निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर के सब्जी मंडी विवाद में निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत चार महिलाओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
इंदौर के द्वारिकापुरी में सब्जी मंडी विवाद में गिरफ्तार होकर जेल गईं निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत मिल गई है। उनके साथ गिरफ्तार तीन अन्य महिलाओं (सब्जी विक्रेताओं) की जमानत भी मंजूर हो गई है। कोर्ट ने सभी को 20-20 हजार रुपए की राशि पर जमानत दी है। इसके बाद गुरुवार देर शाम सभी जेल से बाहर आ गईं।
सब्जी मंडी विवाद में बुधवार को निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इनमें से चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। चारों की ओर से जिला कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
सोनिला मिमरोट के साथ ही सब्जी विक्रेता गायत्री पति अंकित, सोना चौधरी और रक्षा गोडके ने भी जमानत के लिए आवेदन लगाया था। इन सभी को द्वारिकापुरी पुलिस ने हंगामे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
जिला कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश अयाज मोहम्मद के समक्ष जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें मिमरोट और अन्य ने आरोपों को झूठा बताया। मिमरोट ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि हैं और जनता की समस्या उठाने के लिए गई थीं। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है।
वहीं, टीआई अजय नायर और शासकीय अधिवक्ता ने जमानत पर आपत्ति जताई। हालांकि, सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि सभी महिलाएं हैं और उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मिमरोट जनप्रतिनिधि भी हैं। इन पर लगी धाराओं में केवल एक धारा (शासकीय कार्य में बाधा) में ही दो साल से अधिक के कारावास का प्रावधान है।
किसी का मेडिकल नहीं हुआ है, यानी किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। महिलाओं के प्रति उदार रवैया अपनाया जा सकता है। इसलिए जमानत मंजूर की जाती है। जमानत राशि 20-20 हजार रुपए रहेगी।
जेल से बाहर आने के बाद सोनिला मिमरोट ने कहा कि यह सच की लड़ाई है, हक की लड़ाई है। गरीब ठेला व्यापारियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बड़े दुख की बात है कि निगमकर्मियों ने जिस तरह से रिमूवल की कार्रवाई में बर्बरता की है, उस पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मिमरोट ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता और बर्बरता की गई, इसलिए हमारी ओर से केवल धक्का-मुक्की हुई। यदि निगमकर्मी गलत हरकत कर रहे हैं तो क्या हम अपने सामने ऐसा होने देते? इनकी रक्षा के लिए हमने रोका तो क्या गलत किया?
पुलिस ने निगम के रिमूवल अधिकारी सचिन बमनेरे के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें सोनिला मिमरोट, राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे और सब्जी विक्रेता रक्षा गोडके, गायत्री खोटे, अमित माटेजा, अतुल दावरे और सोना चौधरी शामिल हैं।
इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आंदोलन की बात कही है। पटवारी ने शुक्रवार शाम चार बजे फूटी कोठी पहुंचकर फ्लाईओवर के नीचे दुकानें लगवाने का ऐलान किया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाली सब्जी मंडी के विक्रेताओं को हटाकर चंदन नगर के पास दुकानें लगाने के लिए कहा है। इससे व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ेगा।
चौकसे का आरोप है कि कार्रवाई से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सब्जी मंडी को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की घोषणा की थी, लेकिन अब निगम अपनी ही घोषणा से पीछे हट रहा है।
इन सभी ने लगाया था जमानत आवेदन
जिला कोर्ट में यह हुआ
वहीं, टीआई अजय नायर और शासकीय अधिवक्ता ने जमानत पर आपत्ति जताई। हालांकि, सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि सभी महिलाएं हैं और उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मिमरोट जनप्रतिनिधि भी हैं। इन पर लगी धाराओं में केवल एक धारा (शासकीय कार्य में बाधा) में ही दो साल से अधिक के कारावास का प्रावधान है।
किसी का मेडिकल नहीं हुआ है, यानी किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। महिलाओं के प्रति उदार रवैया अपनाया जा सकता है। इसलिए जमानत मंजूर की जाती है। जमानत राशि 20-20 हजार रुपए रहेगी।
जेल से बाहर आने के बाद मिमरोट ने कहा- संघर्ष जारी रहेगा
मिमरोट ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता और बर्बरता की गई, इसलिए हमारी ओर से केवल धक्का-मुक्की हुई। यदि निगमकर्मी गलत हरकत कर रहे हैं तो क्या हम अपने सामने ऐसा होने देते? इनकी रक्षा के लिए हमने रोका तो क्या गलत किया?
इन सात लोगों पर हुआ है केस
अब जीतू पटवारी ने की आंदोलन की घोषणा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाली सब्जी मंडी के विक्रेताओं को हटाकर चंदन नगर के पास दुकानें लगाने के लिए कहा है। इससे व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ेगा।
चौकसे का आरोप है कि कार्रवाई से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सब्जी मंडी को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की घोषणा की थी, लेकिन अब निगम अपनी ही घोषणा से पीछे हट रहा है।
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
By Sanjay Gupta
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
By Atul Dwivedi
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
By
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
By Jageshwar Prasad
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
By Sumit Kumar
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
By Sandeep Kumar