नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

Neel Tiwari | Updated:
Share
मध्य प्रदेश के 45 निजी नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को कथित रूप से फैकल्टी दिखाने के आरोप लगे हैं।
मध्य प्रदेश के 45 निजी नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को कथित रूप से फैकल्टी दिखाने के आरोप लगे हैं।

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ियां एक बार फिर हाईकोर्ट के सामने आई हैं। इस बार अदालत ने नर्सिंग छात्रों को आर्थिक राहत देने के साथ ही कॉलेजों की शिफ्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की पीठ ने लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित याचिकाओं की सुनवाई की है।

छात्रों से नहीं वसूली जाएगी दोबारा ट्यूशन फीस

सुनवाई के दौरान छात्रों की फीस को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाया गया। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि सरकार के शिफ्टिंग मॉड्यूल में फीस को लेकर स्पष्टता नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अयोग्य यानी अनसुटेबल नर्सिंग कॉलेजों से योग्य यानी सुटेबल कॉलेजों में स्थानांतरित होने वाले छात्रों से अतिरिक्त ट्यूशन फीस नहीं ली जा सकेगी।

अदालत ने माना कि छात्र संबंधित शैक्षणिक सत्र की फीस पहले ही जमा कर चुके हैं। ऐसे में कॉलेज बदलने के कारण उन पर दोबारा ट्यूशन फीस का आर्थिक बोझ नहीं डाला जा सकता। हालांकि, नए कॉलेज वास्तविक अतिरिक्त खर्च के रूप में परीक्षा शुल्क, प्रैक्टिकल शुल्क या न्यूनतम पर्यवेक्षण शुल्क ले सकेंगे।

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती: बोनस अंकों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे पात्रता | Nursing Officer Recruitment: High Court's Strict Stance on Bonus Marks, 8 Experts to Decide Eligibility
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
27 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 में बोनस अंक नहीं मिलने से परेशान अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने राज्य सरकार को आठ सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी तय करेगी कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में संविदा पर काम करने वाले अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ऑफिसर के समान काम किया था या नहीं।

एक समान शुल्क तय करने के निर्देश

हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल को सभी निजी सुटेबल कॉलेजों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में स्थानांतरित छात्रों से लिए जाने वाले वास्तविक अतिरिक्त शुल्क की एकरूपता सुनिश्चित करनी होगी। इसका उद्देश्य यह है कि अलग-अलग कॉलेज मनमाने तरीके से छात्रों से राशि न वसूल सकें।

खामियां बताकर दिए पांच बड़े सुझाव

सुनवाई में अधिवक्ता विशाल बघेल ने सरकार और नर्सिंग काउंसिल के शिफ्टिंग मॉड्यूल की खामियां अदालत के सामने रखीं। उन्होंने छात्रों के हित में कई सुझाव भी पेश किए। इनमें फीस वापसी से लेकर कॉलेजों की फैकल्टी और क्लिनिकल ट्रेनिंग की निगरानी तक के प्रस्ताव शामिल हैं।

1. फीस वापसी और छात्रों को क्षतिपूर्ति: अयोग्य कॉलेजों को अधिकतम 30 दिन में फीस लौटाने की समयसीमा तय करने का सुझाव दिया गया। ऐसा नहीं होने पर बैंक गारंटी या एफडीआर से राशि वसूलकर छात्रों को लौटाने की मांग की गई। अतिरिक्त क्लिनिकल ट्रेनिंग का खर्च भी अयोग्य संस्थानों से लेने का सुझाव है। इसके अलावा जुर्माने और राजसात राशि से प्रभावित छात्रों के लिए अलग सहायता निधि बनाने तथा SC/ST/OBC छात्रों की छात्रवृत्ति जारी रखने की मांग की गई।

2. क्लिनिकल रिकॉर्ड का सत्यापन: श्रेणी 'क' के तहत दो महीने की ट्रेनिंग का लाभ देने से पहले छात्रों की लॉगबुक और अस्पताल संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराने का सुझाव दिया गया। यह सत्यापन संबंधित सरकारी अस्पताल, सीएमएचओ या सिविल सर्जन से कराने की बात कही गई। रिकॉर्ड सत्यापित नहीं होने पर छात्र को श्रेणी 'ख' में रखकर छह से आठ महीने की ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव है।

3. पारदर्शी काउंसलिंग और मेरिट व्यवस्था: कॉलेज आवंटन में मूल निवास की बाध्यता हटाने और पूर्व नर्सिंग परीक्षा के अंकों को मेरिट का आधार बनाने का सुझाव दिया गया। गृह जिले और संभाग के कॉलेजों को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। इसके अलावा पहले राउंड के बाद मॉप-अप राउंड और कॉलेज आवंटन से पहले सीबीआई जांच की सूची से छात्रों के नाम का मिलान करने का प्रस्ताव रखा गया।

4. डबल शिफ्ट और फैकल्टी की निगरानी: सुबह 7 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक चलने वाली दोनों पालियों के शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने की मांग की गई। फैकल्टी की आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का सुझाव भी दिया गया। इससे एक ही शिक्षक को कई कॉलेजों में दिखाने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी।

5. अयोग्य कॉलेजों पर कार्रवाई और स्वतंत्र निगरानी: अयोग्य संस्थानों के खिलाफ एफआईआर और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया। पूरी शिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी स्वतंत्र नोडल अधिकारी से कराने, शिकायत प्रकोष्ठ बनाने और प्रक्रिया पूरी होने पर हाईकोर्ट में अनुपालन शपथपत्र पेश करने की मांग भी की गई।

अगली सुनवाई से पहले पेश करना होगा नया शिफ्टिंग मॉड्यूल

हाईकोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल को निर्देश दिया है कि वह याचिकाकर्ता की ओर से दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए एक समेकित यानी कंसोलिडेटेड शिफ्टिंग मॉड्यूल तैयार करे। इसे अगली सुनवाई से पहले अदालत के सामने पेश करना होगा। इससे स्थानांतरित होने वाले छात्रों की फीस, ट्रेनिंग, कॉलेज आवंटन और अन्य समस्याओं का स्पष्ट समाधान तय हो सकेगा।

नर्सिंग प्रवेश के लिए चार सप्ताह में तैयार होगी नई नियमावली

अदालत ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में भी सुधार की जरूरत बताई है। इसके लिए मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल और लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन को चार सप्ताह के भीतर नई नियमावली का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित करना है।

वार्ड बॉय से डॉक्टर बना फर्जी गैंग का खुलासा: लाखों में बिकती थीं मेडिकल डिग्रियां, राजस्थान SOG की बड़ी कार्रवाई | Fake Gang of Ward Boy Turned Doctor Exposed: Medical Degrees Sold for Lakhs, Big Action by Rajasthan SOG
वार्ड बॉय से बना डॉक्टर और करने लगा सोनोग्राफी, राजस्थान SOG ने पकड़ा फर्जी मेडिकल डिग्री गैंग
27 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान SOG ने फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार कर मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। SOG ने फर्जी डॉक्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि करौली जिले का एक 11वीं पास युवक करीब 19.50 लाख रुपए खर्च कर फर्जी डॉक्टर बन गया।

45 निजी कॉलेजों में सरकारी CHO को फैकल्टी दिखाने का आरोप

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एक और गंभीर मामला उठाया गया। आरोप लगाया गया कि प्रदेश के 45 निजी नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को कथित रूप से फर्जी तरीके से फैकल्टी के रूप में दर्शाया गया है। इस मामले में मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार की संलिप्तता के आरोप भी लगाए गए।

भारत में बैंकिंग और हेल्थकेयर नौकरियों में बंपर उछाल, सॉफ्टवेयर जॉब्स में आई 12% की गिरावट | Boom in Banking and Healthcare Jobs in India, 12% Decline in Software Jobs
भारत में नौकरी बाजार का बदलता ट्रेंड: बैंकिंग-हेल्थकेयर में बूम, IT-सॉफ्टवेयर जॉब्स में गिरावट
24 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
भारत में नौकरी बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है। कंपनियों में भर्ती की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। खासकर बैंकिंग, फाइनेंस और हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं, टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई नौकरियों में गिरावट दर्ज की गई है। Indeed Hiring Lab की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में भारत के औपचारिक क्षेत्र (Formal Sector) में नौकरी के विज्ञापन लगातार चौथे महीने बढ़े हैं।

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश

इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अब रजिस्ट्रार को अदालत के सामने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इस निर्देश से नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता, फैकल्टी की उपलब्धता और नियामक व्यवस्था की जवाबदेही का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है।
Tags:
  • Nursing Student Relief
  • नर्सिंग छात्रों को राहत
  • Fake Faculty Allegations
  • फर्जी फैकल्टी
  • Additional Tuition Fees
  • नर्सिंग काउंसिल सुधार
  • कॉलेज शिफ्टिंग मॉड्यूल
  • नर्सिंग कॉलेज
  • MP Nursing College
  • मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात

By Neel Tiwari

MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी

By Raghvendra Singh Rathore

दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी

By Sandeep Kumar

देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत