटाखे जलाए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के दो परिवारों के लिए यह रात जिंदगी भर का मातम लेकर आई। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में रिहायशी मकानों में ऐसी भीषण आग लगी कि 12 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं।

इस तरह त्योहार की रात कुल 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं, पुरुष और 4 मासूम बच्चे शामिल हैं।

सिवनी के छपारा में सराफा व्यापारी के घर हादसा

सिवनी जिले के छपारा इलाके में दिवाली की रात सराफा व्यापारी के घर में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान इस मकान में परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घर के 4 सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 6 लोग अंदर ही फंसे रह गए। इस कारण उनकी मौत हो गई। जान गंवाने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। सिवनी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

एसपी के मुताबिक शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। मौके पर बिजली के जले हुए तार भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी।

धार में भीषण सड़क हादसा: सांवरिया सेठ दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 1 घायल | Dhar horrific road accident: Car returning from Sanwariya Seth darshan collides with divider, 4 dead, 1 injured
धार में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले-एक घायल; खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
26 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार रात यानी 25 अक्टूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बता दें लेबड़-नयागांव फोरलेन पर एक कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे।इस हादसे में चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई ,जबकि एक युवक घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कटनी के बरही में दुकान में लगी आग

कटनी जिले के बरही में रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। यह दुकान तीन मंजिला मकान के नीचे थी। कुछ ही देर में आग ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। इस दर्दनाक हादसे में अग्रवाल परिवार के 6 लोगों की जान चली गई।

मरने वालों में पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम और परिवार के तीन मासूम बच्चे शामिल थे। बच्चों में 14 साल की आर्या, 6 साल की अन्वी और महज 2 महीने का एक छोटा बच्चा शामिल था।

मां की गोद में लिपटा रह गया दो महीने का मासूम

हादसे का सबसे भावुक और दुखद पहलू यह रहा कि दो महीने का मासूम अपनी मां पूनम के साथ तीसरी मंजिल के कमरे में था। जब आग की लपटें कमरे तक पहुंचीं, तो मां अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाए रही और दोनों बाहर नहीं निकल पाए।

वहीं चंद्रकला और दोनों बच्चियां घर के दूसरे हिस्से में फंसी रह गईं। सुबह जब रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला तब तक वे दम तोड़ चुकी थीं। इस भीषण हादसे के बीच रितेश अग्रवाल और उनकी भाभी किसी तरह घर से बाहर भागे और अपनी जान बचाई।

भोपाल ISBT पर खड़ी 7 बसों में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी | Massive fire in 7 buses parked at Bhopal ISBT, panic among passengers
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
25 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
राजधानी भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम आग लग गई। आग की चपेट में करीब सात बसें आ गई है। सभी बसें वर्मा ट्रैवल्स की बताई जा रही हैं। आग लगने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि दमकल की टीम आग पर काबू पा लिया है।

दमकल की फटी पाइप और प्रशासन पर फूटा गुस्सा

कटनी में बचाव कार्य के दौरान सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई। रात करीब 12 बजे आग लगी और नगर परिषद बरही की दमकल गाड़ी करीब एक बजे मौके पर पहुंची। वहीं गाड़ी की पाइप फटी हुई निकली। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी गाड़ी आई, तो उसकी पाइप में भी खराबी थी।

बाद में आग बुझाने के लिए कैमोर और कटनी से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। राहत और बचाव कार्य में जेसीबी की मदद से दीवार तोड़ी गई। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।

सुबह मौके पर पहुंचे कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी (IAS Collector Ashish Tiwari) और कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा के सामने स्थानीय लोगों ने गुस्सा जताया। लोगों का कहना था कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर सही हालत में पहुंच जातीं, तो शायद परिवार के लोगों को बचाया जा सकता था। बरही अस्पताल में मृतकों के पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।
Tags:
  • सिवनी के छपारा में सराफा व्यापारी के घर हादसा
  • शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
  • कटनी के बरही में दुकान में लगी आग
  • पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी
  • कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी
  • कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा
  • IAS Collector Ashish Tiwari
  • बरही अस्पताल
दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का तांडव, अलवर में 465 पहुंचा AQI, जानिए राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल

By Jageshwar Prasad

दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का तांडव, अलवर में 465 पहुंचा AQI, जानिए राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल
बंदूक वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से जंग, बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाकर बोले मोदी

By Arun Tiwari

बंदूक वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से जंग, बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाकर बोले मोदी
पाठ्य पुस्तक निगम की बैठक में विवाद, बिना साइन की टेंडर फाइल लाए एमडी, सचिव बोले-अपने आपको सयाना समझते हो

By Aman Vaishnav

पाठ्य पुस्तक निगम की बैठक में विवाद, बिना साइन की टेंडर फाइल लाए एमडी, सचिव बोले-अपने आपको सयाना समझते हो
MP के कटनी से निकला शतरंज का सितारा, भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने अनुज श्रीवात्री

By Arohi Raj

MP के कटनी से निकला शतरंज का सितारा, भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने अनुज श्रीवात्री
MP में आज गोवर्धन पूजा की धूम: 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी करेंगे CM मोहन यादव

By Kaushiki

MP में आज गोवर्धन पूजा की धूम: 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी करेंगे CM मोहन यादव
छत्तीसगढ़ सीएम का आज रायगढ़ प्रवास: बगीचा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर मुख्यापानी में देंगे समय, जानिए पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ सीएम का आज रायगढ़ प्रवास: बगीचा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर मुख्यापानी में देंगे समय, जानिए पूरा शेड्यूल
वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप

By Aman Vaishnav

वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप