18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार

VINAY VERMA | Updated:
Share
आश्वासन पर थमा नर्सिंग आंदोलन, अब ग्रेड-पे और शासनादेश का इंतजार<br><br>
आश्वासन पर थमा नर्सिंग आंदोलन, अब ग्रेड-पे और शासनादेश का इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग का अनिश्चितकालीन आंदोलन फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित हो गया है। 18 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन और मरीजों के हित को देखते हुए आंदोलन से पीछे हटने का फैसला लिया है। हालांकि कर्मचारियों की मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं।

अब नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर संशोधित ग्रेड-पे, नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर शासनादेश जारी करने की मांग की है।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत की ओर से 26 नवंबर को भेजे गए ज्ञापन में साफ कहा गया है कि विभागीय प्रस्ताव बनने के बाद भी कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल पाया है। संघ चाहता है कि सरकार अब आश्वासन से आगे बढ़कर औपचारिक आदेश जारी करे।

नर्सिंग हड़ताल: स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद संविदा नर्सें ड्यूटी पर लौटीं, नियमित नर्सों का आंदोलन जारी | Nursing Strike: Contract Nurses Return to Duty After Discussion with Health Minister, Regular Nurses' Protest Continues
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
19 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलन में आंशिक बदलाव देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और चर्चा के बाद संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सों ने काम पर लौटने का फैसला किया है। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इन दोनों वर्गों की नर्सों को ड्यूटी जॉइन करने के लिए कहा है।

10 महीने से प्रस्ताव, आदेश का इंतजार

नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख मांग 30 जनवरी 2026 को तैयार विभागीय प्रस्ताव के अनुसार संशोधित ग्रेड-पे वेतनमान लागू करने की है। संगठन का कहना है कि इस प्रस्ताव को शासन स्तर पर मंजूरी देकर जल्द आदेश जारी किया जाए। इसके साथ ही 30 जनवरी 2026 से लेकर आदेश जारी होने की तारीख तक का बकाया भुगतान भी कर्मचारियों को एरियर्स के रूप में दिया जाए।

इसका मतलब है कि वेतनमान लागू करने में जितनी देरी होगी, कर्मचारियों का बकाया भी उतना ही बढ़ता जाएगा। अब तक प्रस्ताव के आधार पर शासनादेश जारी नहीं होने से नर्सिंग संवर्ग में नाराजगी बनी हुई है।

नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 10 मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं ठप, CM घेराव की तैयारी | Nurses' Indefinite Strike: Services Halted in 10 Medical Colleges, CM's Gherao Preparations Underway
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
17 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की व्यवस्था पर अब नर्सों की हड़ताल का असर पड़ सकता है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में काम करने वाली नियमित, संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सें 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रही हैं। प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन होगा।

भत्ते से लेकर नियमितीकरण तक मांग

एसोसिएशन ने नर्सिंग कर्मचारियों के लिए नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस देने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी गई है।

संगठन का कहना है कि नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा है। अस्पतालों में मरीजों की देखभाल से लेकर दूसरी जिम्मेदारियां निभाने वाले कर्मचारियों की वेतन और सेवा संबंधी मांगों पर सरकार को फैसला लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन | Major Announcement by Nursing Staff in Chhattisgarh: Statewide Protest from November 18 Demanding Grade Pay
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
29 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का सरकार के खिलाफ गुस्सा अब सड़क पर उतरता दिख रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने ग्रेड पे को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि ग्रेड पे वेतनमान को लेकर प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद उसे लागू करने पर सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

वित्त विभाग में अटका फैसला?

आंदोलन स्थगित करने के पीछे स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन अहम रहा। संघ को बताया गया है कि संशोधित वेतनमान से संबंधित प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा और शासनादेश जारी कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसी भरोसे पर कर्मचारियों ने एक महीने के लिए आंदोलन रोक दिया है।

हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक महीने के भीतर वित्त विभाग की प्रक्रिया पूरी कर सरकार आदेश जारी कर पाएगी? क्योंकि आंदोलन स्थगित हुआ है, मांगें वापस नहीं ली गई हैं। अगर तय अवधि में मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो नर्सिंग संवर्ग के सामने दोबारा आंदोलन का रास्ता खुला रहेगा।

FAQs

सवाल 1: नर्सिंग कर्मचारियों ने आंदोलन क्यों स्थगित किया?

जवाब: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग का अनिश्चितकालीन आंदोलन एक महीने के लिए स्थगित हो गया है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन और मरीजों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, उनकी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं।

सवाल 2: नर्सिंग संवर्ग की मुख्य मांगें क्या हैं?

जवाब: संवर्ग की प्रमुख मांग 30 जनवरी 2026 को तैयार विभागीय प्रस्ताव के अनुसार संशोधित ग्रेड-पे वेतनमान लागू करने की है। इसके साथ नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर शासनादेश जारी करने की मांग भी की गई है।

सवाल 3: आंदोलन स्थगित होने के बाद आगे क्या हो सकता है?

जवाब: आंदोलन स्थगित हुआ है, मांगें वापस नहीं ली गई हैं। अगर एक महीने की तय अवधि में मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन का रास्ता खुला रहेगा।
Tags:
  • नर्सिंग कर्मचारी आंदोलन
  • Nursing Staff Protest
  • Grade Pay Revision
  • ग्रेड-पे संशोधन
  • Nursing Allowance
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • Nursing Officers Association
  • वेतन भत्ते
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज

By The Sootr

भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता

By VINAY VERMA

16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता
किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर

By Aman Vaishnav

किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर
बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल

By Aman Vaishnav

फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना; गुरदासपुर से बम लाकर किया था धमाका

By Jageshwar Prasad

अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना; गुरदासपुर से बम लाकर किया था धमाका