SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

Sanjay Gupta | Updated:
Share
​इंदौर का सांवेर SDM कार्यालय, जहां पदस्थ रहे बाबू मनीष श्रीवास्तव पर जमीन सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।​
​इंदौर का सांवेर SDM कार्यालय, जहां पदस्थ रहे बाबू मनीष श्रीवास्तव पर जमीन सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।​

इंदौर कलेक्टोरेट में राजस्व कामों में भ्रष्टाचार की लगातार आ रही शिकायतों पर एक और मुहर लग गई। लोकायुक्त इंदौर ने सांवेर SDM कार्यालय में पदस्थ रहे मनीष श्रीवास्तव बाबू पर ढाई लाख की रिश्वत मांगने पर भ्रष्टाचार एक्ट में केस किया है। मनीष बाबू पहले उज्जैन में पदस्थ था और करीब डेढ़ साल पहले इंदौर आया था।

पहले भी हो चुकी है मनीष के खिलाफ शिकायत

इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सांवेर SDM कार्यालय में पदस्थ रहे बाबू मनीष श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि अभी मनीष श्रीवास्तव क्षिप्रा तहसील में पदस्थ हैं। मनीष श्रीवास्तव पर पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। उसे भनक थी कि लोकायुक्त में मामला गया है और इसलिए पहले 15 दिन छुट्टी लेकर ऑफिस से गायब रहा और फिर जोड़-तोड़ करते हुए शिप्रा तहसील में ट्रांसफर ले लिया था।

Indore bribe
इंदौर लोकायुक्त में धराया भ्रष्ट बाबू दो साल से अटैच फिर भी खुड़ैल तहसील में कर रहा अधिकारियों की दलाली
01 Oct 2025 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर लोकायुक्त में रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र नरवरिया ने पूरे राजस्व महकमे की पोल खोलकर रख दी। पहले भी वह भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े जा चुके हैं। तब उन्हें नकल शाखा से हटाकर कनाडिया में अटैच कर दिया गया था।

इनोवा से चलता है बाबू, ड्राइवर रखा

मनीष बाबू पहले उज्जैन में पदस्थ था और करीब डेढ़ साल पहले इंदौर आया था। उसकी पहले भी कई शिकायतें हुई हैं। हालत यह थी कि मनीष इनोवा कार में चलता है और उसने ड्राइवर भी रखा है। जबकि मनीष का वेतन 50 हजार प्रति माह से ज्यादा नहीं है। लेकिन शौक रईसों से भी ज्यादा बड़े थे।

इंदौर सब्जी मंडी विवाद: जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, निगमायुक्त से बैठक तय | Indore Vegetable Market Dispute: Congress Protest Led by Jitu Patwari, Police Stopped, Meeting with Municipal Commissioner Decided
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के द्वारिकापुरी स्थित फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर विवाद जारी है। पिछले सात दिनों से चल रहे इस विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शुक्रवार (27 नवंबर) को पहुंचे। पटवारी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

आवेदक से मांगे थे ढाई लाख

शिकायतकर्ता राहुल कुमावत पिता स्व. रतनलाल कुमावत, निवासी ग्राम उजालिया, तह. देपालपुर, जिला इंदौर ने लोकायुक्त SP राजेश सहाय को शिकायती आवेदन दिया था। उनकी ग्राम हरियाखेड़ी, तह. सांवेर, जिला इंदौर में खसरा नंबर 129/1/1/1 रकबा 1.368 हेक्टेयर जमीन है, जो आवेदक के पिताजी की मृत्यु होने के बाद से मां कमलाबाई कुमावत के नाम से है। इस पर सीमांकन कराने और अवैध कब्जे हटाने का आवेदन दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवेदक 31 अगस्त को दोपहर में SDM कार्यालय सांवेर गया। वहां मनीष बाबू मिला और काम कराने के लिए ढाई लाख मांगे।
भय्यू महाराज के ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: बेटी कुहू बाहर, विनायक और पाटिल को झटका | Major Shakeup in Bhaiyyu Maharaj's Trust: Daughter Kuhu Out, Vinayak and Patil Dealt a Blow
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
उदयसिंह देशमुख यानी भय्यू महाराज की मौत के आठ साल बाद उनके सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट में अंदरूनी उठापटक चल रही है। रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट के पास ट्रस्ट में चार सदस्यों को बाहर कर नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव गया है। नए नामों में स्वर्गीय भय्यू महाराज की बेटी कुहू का नाम नहीं है।

शिकायत सही पाए जाने पर केस

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त SP इंदौर राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर 27 नवंबर को आरोपी मनीष बाबू, SDM कार्यालय सांवेर, जिला इंदौर के खिलाफ धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र रुद्राक्ष का वीडियो वायरल, नियमों पर उठे सवाल | MLA's son Rudraksh's video goes viral in Khajrana Ganesh temple's sanctum sanctorum, questions raised on rules
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
26 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर विधानसभा 3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाकाल मंदिर के बाद अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश को आचमन कराते नजर आ रहे हैं।

लोकायुक्त को यहां कर सकते हैं शिकायत

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त को शिकायत कर सकते हैं। पता है- कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग, इंदौर, पता- मोती बंगला, एम.जी. रोड, इंदौर 452007

टेलीफोन नंबर - 0731-2533160, 2430100
Tags:
  • इंदौर लोकायुक्त
  • SDM Office Clerk Bribe Case
  • एसडीएम कार्यालय क्लर्क रिश्वत
  • Corruption Allegation Indore
  • इंदौर लोकायुक्त कार्रवाई
  • Lokayukta Action Madhya Pradesh
  • Indore Lokayukta
  • लोकायुक्त में शिकायत कैसे करें
  • इंदौर कलेक्टोरेट भ्रष्टाचार
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?

By Atul Dwivedi

जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच

By Arohi Raj

नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग

By Sandeep Kumar

नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल

By Neel Tiwari

इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल