छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम, बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें अपने 5 अधिकार

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
निजी अस्पताल बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें मरीजों के अधिकार<br>
निजी अस्पताल बकाया बिल के लिए नहीं रोक सकते शव, जानें मरीजों के अधिकार

Chhattisgarh Nursing Home Act :परिवार में जब कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ता है तो सबसे बड़ी चिंता उसकी जान बचाने की होती है। ऐसे समय में परिजन पैसों की चिंता किए बिना मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। लेकिन कई बार इलाज के बाद अस्पताल का बिल देखकर परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।

अनावश्यक जांच, महंगी दवाइयां और अतिरिक्त शुल्क जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। ऐसी परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट, 2010 और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत निजी अस्पतालों के संचालन के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई हो सकती है।

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अतिरिक्त फीस वसूली पर रोक, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का खुलासा | Big relief for nursing students: Ban on recovery of extra fees in the name of shifting, fake faculty revealed in 45 colleges
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
27 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ियां एक बार फिर हाईकोर्ट के सामने आई हैं। इस बार अदालत ने नर्सिंग छात्रों को आर्थिक राहत देने के साथ ही कॉलेजों की शिफ्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की पीठ ने लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित याचिकाओं की सुनवाई की है।

बकाया भुगतान के लिए शव रोकना गलत

इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौत हो जाती है और उसके उपचार का बिल बकाया है, तो अस्पताल प्रबंधन भुगतान के लिए शव को नहीं रोक सकता। अस्पताल को मृतक का शव नियमानुसार परिजनों को सौंपना होगा।
अस्पताल अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया अपना सकता है, लेकिन इसके लिए शोक में डूबे परिवार पर शव रोककर दबाव बनाना उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में परिजन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल मदद मांग सकते हैं।

कोटा में सरकारी अस्पतालों से प्राइवेट की ओर बढ़ा डिलीवरी का रुख, 6 महीने में आंकड़े लगभग बराबर | Delivery Trend Shifts from Government to Private Hospitals in Kota, Figures Nearly Equal in 6 Months
सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर
25 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मई में एक के बाद एक गर्भवती महिलाओं की जान गई तो इलाज और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी। अब डिलीवरी के आंकड़े भी एक नई तस्वीर दिखा रहे हैं। पिछले साल जहां ज्यादातर महिलाएं सरकारी अस्पतालों में प्रसव करा रही थीं, वहीं इस साल सरकारी और निजी अस्पतालों के आंकड़े लगभग बराबर पहुंच गए हैं। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी घटने और निजी अस्पतालों में बढ़ने के बीच सवाल है, क्या प्रसूताओं की मौत के बाद सरकारी अस्पतालों से महिलाओं का भरोसा डगमगा रहा है?

अस्पताल में दिखनी चाहिए इलाज की रेट लिस्ट

निजी अस्पतालों में उपचार से जुड़े शुल्क की जानकारी मरीजों को आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। अस्पताल के रिसेप्शन या प्रमुख स्थान पर ओपीडी शुल्क, सामान्य वार्ड, निजी कमरे, आईसीयू, ऑपरेशन और प्रमुख जांचों की दरें प्रदर्शित की जानी चाहिए।

इससे मरीज और उसके परिजन भर्ती होने से पहले संभावित खर्च का अंदाजा लगा सकते हैं। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत होने पर संबंधित दस्तावेजों के आधार पर जांच कराई जा सकती है।

ऑपरेशन से पहले खर्च की जानकारी मांग सकते हैं परिजन

किसी बड़े ऑपरेशन या महंगे उपचार से पहले मरीज और उसके परिवार को इलाज की प्रक्रिया, संभावित जोखिम और अनुमानित खर्च की जानकारी पाने का अधिकार है।

छत्तीसगढ़ में फार्मेसी की 6000 सीटें खाली: B.Pharma, D.Pharma में छात्रों का रुझान घटा, 30 अक्टूबर तक प्रवेश का मौका | 6000 Pharmacy Seats Vacant in Chhattisgarh: Student Interest Declines in B.Pharma, D.Pharma, Admission Opportunity Till October 30
छत्तीसगढ़ में फार्मेसी की 6 हजार सीटें खाली, B.Pharma और D.Pharma में घटा छात्रों का रुझान, 30 अक्टूबर तक प्रवेश
19 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में फार्मेसी की पढ़ाई को लेकर चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों में हजारों सीटें खाली पड़ी हैं। बी.फार्मा और डी.फार्मा की कुल 12 हजार सीटों में से करीब 6 हजार सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं हुआ है। यानी लगभग आधी सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए संस्थागत प्रवेश चरण को मंजूरी दी गई है।

इलाज के दौरान मरीज की स्थिति बदलने से खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को परिजनों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। मरीज के परिवार को अस्पताल से खर्च का लिखित अनुमान और भुगतान की पक्की रसीद मांगनी चाहिए।

जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड पर मरीज का अधिकार

अस्पताल में भर्ती मरीज अपनी जांच रिपोर्ट, उपचार से संबंधित दस्तावेज और दवाइयों का विवरण प्राप्त कर सकता है। दूसरे अस्पताल में इलाज कराने या विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने के लिए भी इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के दौरान मरीज को डिस्चार्ज समरी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसमें बीमारी, किए गए उपचार और आगे ली जाने वाली दवाइयों की जानकारी होती है।

महंगी दवाइयों और गैरजरूरी जांच के लिए दबाव नहीं बना सकते

मरीज को बिना चिकित्सकीय जरूरत के बार-बार जांच कराने या किसी विशेष मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। मरीज के परिजन डॉक्टर से जांच और दवाइयों की आवश्यकता के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा मंजूर: इलाज के लिए अब नहीं चुकानी होगी अग्रिम राशि | Cashless Medical Facility Approved for Chhattisgarh Government Employees: No More Advance Payment for Treatment
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
08 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य मंत्रिपरिषद ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुई इस बैठक के बाद अब इलाज के लिए पहले अपनी जेब से पैसे देने की मजबूरी कम हो सकती है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अस्पताल की शिकायत कहां और कैसे करें?

निजी अस्पताल में मनमाना शुल्क वसूलने या मरीजों के अधिकारों का उल्लंघन होने पर स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में लिखित शिकायत दी जा सकती है।

शिकायत के साथ अस्पताल का बिल, भुगतान की रसीद, जांच रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करें। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ जुर्माना लगाने से लेकर पंजीयन निरस्त करने तक की कार्रवाई नियमानुसार हो सकती है।
Tags:
  • Chhattisgarh Nursing Home Act, 2010
  • अस्पताल बिल विवाद
  • Hospital bill dispute
  • निजी अस्पताल अधिकार
  • Private hospital rights
  • Health Department
  • Medical records access
  • अस्पताल शिकायत
कम समय में शुरू होने वाले कामों पर सरकार का फोकस, ऑनलाइन सेवाओं और सरल प्रक्रियाओं के लिए मांगे गए प्रस्ताव, जानें पूरा खाका

By Jageshwar Prasad

कम समय में शुरू होने वाले कामों पर सरकार का फोकस, ऑनलाइन सेवाओं और सरल प्रक्रियाओं के लिए मांगे गए प्रस्ताव, जानें पूरा खाका
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल

By

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती में सामने आई बड़ी चूक, 100 में 6.25 अंक पाने वाले भी चयन सूची में शामिल
ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट

By Jageshwar Prasad

ट्रेन से सफर का प्लान है तो ठहरिए! दिसंबर से फरवरी तक 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरों में बदलाव; देखिए पूरी लिस्ट
महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बॉलीवुड तक पहुंची ED की जांच, 500 करोड़ की फिल्म बनाने की थी तैयारी
सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी

By Jageshwar Prasad

सरकारी विशेषज्ञों की मौजूदगी के बावजूद आउटसोर्सिंग क्यों? 49 शहरों के मास्टर प्लान पर 13 करोड़ खर्च करने की तैयारी
उत्तर बस्तर में फिर पैर जमाने की फिराक में थे नक्सली, 8 लाख का इनामी DVCM चंदर समेत पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

By Umeshwari Baghel

उत्तर बस्तर में फिर पैर जमाने की फिराक में थे नक्सली, 8 लाख का इनामी DVCM चंदर समेत पांच चढ़े पुलिस के हत्थे
आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी पर सवाल: केंद्र से 15 गुना महंगी दवा खरीद रहा छत्तीसगढ़, 91 दवाओं की दरों में भारी अंतर

By Umeshwari Baghel

आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी पर सवाल: केंद्र से 15 गुना महंगी दवा खरीद रहा छत्तीसगढ़, 91 दवाओं की दरों में भारी अंतर