18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

Ramanand Tiwari | Updated:
Share
रेलवे ओवरब्रिज में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर पुल सुधारने की तैयारी शुरू की है।
रेलवे ओवरब्रिज में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर पुल सुधारने की तैयारी शुरू की है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 18 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज (ROB) में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने खराब निर्माण के चलते डोली इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, लेकिन निरीक्षण के महीनेभर से ज्यादा समय बाद भी संबंधित इंजीनियरों पर कार्रवाई नहीं हुई है।

इस बीच विभाग ने पुल को सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है।

महीनेभर बाद भी नहीं मिली इंजीनियरों की जानकारी

नरसिंहपुर के गाडरवारा-चिचली एनटीपीसी मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद चीफ इंजीनियर ब्रिज ने पुल का निरीक्षण किया था। इसके करीब एक सप्ताह बाद इंजीनियर इन चीफ ने भी पुल का जायजा लिया था। दो वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के बाद विभाग ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर दी, लेकिन निर्माण के दौरान पदस्थ रहे इंजीनियरों का विवरण अब तक चीफ इंजीनियर को नहीं मिला है। महीनेभर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी विभाग संबंधित इंजीनियरों की जानकारी जुटाने में लगा है।

छह महीने में ही सामने आने लगी थीं पुल की खामियां

रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के महज छह महीने बाद ही इसमें खामियां नजर आने लगी थीं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मिट्टी रोकने के लिए बनाई गई आरई वॉल (RE Wall) झुककर पुल के पहले पियर यानी खंभे से सट गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके कारण दूसरे और तीसरे पियर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। इसके अलावा पुल के दूसरे, तीसरे और चौथे पियर की बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने का भी उल्लेख किया गया है।

छह से सात साल में बना था पुल, निर्माण कंपनी ब्लैकलिस्ट

चीफ इंजीनियर ब्रिज गोपाल सिंह ने बातचीत में बताया कि इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण छह से सात साल की अवधि में हुआ था। उन्होंने पुल का पैनल खिसकने की भी पुष्टि की है। सिंह के मुताबिक, निर्माण की खराब गुणवत्ता के चलते गुजरात की डोली इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वहीं, निर्माण के दौरान पदस्थ रहे इंजीनियरों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, सीएम मोहन बोले-सब बातें भ्रामक हैं! पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी | Not a single outsourced employee's job will be lost, CM Mohan says - all talks are misleading! Old system will continue
नहीं जाएगी एक भी आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मध्य प्रदेश के किसी सरकारी विभाग में आउटसोर्स के तौर पर काम कर रहा है, तो पिछले कुछ दिनों से चल रही खबरों ने आपकी नींद जरूर उड़ा दी होगी। हर तरफ यही चर्चा थी कि आने वाले समय में लाखों कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। इसके बाद उन्हें घर बैठना पड़ेगा।

अब पुल सुधारने की तैयारी, IIT को भेजी नई डिजाइन

लोक निर्माण विभाग ने पुल में आई तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए नई डिजाइन तैयार की है। इसे तकनीकी परीक्षण के लिए आईआईटी भेजा गया है। गोपाल सिंह के मुताबिक, आईआईटी से तकनीकी राय मिलने के बाद ही रेलवे ओवरब्रिज में जरूरी सुधार का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, पुल की पुरानी डिजाइन और ड्रॉइंग तैयार करने वाले अधिकारियों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हुई है। निर्माण की निगरानी, गुणवत्ता की जांच, तकनीकी मंजूरी और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों से भी संबंधित इंजीनियरों की भूमिका का पता लगाया जा सकता है।

रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा: पूर्व शिक्षा अधिकारी पर FIR दर्ज, विभागीय जांच में बड़े अधिकारियों पर भी उठ रहे सवाल | Fake Compassionate Appointment Revealed in Rewa: FIR Against Former Education Officer, Questions Arise on Senior Officials in Departmental Probe
रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा, एक मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी
13 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
रीवा में शिक्षा के मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान मृत कर्मचारी के आश्रित परिवार को सहारा देने के लिए बनाया गया, उसी व्यवस्था में कथित नियमों की अनदेखी का मामला अब कानूनी कार्रवाई की दहलीज तक पहुंच गया है।

80 टन की डिजाइन, 130 टन तक माल ढोने का दावा

सूत्रों का दावा है कि रेलवे ओवरब्रिज की डिजाइन 80 टन भार के हिसाब से तैयार की गई थी। वहीं, इसी मार्ग से गुजरने वाले कोयला परिवहन वाहनों पर 130 टन तक माल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि पुल की मूल डिजाइन और वाहनों के अधिकृत वजन रिकॉर्ड से होना बाकी है। आईआईटी के तकनीकी परीक्षण से पुल की वास्तविक भार क्षमता और सुरक्षित संचालन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पीडब्ल्यूडी निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही पुल को सुधारने की तैयारी में जुटा है, जबकि संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अब भी इंतजार है।
Tags:
  • लोक निर्माण विभाग
  • Railway Overbridge Malfunction
  • 18 करोड़ का ROB
  • Construction Company Blacklisted
  • कंपनी ब्लैकलिस्ट
  • Technical Defects in Bridge
  • नरसिंहपुर रेलवे ओवरब्रिज
  • डोली इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लैकलिस्ट
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD
दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप

By Sandeep Kumar

दो महीने से घर नहीं लौट सके एमपी के 21 ग्रामीण, कर्नाटक में बंधक बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार
Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर

By Jageshwar Prasad

Post Office Recruitment 2026: राजस्थान में बिना लिखित परीक्षा डाक विभाग में काम का मौका, 10वीं पास से रिटायर्ड कर्मचारियों तक के लिए अवसर
चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान

By Jageshwar Prasad

चुनाव खत्म, अब काम की बारी! राजस्थान सरकार बना रही 60 दिन का रोडमैप, जानिए जनता के लिए क्या है प्लान
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

By

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल
ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट

By Jageshwar Prasad

ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट