अब NIA करेगी श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी घटना; गुरदासपुर से बम लाकर किया था धमाका
Jageshwar Prasad | Updated:
विस्फोट के लिए आईईडी बम और हथियार लुधियाना व गुरदासपुर की पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए गिराए गए । गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच अब एनआईए (NIA) को सौंप दी है।
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पूछताछ में सामने आया है कि विस्फोट के लिए इस्तेमाल किए गए आईईडी (IED) बम और हथियार लुधियाना व गुरदासपुर की पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे आतंकवादी घटना माना है।
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पूछताछ में सामने आया है कि विस्फोट के लिए इस्तेमाल किए गए आईईडी (IED) बम और हथियार लुधियाना व गुरदासपुर की पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे आतंकवादी घटना माना है।
मंत्रालय ने इस पूरे केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने अपनी अब तक की जांच की केस फाइल तैयार कर ली है। गुरुवार या शुक्रवार को एनआईए के जांच अधिकारी श्रीगंगानगर पहुंचकर केस अपने हाथ में लेंगे।
पुलिस की तकनीकी जांच में भी बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जब पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी महकदीप कौर के मोबाइल फोन का डेटा खंगाला, तो उसका सीधा पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ।
मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला है कि महकदीप कौर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट शाह के संपर्क में थी। वह एजेंट शाह से रातभर बातचीत करती थी और वहीं से उसे निर्देश मिल रहे थे।
श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर यादव ने पूरी साजिश की कड़ियों का खुलासा किया है। आरोपियों ने विस्फोट को अंजाम देने से पहले भी कई बार रेकी और प्रयास किए थे:
पुलिस ने इस आतंकी साजिश को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आपस में दोस्त हैं और पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं:
श्रीगंगानगर पुलिस ने अब तक की तफ्तीश में सामने आए सभी सबूतों, मोबाइल डेटा और आरोपियों के बयानों के आधार पर विस्तृत डोजियर तैयार किया है। एनआईए की टीम के श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद जैसलमेर से लेकर पंजाब सीमा तक फैले इस ड्रोन और स्लीपर सेल नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी।
मंत्रालय ने इस पूरे केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने अपनी अब तक की जांच की केस फाइल तैयार कर ली है। गुरुवार या शुक्रवार को एनआईए के जांच अधिकारी श्रीगंगानगर पहुंचकर केस अपने हाथ में लेंगे।
पाक खुफिया एजेंसी के एजेंट शाह से रातभर बात करती थी महकदीप
मोबाइल रिकॉर्ड से पता चला है कि महकदीप कौर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट शाह के संपर्क में थी। वह एजेंट शाह से रातभर बातचीत करती थी और वहीं से उसे निर्देश मिल रहे थे।
अक्टूबर में नाकाम हुई थी पहली साजिश, 3 नवंबर को किया विस्फोट
| तारीख | घटनाक्रम का विवरण | परिणाम |
| 6 अक्टूबर | महकदीप और देवेंद्र पहले बम लेने पहुंचे, लेकिन उस दिन बम नहीं मिलने पर वापस लौट गए | पहला प्रयास विफल |
| 6 अक्टूबर (बाद में) | दोनों को रेलवे ट्रैक पर लगाने के लिए जैसलमेर से दो आईईडी मिले। एक टूटने से खराब हो गया और दूसरे की वायरिंग नहीं जुड़ने से टाइमर शुरू नहीं हुआ | दोनों बम रामसिंहपुर के 60 जीबी मोड़ पर पीर की दरगाह के पास झाड़ियों में छिपा दिए |
| 3 नवंबर | दोनों आरोपी गुरदासपुर से नया आईईडी साथ लेकर आए। इस बार वायरिंग सही जुड़ गई और टाइमर चालू हो गया | पटरियों के बीच पत्थर हटाकर बम छिपाया और रात 9:45 बजे विस्फोट कर दिया |
गुरदासपुर निवासी तीन दोस्तों की हो चुकी है गिरफ्तारी
- 15 नवंबर की गिरफ्तारी: पुलिस ने सबसे पहले गुरदासपुर निवासी महकदीप कौर और उसके दोस्त देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।
- 21 नवंबर की गिरफ्तारी: पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी गुरदासपुर निवासी हरप्रीत सिंह को भी 21 नवंबर को दबोच लिया गया।
अब एनआईए खंगालेगी पूरे नेटवर्क की जड़ें
FAQs
- श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट का कारण क्या है?
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट सीमा पार की आतंकी साजिश का परिणाम था। जिसमें आईईडी बम और हथियार पाकिस्तान की सीमा से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे। - श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में अब तक कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महकदीप कौर, देवेंद्र सिंह, और हरप्रीत सिंह शामिल हैं। - राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की जांच क्यों कर रही है?
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले को आतंकवादी घटना मानते हुए इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है, ताकि साजिश के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे के तत्वों की गहराई से जांच की जा सके।
जोधपुर में लिफ्ट में अटके मंत्री जोगाराम पटेल, 15 मिनट बाद निकले; बोले- फंसा नहीं था, लिफ्ट धीमी थी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर हाईकोर्ट का उज्जैन के 6 तहसीलदारों पर 60 हजार का अर्थदंड, 5 साल से नहीं दिया जवाब...
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग
By Arun Tiwari
Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट
By Kaushiki
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
By Sanjay Gupta
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
By Sanjay Gupta
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
By Raghvendra Singh Rathore