रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
रायपुर में धरोहर वेबसाइट लॉन्च, अब बिना वकील के भी करा सकेंगे रजिस्ट्री<br>
रायपुर में धरोहर वेबसाइट लॉन्च, अब बिना वकील के भी करा सकेंगे रजिस्ट्री

रायपुर। जमीन या मकान खरीदने के बाद उसकी रजिस्ट्री कराने के नाम पर अब तक लोगों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता था। कभी दस्तावेज तैयार कराने के लिए दस्तावेज लेखक के चक्कर लगाने पड़ते थे, तो कभी छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए पंजीयन कार्यालय के कई चक्कर काटने पड़ते थे।

लेकिन अब छत्तीसगढ़ में संपत्ति की रजिस्ट्री कराने का तरीका बदलने जा रहा है। राज्य के पंजीयन विभाग ने आम लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए नई वेबसाइट धरोहर शुरू की है। इसकी मदद से लोग बिना वकील या दस्तावेज लेखक की सहायता लिए खुद ही रजिस्ट्री के दस्तावेज ऑनलाइन तैयार कर सकेंगे।

इस नई व्यवस्था की शुरुआत फिलहाल राजधानी रायपुर से की गई है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। रायपुर में वीआईपी तिराहा चौक के पास बेबीलोन टॉवर स्थित पंजीयन कार्यालय में अब इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में: हाईकोर्ट ने DLC दरों पर लिया स्वतः संज्ञान, जनहित याचिका दर्ज करने के निर्देश | 5.51 Crore Land Registry for 8 Lakh: High Court Takes Suo Motu Cognizance on DLC Rates, Directs Filing of PIL
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
19 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में जमीनों की सरकारी दर और वास्तविक बाजार मूल्य के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। जालोर में 5.51 करोड़ रुपए की जमीन की रजिस्ट्री महज 8 लाख रुपए में कराई गई। इस मामले ने राजस्थान हाईकोर्ट को भी चौंका दिया। अदालत ने कहा कि DLC दर और बाजार मूल्य में इतना बड़ा अंतर राज्य सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

विभाग फिलहाल वेबसाइट की तकनीकी कार्यप्रणाली, उसकी उपयोगिता और आम लोगों को होने वाली परेशानियों का परीक्षण कर रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू करने की तैयारी है।

आधार नंबर डालते ही मिलेगी संपत्ति की जानकारी

धरोहर पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि इसमें रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान और डिजिटल बनाने पर जोर दिया गया है। संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

17 सूत्रीय मांगों पर सर्व आदिवासी समाज का आर-पार का ऐलान: 90 विधायकों के घर दस्तक से विधानसभा घेराव तक |  सर्व आदिवासी समाज's All-Out Declaration on 17-Point Demands: From Knocking on 90 MLAs' Doors to Assembly Siege
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
24 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में दिसंबर का महीना आंदोलनों के नाम रह सकता है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इस बार विरोध का तरीका भी अलग होगा। प्रदेश के सभी 90 विधायकों के निवास के सामने नगाड़ा बजाकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आदिवासी समुदाय की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

इसके आधार पर जमीन की खरीदी-बिक्री से संबंधित उपलब्ध जानकारी सिस्टम पर अपलोड होगी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ऑनलाइन ही रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेगा।

अब तक रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार कराने के लिए लोगों को दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर रहना पड़ता था। नई व्यवस्था में यह निर्भरता कम करने की कोशिश की गई है। यानी सामान्य नागरिक भी पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति के पंजीयन से जुड़े दस्तावेज तैयार कर सकेंगे।

तय समय पर पहुंचना होगा पंजीयन कार्यालय

नई व्यवस्था में रजिस्ट्री कराने वाले खरीदार और विक्रेता को निर्धारित समय पर पंजीयन कार्यालय पहुंचना होगा। खास बात यह है कि ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी पहले ही जिला पंजीयक और संबंधित उप पंजीयक तक पहुंच जाएगी। इससे कार्यालय में पहुंचने के बाद दस्तावेजों की जानकारी जुटाने और प्रक्रिया शुरू करने में लगने वाला समय कम हो सकता है।

पंजीयन अधिकारी के सामने खरीदार और विक्रेता के डिजिटल हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग के मुताबिक, इस व्यवस्था में 24 घंटे से भी कम समय में रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार होकर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे लोगों को बार-बार पंजीयन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

तीसरी बार बदली रजिस्ट्री की तकनीक

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में यह तीसरा बड़ा बदलाव है। शुरुआत में राज्य में ऑनलाइन सॉल्यूशन के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल किया गया था।

इसके बाद केंद्र सरकार का एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर लागू हुआ। अब इसका नया और आधुनिक संस्करण धरोहर पेश किया गया है। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनाने की उम्मीद है। वेबसाइट के साथ मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

सफल हुआ प्रयोग तो पूरे प्रदेश में बदलेगी व्यवस्था

रायपुर में शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता पर प्रदेश के अन्य जिलों में इसका विस्तार निर्भर करेगा। जिला पंजीयक वीरेंद्र श्रीवास के अनुसार, लोगों की सुविधा और रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से धरोहर का नया संस्करण शुरू किया गया है। इसके जरिए लोग बिना किसी की मदद के ऑनलाइन रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार कर सकेंगे।

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यह देखना है कि नई तकनीक आम लोगों के लिए कितनी सरल साबित होती है और तकनीकी समस्याओं का समाधान कितनी तेजी से होता है। अगर व्यवस्था उम्मीद के मुताबिक सफल रही तो जमीन और मकान की रजिस्ट्री के लिए लोगों की दस्तावेज लेखकों और बिचौलियों पर निर्भरता काफी हद तक कम हो सकती है।
Tags:
  • संपत्ति रजिस्ट्री छत्तीसगढ़
  • Property Registration Chhattisgarh
  • Dharohar Portal Chhattisgarh
  • धरोहर वेबसाइट
  • Online Property Registry
  • जमीन मकान की रजिस्ट्री
  • डिजिटल दस्तावेज
  • पंजीयन विभाग छत्तीसगढ़
राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी

By Sanjay Gupta

द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी
पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव

By Jageshwar Prasad

इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार

By VINAY VERMA

18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार