मौसम का यू-टर्न: एमपी में बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

Aman Vaishnav | Oct 26, 2026, 07:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजस्थान में नए सिस्टम से बारिश की उम्मीद जगी है।
मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजस्थान में नए सिस्टम से बारिश की उम्मीद जगी है।

मध्यप्रदेश में सोमवार, 26 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि अगले 5 दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और 28-29 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं राजस्थान में 27 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल कहीं भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिन में गर्मी, सुबह-शाम रहेगी हल्की ठंडक

भोपाल और आसपास के इलाकों में 26 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। वहीं ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। हालांकि ग्वालियर और चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3°C तक ज्यादा दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.1°C खजुराहो में दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7°C करौंदी (कटनी) में रिकॉर्ड किया गया।

MP, CG, Rajasthan Weather: 23 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Rain in these states on October 23, know the weather update
MP के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
23 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। वहीं राजस्थान में 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश और ओले गिर सकते हैं।

अगले 5 दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों में मध्यप्रदेश के तापमान में करीब 2°C की गिरावट आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज के लिए राज्य में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अभी बारिश की गतिविधियां कम

मौसम विभाग के मुताबिक 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तेज धूप और छत्तीसगढ़ में ठंड की आहट | Alert of rain with thunder and lightning in Madhya Pradesh, strong sunshine in Rajasthan and hint of cold in Chhattisgarh
मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तेज धूप और छत्तीसगढ़ में ठंड की आहट
22 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में भोपाल समेत 22 जिलों में 22 अक्टूबर को हल्की बारिश होने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और बाड़मेर-जैसलमेर जैसे शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार बना रहेगा।

27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की भी संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी से लेकर बेहद भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

29 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम आगे बढ़ रहा है। इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद तूफान के और तेज होने का अनुमान है।

इसी सिस्टम के असर से 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 25 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में मौसम बदल सकता है। अभी प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। वहीं सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 26 अक्टूबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दिन बारिश या आंधी को लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 27 अक्टूबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर पड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का खतरा! | Cold increases in Madhya Pradesh, rain alert in Rajasthan, cyclonic storm threat in Chhattisgarh!
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का खतरा!
24 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम के तीन अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। बीकानेर से चूरू तक बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यहां 27 अक्टूबर से बारिश शुरू हो सकती है।

29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार

इसके असर से 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दूसरी तरफ प्रदेश में बारिश की कमी से सूखे का संकट बना हुआ है। राजस्थान के 13 जिलों को अकालग्रस्त घोषित किया गया है।

ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सूखे से प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। वहीं उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा 27 अक्टूबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • weather update
आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक

By Ramanand Tiwari

एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट

By Sumit Kumar

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

By Sandeep Kumar

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी वर्मा ट्रैवल्स की सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की गाड़ी ने देवास में आदिवासियों को कुचला, तीन की मौत

By Sanjay Gupta

बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की गाड़ी ने देवास में आदिवासियों को कुचला, तीन की मौत