धार में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले-एक घायल; खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

Arohi Raj | Oct 26, 2026, 10:43 IST
Share
धार में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई है।
धार में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार रात यानी 25 अक्टूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बता दें लेबड़-नयागांव फोरलेन पर एक कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे।इस हादसे में चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई ,जबकि एक युवक घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसा सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास हुआ है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सभी सागौर से राजस्थान के सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन बाहर निकलकर गिर गया। इसके बाद कार पुलिया से नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई।

टक्कर के बाद कार में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सादलपुर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार पुलिया पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन निकलकर बाहर आ गया। इसके बाद गाड़ी पुलिया से नीचे गिर गई। कुछ ही देर में कार में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कार के अंदर बैठे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में चार युवक कार के अंदर ही फंस गए। आग की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह जल गई।

कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह जली।
कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह जली।

चार की मौत, एक घायल

मृतकों की पहचान अंकुश उर्फ भीम (20 साल), चेतन चौधरी (20 साल), आदित्य उर्फ अनमोल तिवारी (19 साल) और अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान तुषार मंडलोई (20 साल) के तौर पर हुई है। वह सागौर के माधोपुर का रहने वाला है। उसे हालात को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।

सिंधिया परिवार की 43 साल पुरानी संपत्ति का विवाद फिर गरमाया: हिरण्यवन कोठी और शिवाजी प्रतिमा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट | Scindia Family's 43-Year-Old Property Dispute Reignites: Hiranyavan Kothi and Shivaji Statue Case Reaches High Court
सिंधिया-अंग्रे परिवार की 43 साल पुरानी कानूनी लड़ाई फिर चर्चा में, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
26 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
ग्वालियर में सिंधिया और अंग्रे परिवार के बीच संपत्ति विवाद एक बार फिर सामने आया है। इस बार मामला हिरण्यवन कोठी परिसर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से जुड़ा है। अंग्रे परिवार ने हाईकोर्ट में आवेदन देकर प्रतिमा और कोठी की पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग की है। यह विवाद करीब 43 साल पुराना है। ये हिरण्यवन कोठी करीब 9 एकड़ में फैले परिसर का हिस्सा है।

डायल 112 और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कार में आग लगी होने के कारण पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

हालांकि, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन बाहर निकल गया था। पुलिस ने चारों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

चार युवकों की जलने से मौत, जबकि एक घायल है।
चार युवकों की जलने से मौत, जबकि एक घायल है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले 23 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर जिले में भी ऐसा हादसा हुआ था। रायसर में नेशनल हाईवे-148 पर एक कार का टायर फट गया था। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। हादसे में आगरा के चार युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दो युवक घायल हुए थे। दोनों घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

खबरों के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ था। यह घटना रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई थी। कार में छह दोस्त सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। वे खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

MP, CG, Rajasthan Weather: 26 अक्टूबर को मौसम साफ, 27 से बदलेगा मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट | MP, CG, Rajasthan Weather: Weather clear on Oct 26, mood to change from Oct 27, heavy rain alert
मौसम का यू-टर्न: एमपी में बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
26 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में सोमवार, 26 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि अगले 5 दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और 28-29 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं राजस्थान में 27 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।

FAQs

  1. धार में कार हादसा कहां हुआ?
    हादसा लेबड़-नयागांव फोरलेन पर सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास हुआ।
  2. धार कार हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
    हादसे में कार सवार चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
  3. हादसे के समय कार में सवार युवक कहां से लौट रहे थे?
    पांचों दोस्त सागौर से सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौट रहे थे।
Tags:
  • धार सड़क हादसा
  • धार न्यूज
  • बदनावर एक्सीडेंट
  • लेबड़-नयागांव फोरलेन
  • कार में आग
  • चार युवकों की मौत
  • Dhar Road Accident
  • Badnawar Accident
  • Lebad Nayagaon Highway
  • Road Safety
स्मृति ईरानी का संगठन के नेताओं को सख्त संदेश, न होर्डिंग न हार, स्वागत-सत्कार छोड़िए, बूथ संभालिए

By Arun Tiwari

स्मृति ईरानी का संगठन के नेताओं को सख्त संदेश, न होर्डिंग न हार, स्वागत-सत्कार छोड़िए, बूथ संभालिए
BCCI Bone Test Controversy: एक साल बाद उम्र बढ़ने के बजाय घटी, पहले उम्र 16.4, अब 15.11 साल

By Jageshwar Prasad

BCCI Bone Test Controversy: एक साल बाद उम्र बढ़ने के बजाय घटी, पहले उम्र 16.4, अब 15.11 साल
पहली बार देशभर की 250 महिला और 300 युवा विधायकों का जुटेगा महाकुंभ, राजस्थान विधानसभा में होंगे बड़े आयोजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहली बार देशभर की 250 महिला और 300 युवा विधायकों का जुटेगा महाकुंभ, राजस्थान विधानसभा में होंगे बड़े आयोजन
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: गोवाड़ी में 3 बार हुई मतगणना, रात में जीता कोई, सुबह बाजी पलट गई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: गोवाड़ी में 3 बार हुई मतगणना, रात में जीता कोई, सुबह बाजी पलट गई
Rajasthan Health Crisis: जयपुर, सीकर और श्रीगंगानगर के अस्पतालों में दूषित पानी, प्यूरीफायर तक खराब

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Health Crisis: जयपुर, सीकर और श्रीगंगानगर के अस्पतालों में दूषित पानी, प्यूरीफायर तक खराब
जालोर में फर्जी डिग्रियों से डॉक्टर बनने का आरोप, 30 लाख देकर RMC रजिस्ट्रेशन कराने का दावा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जालोर में फर्जी डिग्रियों से डॉक्टर बनने का आरोप, 30 लाख देकर RMC रजिस्ट्रेशन कराने का दावा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे आबूरोड और बांसवाड़ा के दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे आबूरोड और बांसवाड़ा के दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद