NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

VINAY VERMA | Updated:
Share
<br>NHM कर्मचारियों की 33 दिन की हड़ताल का असर, पांच मांगों पर सरकार की मुहर
NHM कर्मचारियों की 33 दिन की हड़ताल का असर, पांच मांगों पर सरकार की मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े पांच बड़े मुद्दों पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। नई HR पॉलिसी 2026, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा अवकाश, इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति और 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि से जुड़े प्रस्तावों को राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंजूरी दी गई है।

हालांकि, इन फैसलों के बाद भी कर्मचारियों को वास्तविक लाभ मिलने के लिए विभागीय आदेश जारी होने का इंतजार है। खास बात यह है कि इन फैसलों को पिछले दिनों NHM महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की ओर से की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

33 दिन की हड़ताल के बाद फैसले

NHM कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित थीं। पिछले साल कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में लगातार 33 दिनों तक हड़ताल की थी। इस आंदोलन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा था। कर्मचारियों ने नियमित सेवा शर्तों, वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के सामने अपनी बात रखी थी।

अब राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर अमल शुरू होगा।

चिकित्सा अवकाश की मंजूरी का अधिकार बंटा

निर्णय के अनुसार, 35 हजार रुपए से कम वेतन पाने वाले NHM कर्मचारियों के चिकित्सा अवकाश को जिला स्तर पर मंजूरी दी जाएगी। वहीं, 35 हजार रुपए से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति राज्य स्तर से होगी। इससे कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया में राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानांतरण के लिए तय होंगे आधार

NHM कर्मचारियों के लिए अलग स्थानांतरण नीति लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत समान पद पर आपसी सहमति से स्थानांतरण, शासकीय सेवक पति-पत्नी के आधार पर तबादला, स्वयं या परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी और कर्मचारी के स्वयं के आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे सालों से एक ही स्थान पर काम कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

5 प्रतिशत वेतन वृद्धि से छूटे कर्मचारियों को लाभ

पहले स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ जिन पात्र कर्मचारियों को नहीं मिल पाया था, उन्हें भी इसका लाभ देने पर निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ है। इससे उन कर्मचारियों को राहत मिल सकती है, जो पात्र होने के बावजूद वेतन वृद्धि से वंचित रह गए थे।

सरकारी अस्पतालों में इलाज का खर्च मिलेगा

NHM कर्मचारियों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चिकित्सा परिचर्या की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। शासन से मान्यता प्राप्त अस्पतालों में इलाज कराने पर नियमानुसार चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिला स्तर के कर्मचारियों के मामलों में CMHO और सिविल सर्जन की समीक्षा के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।

संघ ने जताया आभार, अब आदेश का इंतजार

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ ने फैसलों का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार जताया।

cg-nhm-staff-strike-strategy-raipur-meeting
NHM कर्मचारियों का अल्टीमेटम; 27000 संविदा कर्मियों की बैठक कल, नियमितीकरण की मांग को लेकर फिर छिड़ेगा संग्राम!
11 Apr 2026 ,
By Umeshwari Baghel
एनएचएम कर्मचारी संघ 12 अप्रैल को रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महासम्मेलन में की गई घोषणाओं पर निर्णय होना प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, कर्मचारियों को अब इन फैसलों के क्रियान्वयन के लिए विभागीय आदेश का इंतजार है।

संघ का कहना है कि यह उपलब्धि कर्मचारियों की एकजुटता और 33 दिनों तक चले आंदोलन का परिणाम है। अब असली परीक्षा इन फैसलों को जमीन पर उतारने की है।
Tags:
  • एनएचएम कर्मचारियों की मांगें
  • NHM Employees Demands
  • New HR Policy NHM
  • नई एचआर पॉलिसी एनएचएम
  • Transfer Policy NHM
  • सरकारी अस्पतालों में इलाज
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं
  • Chhattisgarh Health Services
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका
राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें
सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर

By Neel Tiwari

सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर
Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा

By Umeshwari Baghel

Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा