Weather Update: मानसून विदा होते ही फिर सक्रिय हुआ नया सिस्टम, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Aman Vaishnav | Oct 13, 2026, 06:51 IST
Share
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मौसम विभाग बारिश अलर्ट रिपोर्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मौसम विभाग बारिश अलर्ट रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। वहीं राजस्थान में आज 13 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 13 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश का मौसम (MP Weather Update)

मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है। प्रदेश के 9 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में इसका असर दिखेगा। हालांकि 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल और इंदौर में रात के समय ठंडक बनी रहेगी। उज्जैन, जबलपुर समेत दूसरे शहरों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पहले से सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर खत्म हो गया। अब एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ और नए चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मानसून लौट चुका, फिर भी हो रही बारिश

बता दें कि मध्य प्रदेश से 3 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद नए मौसमी सिस्टम बनने से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी हिस्से के जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिली। हालांकि रविवार और सोमवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिला है। इस साल भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है।

अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हो गया था और तेज धूप निकलने लगी थी। हालांकि, रात के समय ठंडक बनी हुई है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन तक सक्रिय रहा।

MP-CG में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक: जानें मौसम का हाल | MP-CG Heavy Rain Alert, Pink Cold Knocks in Rajasthan: Know Weather Update
सावधान! MP-CG में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक
08 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत के तीनों राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम से झमाझम बारिश के आसार हैं। दोनों प्रदेशों में 9 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। वहीं राजस्थान में बारिश की जगह गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। वहां पिलानी को छोड़कर ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

इस साल सामान्य से कम हुई बारिश

मध्य प्रदेश में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान कुल 908.4 मिमी बारिश हुई। यह करीब 35.8 इंच है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 949.5 मिमी यानी 37.3 इंच बारिश होती है। इस हिसाब से प्रदेश में सामान्य से करीब 1.5 इंच कम बारिश हुई।

कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी हिस्से में सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा। वहीं, पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई।

पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। हालांकि, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5 से 21 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई।

वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा। आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 13 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ का मौसम (CG Weather Update)

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। वहीं रात में थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार से होकर गुजर रही है। समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी इस मौसम प्रणाली का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

इन 10 जिलों में बारिश और तेज हवा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, गरियाबंद, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी है।

हालांकि, राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है।

मध्य भारत में मौसम का बदला मिजाज: MP में ठंडक, CG में आंधी-बारिश और राजस्थान में बादल छाए! | Weather changes in Central India: Cold in MP, storms and rain in CG, and clouds in Rajasthan!
मध्य भारत में मौसम के तीन रंग: MP में रातें होंगी ठंडी, CG में आंधी-बारिश और राजस्थान में छाएंगे बादल!
12 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम खत्म होने से अब रातें ठंडी होने वाली हैं। हालांकि, पूरे अक्टूबर दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

रायपुर में 33.1 डिग्री रहा तापमान

बिलासपुर को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है।

वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पारा सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह के समय हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत तक रही। वहीं शाम को नमी का स्तर 65 से 70 प्रतिशत के आसपास दर्ज किया गया। तापमान के साथ हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 13 अक्टूबर 2026

राजस्थान का मौसम (Rajsthan Weather Update)

राजस्थान में आज यानी 13 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में इसका असर देखने को मिल सकता है।

चूरू, सीकर और झुंझुनूं के अलावा बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, बारिश कुछ इलाकों तक ही सीमित रह सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम एक जैसा नहीं रहेगा।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में तापमान गिर सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।

मानसून के बाद भी MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बारिश जारी: मौसम विभाग का अलर्ट | Rain Continues in MP, Chhattisgarh, and Rajasthan Even After Monsoon: Meteorological Department's Alert
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?
11 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत के तीन राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन से ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छह जिलों में बारिश की संभावना बनी है।

बीकानेर जिले में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बीकानेर जिले के लूणकरणसर में सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, फलोदी और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में स्थानीय मौसम के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, सभी जिलों में बारिश होना जरूरी नहीं है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather Update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather Update
  • राजस्थान का मौसम
  • Rajsthan Weather Update
  • Weather Update
शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा से दूर होगा प्रोफेशनल स्ट्रेस, जानें मां की पूजा विधि, भोग और पौराणिक कथा

By Kaushiki

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट, कांग्रेस में विधायक ही संभालेंगे जिला या टिकट के लिए छोड़ेंगे कुर्सी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट, कांग्रेस में विधायक ही संभालेंगे जिला या टिकट के लिए छोड़ेंगे कुर्सी?
शिवराज चौहान की नाराजगी के बाद ST आयोग सख्त, मुख्य सचिव और DGP समेत कई अधिकारियों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

By Sumit Kumar

शिवराज चौहान की नाराजगी के बाद ST आयोग सख्त, मुख्य सचिव और DGP समेत कई अधिकारियों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल,डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां

By Sanjay Dhiman

MP आबकारी विभाग में फर्जी FDR का खेल,डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा सस्पेंड, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां
रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी को 1.88 करोड़ का चूना, सोने-हीरे के जेवर लेकर गायब हुईं दो महिलाएं, चेक ने खोली पोल

By Umeshwari Baghel

रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी को 1.88 करोड़ का चूना, सोने-हीरे के जेवर लेकर गायब हुईं दो महिलाएं, चेक ने खोली पोल