इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस मुस्तैद रही।
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस मुस्तैद रही।

इंदौर के द्वारिकापुरी स्थित फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर विवाद जारी है। पिछले सात दिनों से चल रहे इस विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शुक्रवार (27 नवंबर) को पहुंचे। पटवारी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

इस दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मार्च करते हुए सब्जी मंडी स्थल की ओर रवाना हुए। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। मौके पर डीसीपी नरेंद्र रावत के साथ 180 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस व्यवस्था के चलते कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

पहले गिरफ्तारी देने की बात हुई, फिर बनी सहमति

पटवारी और कांग्रेस दल को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान गिरफ्तारी लेने की बात भी हुई, कांग्रेस नेता और सब्जी विक्रेता बोले वे गिरफ्तारी देंगे। लेकिन फिर निगम अधिकारियों से चर्चा हुई। इसके बाद निगम अधिकारियों से बातचीत हुई। बैठक में तय हुआ कि निगम अधिकारी, सब्जी विक्रेता और कांग्रेस नेता आपस में मिलेंगे। इस बैठक में समस्या का समाधान निकालने की कोशिश होगी। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया।

निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट जेल से बाहर, प्रह्लाद पांडे अभी भी अंदर, आज लगी याचिका | Sonila Mimrot, who slapped the corporation worker, is out of jail, Prahlad Pandey still inside, petition filed today
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में सब्जी मंडी से शुरू हुआ विवाद अब सियासी मुद्दा बन गया है। निगमकर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल पहुंचीं नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जिला कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने मिमरोट समेत चार महिलाओं की जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि, इसी मामले में गिरफ्तार राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे अभी भी जेल में हैं।<br />

निगमायुक्त के साथ होगी बैठक

खबरों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया था। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फूटी कोठी जाने से पहले ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच PCC चीफ जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं और सब्जी विक्रेताओं से बात की। पटवारी ने सभी की बात सुनी और कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने पुलिस से विवाद न करने की अपील की। साथ ही, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने को कहा।
इसके बाद नगर निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह से चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि कल निगम कमिश्नर के साथ ठेले वालों के मुद्दे पर बैठक होगी। इसमें प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर सकारात्मक समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।प्रशासन के आश्वासन के बाद जीतू पटवारी ने धरना खत्म करने को कहा। इसके बाद धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

सोनिला मिमरोट को जमानत: कोर्ट ने कहा, सभी महिलाएं, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, संघर्ष जारी रहेगा | Sonila Mimrot Gets Bail: Court Says, All Women, No Criminal Record, Struggle Will Continue
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के द्वारिकापुरी में सब्जी मंडी विवाद में गिरफ्तार होकर जेल गईं निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत मिल गई है। उनके साथ गिरफ्तार तीन अन्य महिलाओं (सब्जी विक्रेताओं) की जमानत भी मंजूर हो गई है। कोर्ट ने सभी को 20-20 हजार रुपए की राशि पर जमानत दी है। इसके बाद गुरुवार देर शाम सभी जेल से बाहर आ गईं।

जीतू पटवारी बोले-

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सब्जी व्यापारियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा, हमें गोली मारना है तो मार दो, लेकिन हम बिना न्याय के हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी सब्जी व्यापारियों के साथ सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने ही ब्रिज निर्माण के समय सब्जी विक्रेताओं से हटने को कहा था।

इसके अलावा पटवारी ने कहा, मैंने उनसे कहा था कि अभी यहां से हट जाइए। बाद में आपको फिर वहीं बैठाया जाएगा। मैं अपने वादे से मुकर नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ठेले लगाने वाले और रोज कमाने-खाने वाले गरीबों के साथ हम खड़े हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे और न समझौता करेंगे।

बीजेपी से विधायक, सांसद चुनने की सजा भुगत रही जनता

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी इंदौर की जनता को सजा दे रही है। शहर के लोग रोज ट्रैफिक में फंसकर परेशान होते हैं। इंदौर में विधायक, सांसद और नगर निगम, सभी बीजेपी के हैं। इसके बावजूद पार्टी 25 साल सत्ता में रहने के बाद भी हॉकर जोन नहीं बना सकी।

द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद: लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी, जीतू पटवारी के साथ फोटो वायरल | Dwarkapuri Vegetable Market Dispute: Himanshu, who kicked, turned out to be a Congressman, photos with Jitu Patwari go viral
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में द्वारिकापुरी सब्जी मंडी को लेकर सात दिन से चल रहे विवाद के बीच में निगम नेता प्रतिपक्ष सहित सात लोगों पर एफआईआर हो गई और उन्हें जेल भेजा गया। वहीं इसी दौरान कांग्रेस नेता पार्षद राजू भदौरिया को प्रदर्शन के दौरान एक आम व्यक्ति ने लात मारी। इसे कांग्रेसियों ने बीजेपी का नेता बताया लेकिन वह तो खुद कांग्रेसी निकला।

महापौर ने क्या कहा?

वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना शहर हित में नहीं है। जीतू पटवारी खुद विधायक रहे हैं और प्रदेशाध्यक्ष है। यदि एक सड़क पर इतने सब्जी विक्रेत रहेंगे तो ट्रैफिक की समस्या होगी। यदि हम विस्थापित कर जगह नहीं देते तो मुद्दा था लेकिन वहीं पास में ही जगह दी है। यह रहवासी और सब्जी विक्रेता सभी के हित में है।
Tags:
  • इंदौर सब्जी मंडी विवाद
  • Indore vegetable market dispute
  • Congress protest Indore
  • जीतू पटवारी प्रदर्शन
  • Jitu Patwari protest
  • फूटी कोठी सब्जी मंडी
  • जीतू पटवारी
  • कांग्रेस प्रदर्शन
  • सब्जी विक्रेता विवाद
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?

By Atul Dwivedi

जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच

By Arohi Raj

नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग

By Sandeep Kumar

नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल

By Neel Tiwari

इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल