मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तेज धूप और छत्तीसगढ़ में ठंड की आहट

Aman Vaishnav | Oct 22, 2026, 07:12 IST
Share
मध्यप्रदेश में घने बादलों और बारिश का अनुमान, जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम साफ रहेगा।
मध्यप्रदेश में घने बादलों और बारिश का अनुमान, जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम साफ रहेगा।

मध्यप्रदेश में भोपाल समेत 22 जिलों में 22 अक्टूबर को हल्की बारिश होने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और बाड़मेर-जैसलमेर जैसे शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार बना रहेगा।

मध्यप्रदेश का मौसम (MP Weather Update)

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल समेत 22 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले चार दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

बीते 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं प्रदेश के बाकी संभागों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

चंबल संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं जबलपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गैरतगंज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। इसके बाद खंडवा में 24 मिमी, उदयनगर में 20 मिमी और भीकनगांव में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। हरदा में 8.9 मिमी, सरदारपुर में 8 मिमी और बड़नगर में 7 मिमी बारिश हुई। वहीं भोपाल में 1.8 मिमी और इंदौर में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: 20-23 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Rain in these states from October 20-23, know the condition of your city
कहीं बारिश का साया तो कहीं बढ़ने वाली है ठंड, जानें MP-CG और राजस्थान में कहां कैसा है मौसम का हाल
20 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के कई संभागों में 20 से 23 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर और सागर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव की क्या है वजह?

मौसम विभाग के अनुसार थाईलैंड की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके उत्तर अंडमान सागर पहुंचने के बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

इसके असर से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद यह सिस्टम आगे बढ़ेगा और अगले तीन दिनों में इसके और मजबूत होने का अनुमान है।

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है। वहीं 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

MP, CG, Rajasthan Weather: दशहरे पर इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Rain in these states on Dussehra, know the condition of your city
Weather Update: एमपी में दशहरे पर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें CG और राजस्थान के हाल
19 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ का मौसम (CG Weather Update)

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं अगले 2 दिनों तक रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

2 दिन बाद तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगेगी। हालांकि दिन के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

वहीं, 21 से 27 अक्टूबर तक रायपुर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने किसी भी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Update)

राजस्थान में आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जयपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 24 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में आज आसमान में धुंध छाई रहने के साथ धूप निकलने का अनुमान है। यहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना बहुत कम है। दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

राजस्थान में आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी?

बुधवार को बाड़मेर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में तापमान 38.5 डिग्री और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 33.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं माउंट आबू में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज किन जिलों में बारिश का अलर्ट है?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत रहेगी। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में दिन के समय तापमान ज्यादा रहने से गर्मी का असर बना रह सकता है।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: 20-23 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Rain in these states from October 20-23, know the condition of your city
कहीं बारिश का साया तो कहीं बढ़ने वाली है ठंड, जानें MP-CG और राजस्थान में कहां कैसा है मौसम का हाल
20 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के कई संभागों में 20 से 23 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
मध्यप्रदेश के कई संभागों में 20 से 23 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather Update
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather Update
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • राजस्थान का मौसम
  • rajasthan weather update
  • Weather Update
News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?

By Harish Divekar

News Strike: मोहन भागवत के दो बयान और सियासत में तूफान! निशाने पर विपक्ष या बीजेपी?
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 85 लाख वोटर करेंगे मतदान, 6926 प्रत्याशी मैदान में, जानें कैसे डालें वोट

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 85 लाख वोटर करेंगे मतदान, 6926 प्रत्याशी मैदान में, जानें कैसे डालें वोट
जिंदगीभर सरकार की सेवा, अब इलाज के लिए संघर्ष! एमपी के पेंशनर्स ने सीएम से की कैशलेस सुविधा की मांगी

By Ramanand Tiwari

जिंदगीभर सरकार की सेवा, अब इलाज के लिए संघर्ष! एमपी के पेंशनर्स ने सीएम से की कैशलेस सुविधा की मांगी
एमपी में 5 लाख खनिज वाहनों पर लगेगा माइनिंग टैग, टूटने पर परिवहन बंद! कलेक्टरों को एक महीने का समय

By Ramanand Tiwari

एमपी में 5 लाख खनिज वाहनों पर लगेगा माइनिंग टैग, टूटने पर परिवहन बंद! कलेक्टरों को एक महीने का समय
योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण

By Ramanand Tiwari

योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित

By Sumit Kumar

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित
नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा

By Jageshwar prasad

नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा