देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

Sanjay Gupta | Updated:
Share
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दौरे के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल विवाद को लेकर पोस्टर दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दौरे के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल विवाद को लेकर पोस्टर दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।

केंद्रीय मंत्री और हाल ही में मप्र से राज्यसभा सांसद चुने गए हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को इंदौर पहुंचे। वह यहां पर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के सभागृह में छात्रों के साथ संवाद के लिए आए हैं। लेकिन परिसर में पहुंचने के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने गो बैक के नारे लगाए।

मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ नारेबाजी

एपस्टीन फाइल में नाम को लेकर विवादों में आए केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ गुरुवार को इंदौर में नारे लगे। पुरी यहां पर तक्षशिला परिसर स्थित यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स में संविधान दिवस के मौके पर छात्रों के साथ संवाद के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एनएसयूआई के नेताओं ने उनके खिलाफ पोस्टर दिखाए।

गो बैक के नारे लगाए और पोस्टर दिखाए

पुरी के परिसर में पहुंचने के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रम सचान व अन्य नेता पोस्टर लेकर दौड़े और उनकी गाड़ी के पास आकर गो बैक के नारे लगाए। इन पोस्टरों में एपस्टीन के साथ मुलाकात की फोटो थी। ये नेता उनकी गाड़ी के पीछे भी दौड़े और लगातार नारे लगाए। इसके बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया और सचान को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें भंवरकुआं थाने पर बैठाया हुआ है।

इंदौर में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का विरोध
इंदौर में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का विरोध

एमपी राज्यसभा उपचुनाव में घमासान: दो निर्दलीय खारिज, हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस का वार | MP Rajya Sabha By-election Fierce Battle: Two Independents Rejected, Congress Attacks Hardeep Puri's Candidacy
एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति
03 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। मंगलवार, 03 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी और कांते सायन्ना का नामांकन रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर, भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने आपत्ति जताई है।

एनएसयूआई ने जताया विरोध

वहीं एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बावजूद हरदीप सिंह पुरी DAVV के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से पोस्टर दिखाकर अपनी आवाज उठाने वाले NSUI के जिलाध्यक्ष आदरणीय विक्रम सचान जी को पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया। जब छात्र अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखना चाहते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की जाती है? इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छात्रों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की है। NSUI का प्रत्येक साथी एकजुट रहे। विक्रम सचान जी के साथ हम सब मजबूती से खड़े हैं।

कौन हैं हरदीप सिंह पुरी? जानें पेट्रोलियम मंत्री के बारे में सब कुछ | Who is Hardeep Singh Puri? Know everything about the Petroleum Minister
मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी जाएंगे राज्यसभा, एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम का ऐलान किया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को एल. मुरुगन ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया

इधर X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में हरदीप सिंह पुरी ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान सड़कों पर लगाया जाने वाला नारा या फर्जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान जेब में रखी जाने वाली कोई वस्तु नहीं है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की राजनीतिक विरासत की आलोचना करते हुए आपातकाल (Emergency) के दौर का भी उल्लेख किया।

Tags:
  • Hardeep Singh Puri
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
  • NSUI protest
  • एनएसयूआई का विरोध
  • Devi Ahilya University
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • DAVV
  • विक्रम सचान
रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री

By Umeshwari Baghel

रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री
राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी

By Sanjay Gupta

द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी
पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव

By Jageshwar Prasad

इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव