मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

Amresh Kushwaha | Oct 11, 2026, 07:19 IST
Share
मध्य भारत में मौसम का बदला मिजाज।
मध्य भारत में मौसम का बदला मिजाज।

मध्य भारत के तीन राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन से ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छह जिलों में बारिश की संभावना बनी है।

तीनों राज्यों में रात का पारा गिरने से ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि दिन के समय कई शहरों में धूप और गर्मी बरकरार है। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में फिर नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 11 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में रविवार को बारिश हो सकती है। IMD यानी मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक प्रदेश के ऊपरी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इनके असर से अगले 2 दिन यहां तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। वहीं इंदौर में रात का तापमान सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ग्वालियर-चंबल के इन जिलों में बरसेंगे बादल

रविवार और सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर में बारिश होने का अनुमान है। वहीं आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 15 अक्टूबर के बाद मध्यप्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे पहले 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

सिंगरौली-रीवा समेत कई जिलों में शनिवार को बदला मौसम

शनिवार को सिंगरौली, रीवा, मऊगंज और सीधी में हल्की बारिश हुई। इन इलाकों में बादल छाए रहे और आंधी का असर भी देखने को मिला। यानी मानसून की विदाई के बाद भी कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

इंदौर सबसे ठंडा, भोपाल-पचमढ़ी में भी गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अमरकंटक में 16.6 डिग्री और भोपाल-पचमढ़ी में 16.8 डिग्री तापमान रहा। शाजापुर में रात का पारा 17 डिग्री और कटनी के करौंदी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में कई शहरों में गर्मी बरकरार

रात में ठंडक बढ़ने के बावजूद दिन में गर्मी बनी हुई है। बड़वानी, ग्वालियर, राजगढ़, खजुराहो, धार और उज्जैन में दिन का तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। रात में ठंडक रहेगी और दिन में धूप खिली रहेगी।

3 अक्टूबर को विदा हो चुका है मानसून

मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही लौट चुका है। इसके बाद भी मौसम सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड तीनों का ट्रेंड रहा है।

अक्टूबर में दिख रहा मौसम का मिला-जुला असर

इस बार भी अक्टूबर में ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। महीने की शुरुआत में मौसम साफ हुआ और दिन में धूप खिली। वहीं रात में ठंडक बढ़ गई। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 100 दिन तक एक्टिव रहा।

मध्यप्रदेश में पेयजल संकट: ओंकारेश्वर बांध में 10 साल का सबसे कम जलस्तर, मालवा-निमाड़ पर मंडराया खतरा | Madhya Pradesh faces drinking water crisis: Omkareshwar dam at 10-year low, Malwa-Nimar under threat
मध्यप्रदेश में पेयजल पर संकट, ओंकारेश्वर बांध में 10 साल में सबसे कम पानी, मालवा-निमाड़ के बांध 26 से 73% खाली
09 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
इस बार की असमान बारिश ने मध्यप्रदेश के बांधों में बड़ा फर्क पैदा कर दिया है। पूर्वी मध्य प्रदेश के लगभग सभी बांध लबालब हैं। लेकिन पश्चिमी हिस्से यानी मालवा-निमाड़ के ज्यादातर प्रमुख जलाशय रीते रह गए हैं। यह स्थिति गर्मियों में जल संकट बढ़ा सकती है। अगले तीन महीने में रबी सीजन भी शुरू होगा। तब किसानों के सामने सिंचाई का सवाल खड़ा होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 11 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने वाला है। कुछ शहरों में गर्मी बढ़ रही है। राजनांदगांव लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक शारदेय नवरात्रि के दौरान बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक रहने की संभावना है।

रायपुर में मौसम साफ रहेगा

अगले 24 घंटे राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। रविवार को आसमान साफ रह सकता है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तीन दिन से राजनांदगांव सबसे गर्म

राजनांदगांव पिछले तीन दिनों से प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। 10 अक्टूबर को यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

11 अक्टूबर को मौसम रहेगा सामान्य

11 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दिन किसी भी जगह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

12 अक्टूबर से कुछ जगह बदल सकता है मौसम

12 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

13 अक्टूबर को भी बारिश और तेज हवा के आसार

13 अक्टूबर को भी एक-दो जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

14 अक्टूबर को बौछारें पड़ सकती हैं

14 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

15 और 16 अक्टूबर को भी हल्की बारिश के आसार

15 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 16 अक्टूबर को भी एक-दो जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है और इस दिन भी कोई अलर्ट नहीं है।

देश में 51% हिस्से पर सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें | Drought Crisis in 51% of the Country: Impact on Kharif Crops, Inflation and Common Man's Troubles May Increase
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
28 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 11 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके असर से कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

13 अक्टूबर से फिर बदल सकता है मौसम

13 अक्टूबर से एक कमजोर मौसम सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

दिन का पारा गिरा, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

पिछले 24 घंटे में ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। इससे गर्मी का असर कुछ कम रहा। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही और हनुमानगढ़ में तापमान नीचे आया।

देर रात बीकानेर संभाग में बदला मौसम

दिनभर मौसम साफ रहने के बाद बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में देर रात मौसम बदल गया। यहां बादल छाए और कई जगह तेज ठंडी हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

10 शहरों में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे

दिन में गर्मी कम होने के साथ रात में भी ठंडक बढ़ रही है। शनिवार को राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उदयपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

12 अक्टूबर को भी बादल छाने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक कमजोर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Tags:
  • मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • Rajasthan weather update
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को ऐसे करें प्रसन्न, जानें इनकी कथा, शुभ रंग, प्रिय भोग और शक्तिशाली मूल मंत्र

By Kaushiki

घर में पीएनजी कनेक्शन नहीं, फिर भी रसोई गैस बुकिंग बंद? भोपाल में एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

घर में पीएनजी कनेक्शन नहीं, फिर भी रसोई गैस बुकिंग बंद? भोपाल में एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक पर उठे सवाल
चेन्नई में बोले राहुल गांधी: लोकतंत्र पर हमला करने वालों को कीमत चुकानी होगी, स्क्रीन पर चला मोगेंबो खुश हुआ

By Sanjay Dhiman

चेन्नई में बोले राहुल गांधी: लोकतंत्र पर हमला करने वालों को कीमत चुकानी होगी, स्क्रीन पर चला मोगेंबो खुश हुआ