भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

Sumit Kumar | Updated:
Share
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम के सामने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अब अमान्य बताई गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम के सामने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अब अमान्य बताई गई है।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य बताई गई है। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख तक सोनम के पास निर्धारित व्यावसायिक योग्यता नहीं थी। इसके बावजूद उनके असत्य जानकारी के आधार पर चयन परीक्षा में शामिल होने की बात कही गई है।

आवेदन के करीब एक साल बाद पूरी की डीएलएड की योग्यता

प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2025-26 के संबंध में सामने आए दस्तावेज के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 थी। जबकि सोनम दांगी ने डीएलएड (D.El.Ed) द्वितीय वर्ष की परीक्षा 5 अगस्त 2026 को उत्तीर्ण की थी।

यानी आवेदन की अंतिम तारीख के करीब एक साल बाद उन्होंने निर्धारित व्यावसायिक योग्यता हासिल की। आवेदन भरते समय सोनम केवल डीएलएड प्रथम वर्ष उत्तीर्ण थीं। इसी आधार पर उनकी अभ्यर्थिता को मान्य नहीं माना गया है।

क्या कहती है शिक्षक भर्ती की नियमपुस्तिका?

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की नियमपुस्तिका की कंडिका 12.7 में अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर स्पष्ट प्रावधान किया गया था।

इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख तक निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता और वांछित अतिथि शिक्षक अनुभव होना अनिवार्य था। अंतिम तारीख के बाद हासिल की गई योग्यता और अतिथि शिक्षक अनुभव मान्य नहीं होंगे।

इस प्रावधान के तहत 25 अगस्त 2025 तक निर्धारित योग्यता हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

भोपाल पुलिस ने गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे किसानों को उठाया, प्रशासन बोला- नहीं थी अनुमति | Bhopal Police removed farmers demanding an increase in sugarcane rates, administration said - there was no permission
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
24 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसान अब अपनी उपज का उचित दाम पाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी भोपाल में गन्ने का भाव बढ़ाने और बोनस देने की मांग को लेकर दो दिन से धरने पर बैठे किसानों को मंगलवार शाम पुलिस ने हटा दिया। करीब 80 किसानों को शाम 5:30 बजे दो बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने ले जाया गया।

असत्य जानकारी के आधार पर परीक्षा में शामिल होने का आरोप

दस्तावेज में उल्लेख किया गया है कि सोनम दांगी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का आवेदन भरते समय निर्धारित व्यावसायिक योग्यता नहीं रखती थीं। इसके बावजूद असत्य जानकारी के आधार पर वह चयन परीक्षा में शामिल हुईं।

इस मामले के सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की पात्रता और आवेदन में दर्ज जानकारी के सत्यापन की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया था हंगामा

सोनम दांगी इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने नियुक्ति की मांग को लेकर विरोध जता चुकी हैं। उस दौरान प्रदेश कार्यालय में पार्टी की बड़ी बैठक चल रही थी। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सोनम भाजपा का पट्टा पहनकर बैठक में पहुंची थीं। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही उन्होंने नारे लगाते हुए अपनी मांग रखनी शुरू कर दी थी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था और उनका मोबाइल जब्त कर लिया था।

पांच महीने से नियुक्ति की मांग को लेकर कर रही थीं प्रदर्शन

सोनम दांगी का कहना था कि वह अपने साथियों के साथ करीब पांच महीने से भोपाल में नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), नीलम पार्क और बोर्ड ऑफिस समेत राजधानी के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

सोनम ने सवाल उठाया था कि जब वर्ग-3 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ, परीक्षा आयोजित की गई और अभ्यर्थियों का चयन भी हो गया, तो उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे थे सवाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच सोनम के बैठक तक पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

भाजपा का पट्टा पहनकर सोनम ने सुरक्षाकर्मियों के सामने खुद को पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद सवाल उठा था कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद वह बैठक स्थल तक कैसे पहुंच गईं।

शिक्षक भर्ती की पात्रता जांच पर भी उठे सवाल

अब सोनम दांगी की अभ्यर्थिता अमान्य बताए जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल सामने आए हैं।

  • निर्धारित योग्यता नहीं होने के बावजूद आवेदन कैसे स्वीकार हुआ?
  • चयन परीक्षा से पहले अभ्यर्थी की पात्रता का सत्यापन क्यों नहीं हो सका?
  • आवेदन में असत्य जानकारी देने के आरोप पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
  • क्या अन्य अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी?
फिलहाल, अभ्यर्थिता अमान्य बताए जाने और असत्य जानकारी देने के आरोपों पर सोनम दांगी का पक्ष सामने आना बाकी है।
Tags:
  • Teacher Recruitment
  • शिक्षक भर्ती
  • MP Teacher Recruitment
  • MP Primary Teacher Bharti 2025-26
  • Mohan Yadav
  • D.El.Ed
  • MP Varg 3 Bharti
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती
  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका
राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें
सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर

By Neel Tiwari

सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर
Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा

By Umeshwari Baghel

Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा
राजस्थान में नेचुरल फार्मिंग में BSc कोर्स: फीस कितनी होगी, कौन ले सकेगा एडमिशन और क्या हैं फायदे?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में नेचुरल फार्मिंग में BSc कोर्स: फीस कितनी होगी, कौन ले सकेगा एडमिशन और क्या हैं फायदे?
जयपुर की हवा सुधारने में 353 करोड़ खर्च, फिर भी बढ़ा प्रदूषण; एयर प्यूरीफायर बने पक्षियों का आशियाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर की हवा सुधारने में 353 करोड़ खर्च, फिर भी बढ़ा प्रदूषण; एयर प्यूरीफायर बने पक्षियों का आशियाना
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

By Sanjay Gupta

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे