CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में संविधान विशेषज्ञ और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया। बैलाडीला की पहाड़ियों में 3 किलोमीटर तक दरारें पड़ने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, NHM कर्मचारियों की पांच मांगें मंजूर हुई हैं। बिजली कंपनियों के 1501 पदों पर डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आए हैं। जमीन-मकान की रजिस्ट्री के लिए धरोहर वेबसाइट लॉन्च की गई है।

संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य, कानून और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट

रायपुर: बैलाडीला की पहाड़ियों में एक बार फिर बड़े भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ पर पड़ी दरारें अब केवल प्राकृतिक आपदा का संकेत नहीं, बल्कि खनन गतिविधियों और पर्यावरणीय सुरक्षा के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। डिपॉजिट-14 के ऊपरी हिस्से में पहाड़ का करीब तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित होने की बात सामने आई है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े पांच बड़े मुद्दों पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। नई HR पॉलिसी 2026, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा अवकाश, इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति और 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि से जुड़े प्रस्तावों को राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंजूरी दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

More stories on CG Top News

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कुल 1501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा मारामारी डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर है। इसके 609 पदों के लिए ही करीब 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री

रायपुर। जमीन या मकान खरीदने के बाद उसकी रजिस्ट्री कराने के नाम पर अब तक लोगों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता था। कभी दस्तावेज तैयार कराने के लिए दस्तावेज लेखक के चक्कर लगाने पड़ते थे, तो कभी छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए पंजीयन कार्यालय के कई चक्कर काटने पड़ते थे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। रामगोपाल अग्रवाल को इस मामले में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जमानत के लिए अदालत में याचिका लगाई थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी समूह पीआरए और बार्बरिक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश के बाद अब बैंक लॉकरों से संपत्ति का पता चल रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए वित्तीय लेनदेन और निवेश की जानकारी सामने आ रही है। बुधवार को आयकर अधिकारियों ने सात और लॉकर खोले, जिनमें लाखों रुपए के सोने के आभूषण और हीरे मिले हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता

रायपुर। बीजापुर में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत पौधरोपण के नाम पर 16.73 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का मामला अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझ गया है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने पौधरोपण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • CG Top News
  • Kanak Tiwari Death
  • संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी निधन
  • NHM Employees Relief
  • एनएचएम कर्मचारियों को राहत
  • Electricity Company Recruitment
  • बैलाडीला पहाड़ दरारें
  • बिजली कंपनियों में भर्ती
  • कोयला घोटाला जमानत याचिका खारिज
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

By VINAY VERMA