राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, संभाली सत्ता की कमान
राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में इस बार जेन-जी (Gen Z) पीढ़ी की एंट्री हुई है। प्रदेश के 37 नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों में सात की उम्र 30 साल से कम है। खास बात यह है कि सातों महिलाएं हैं। इनमें छह कांग्रेस और एक भाजपा से हैं। हालांकि, नए चेहरों के बीच पुराने राजनीतिक परिवारों की मौजूदगी भी बरकरार है। कम से कम 17 जिला प्रमुखों के परिवार पहले से राजनीति में सक्रिय हैं।
जैसलमेर और झालावाड़ में महज 21 साल की युवा नेत्रियों को जिला परिषद की कमान मिली है। झुंझुनूं में पहली बार चुनाव लड़ने वाली कोमल भंवरिया ने निवर्तमान जिला प्रमुख को हराया है। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री की बेटी, दो पूर्व नेता प्रतिपक्ष की बहुएं, विधायक और पूर्व मंत्री की पत्नियां भी जिला प्रमुख बनी हैं। पंचायत चुनाव के परिणामों में युवा नेतृत्व, महिला प्रतिनिधित्व और सियासी विरासत की तस्वीर एक साथ सामने आई है।
आमतौर पर 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी को जेन-जी कहा जाता है। इस पीढ़ी के युवा अब छात्र राजनीति और पार्टी संगठनों के साथ निर्वाचित संस्थाओं में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राजस्थान में 21 से 29 साल की सात महिलाएं जिला प्रमुख बनी हैं। जालोर के आसूराम देवासी 64 साल की उम्र में जिला प्रमुख बने हैं। युवा और अनुभवी नेतृत्व के बीच करीब 43 साल का अंतर है।
जिला| जिला प्रमुख| उम्र| पार्टी
जैसलमेर| संतोष कुमारी| 21 साल| कांग्रेस
झालावाड़| वर्षा झाला| 21 साल| भाजपा
झुंझुनूं| कोमल भंवरिया| 22 साल| कांग्रेस
ब्यावर| ममता गुर्जर| 22-24 साल| कांग्रेस
बीकानेर| निकिता कड़वासरा| 27 साल| कांग्रेस
बूंदी| हंसा गुर्जर| 28 साल| कांग्रेस
धौलपुर| अनीशा सिंह| 29 साल| कांग्रेस
कांग्रेस ने प्रदेश के 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। इनमें छह की उम्र 30 साल से कम है। इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी कांग्रेस के कुल जिला प्रमुखों में 25 प्रतिशत है। दूसरी ओर भाजपा के 10 जिला प्रमुखों में एक की उम्र 30 साल से कम है। भाजपा में इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है।
विवरण| कांग्रेस| भाजपा
कुल जिला प्रमुख| 24| 10
30 साल से कम उम्र के जिला प्रमुख| 6| 1
युवा जिला प्रमुखों की हिस्सेदारी| 25 प्रतिशत| 10 प्रतिशत
महिला जिला प्रमुख| 18| 7
भारत आदिवासी पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से निर्वाचित तीनों जिला प्रमुखों की उम्र 35 साल से अधिक है।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने युवा चेहरों को आगे लाने के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और मीडिया विभाग के प्रमुख स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा था कि पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए हैं।
इसके अलावा जिला प्रमुख और प्रधान के आधे पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं को मौका देने की तैयारी की गई थी। हालांकि, 50 साल से कम उम्र के प्रत्याशियों और जेन-जी प्रत्याशियों की श्रेणियां अलग हैं।
जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 170 प्रत्याशी मैदान में थे। इस दौरान कांग्रेस के आठ जेन-जी प्रत्याशी थे, जबकि भाजपा ने इस पीढ़ी से एक प्रत्याशी को मौका दिया था।
20 नवंबर को घोषित चुनाव परिणामों में जयपुर जिला परिषद की 42 सीटों पर कांग्रेस और 13 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। इसके बाद 35 वर्षीय यशवीर सूरा जिला प्रमुख बने।
जैसलमेर की संतोष कुमारी भील ने कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। कांग्रेस ने उन्हें जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी बनाया था। जैसलमेर में कांग्रेस ने 21 में से 20 जिला परिषद सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं।उनके पिता चौथाराम ग्राम विकास अधिकारी हैं। संतोष का किसी बड़े निर्वाचित राजनीतिक परिवार से संबंध नही है।
भाजपा की 21 वर्षीय वर्षा झाला बीए और बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता प्रताप सिंह झाला भाजपा के रायपुर मंडल अध्यक्ष हैं। जिला प्रमुख चुनाव में वर्षा को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता मीणा को 16 वोट हासिल हुए। महज एक वोट के अंतर से वर्षा ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। वे भाजपा से निर्वाचित सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख हैं।
कांग्रेस की 22 वर्षीय कोमल भंवरिया स्नातक हैं। जिला परिषद सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की। जिला प्रमुख चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा जिलाध्यक्ष और निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी से हुआ। हर्षिनी पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की पुत्रवधू हैं। कोमल ने यह चुनाव जीतकर जिला परिषद की कमान हासिल की। उनका किसी बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध सामने नहीं आया है।
नवगठित ब्यावर जिले की पहली जिला प्रमुख कांग्रेस की ममता गुर्जर बनी हैं। ममता स्नातक हैं और उनके चाचा दयाल राम गुर्जर राजनीति में सक्रिय हैं। ब्यावर जिला परिषद में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य थे। इसके बावजूद ममता को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी निर्मला रावत को 13 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद एक वोट से जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया।
28 वर्षीय हंसा गुर्जर एमए और बीएड कर चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं। उनके पति भोलाशंकर गुर्जर और ससुर ग्यारसीलाल गुर्जर सरपंच रह चुके हैं। जिला प्रमुख चुनाव में हंसा ने पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी को हराया। हंसा को 20 और मनीष को सात वोट मिले।
27 वर्षीय निकिता कड़वासरा दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और नोखा विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू हैं। जिला प्रमुख का टिकट मिलने के बाद उन्हें पार्टी के भीतर बगावत का सामना करना पड़ा। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। निकिता को 23 और सरिता को 18 वोट मिले। निकिता पांच वोटों से जिला प्रमुख बनीं।
धौलपुर में कांग्रेस की अनीशा सिंह ने जिला प्रमुख का चुनाव एक वोट से जीता। जिला परिषद में कांग्रेस के 21 सदस्य थे। इसके बावजूद अनीशा को 15 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती को 14 वोट हासिल हुए। अनीशा के चुनाव में कम उम्र के साथ क्रॉस वोटिंग भी चर्चा का विषय रही।
30 साल से कम उम्र की सात जिला प्रमुखों में चार का पारिवारिक संबंध पहले से राजनीति से है। बीकानेर की निकिता कड़वासरा पूर्व नेता प्रतिपक्ष के परिवार से हैं। झालावाड़ की वर्षा झाला के पिता भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। बूंदी की हंसा गुर्जर के पति और ससुर सरपंच रह चुके हैं। ब्यावर की ममता गुर्जर के चाचा राजनीति में सक्रिय हैं।
दूसरी ओर संतोष कुमारी और कोमल भंवरिया का किसी बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध सामने नहीं आया है। धौलपुर की अनीशा सिंह की पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
राजस्थान में जिला प्रमुख बने नेताओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि देखने पर वर्तमान और पूर्व विधायकों, मंत्रियों, सांसदों, सरपंचों तथा पार्टी पदाधिकारियों के परिवारों की मौजूदगी सामने आती है। कम से कम 17 जिला प्रमुख ऐसे हैं, जिनके परिवार पहले से राजनीति अथवा स्थानीय निर्वाचित संस्थाओं से जुड़े हैं। इनमें 13 कांग्रेस, तीन भाजपा और एक भारत आदिवासी पार्टी से हैं।
जिला| जिला प्रमुख| राजनीतिक संबंध
टोंक| अलका बैरवा| पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की बेटी
बीकानेर| निकिता कड़वासरा| पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की बहू
चूरू| कनिका सिंह राठौड़| पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू
दौसा| बीना बैरवा| विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी
सवाई माधोपुर| आशा देवी बैरवा| पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी
अलवर| अनीता मीणा| पूर्व विधायक हरिकिशन मीणा के परिवार से
बाड़मेर| गफूर अहमद| सात बार विधायक रहे अब्दुल हादी के बेटे
जोधपुर| प्रमिला चौधरी| पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की रिश्तेदार
जिला| जिला प्रमुख| राजनीतिक संबंध
फलोदी| यशवंत कंवर| कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पातावत की बहू
झालावाड़| वर्षा झाला| पिता भाजपा मंडल अध्यक्ष
बूंदी| हंसा गुर्जर| पति और ससुर पूर्व सरपंच
हनुमानगढ़| रेणु जांगू| पति सरपंच
चित्तौड़गढ़| रतनी देवी| पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट की पत्नी
अजमेर| पूजा भंसाली| पति भाजपा से जुड़े हैं
सीकर| सुनीता गठाला| पति कांग्रेस संगठनों में पदाधिकारी रहे
ब्यावर| ममता गुर्जर| चाचा राजनीति में सक्रिय
बांसवाड़ा| रीना रावत| पति राकेश रावत राजनीति में सक्रिय
राजनीतिक परिवारों से आने वाले सभी जिला प्रमुख राजनीति में नए नहीं हैं। कई नेताओं का अपना लंबा राजनीतिक अनुभव भी है। बाड़मेर के गफूर अहमद विधायक और राज्यमंत्री रह चुके हैं। टोंक की अलका बैरवा पूर्व प्रधान हैं। दौसा की बीना बैरवा सरपंच और प्रधान रह चुकी हैं।
सीकर की सुनीता गठाला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। जोधपुर की प्रमिला चौधरी सरपंच और जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अजमेर की पूजा भंसाली भी पूर्व सरपंच हैं।
जिला प्रमुख चुनाव में राजनीतिक परिवारों से संबंध रखने वाले कई प्रत्याशियों को हार का सामना भी करना पड़ा। बीकानेर में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान चुनाव हार गईं। बूंदी में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी को हार मिली। बांसवाड़ा में कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणिया के बेटे विकास बामणिया को भारत आदिवासी पार्टी की रीना रावत ने हराया। झुंझुनूं में पूर्व सांसद नरेंद्र खींचड़ की पुत्रवधू हर्षिनी कुलहरी को पहली बार चुनाव लड़ने वाली कोमल भंवरिया ने हराया।
प्रदेश के 37 जिला प्रमुखों में 26 महिलाएं और 11 पुरुष हैं। महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत है। इनमें आठ महिलाएं ऐसे पदों पर चुनी गई हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थे।
जिला| जिला प्रमुख| पद की आरक्षण श्रेणी
जोधपुर| प्रमिला चौधरी| अनारक्षित
राजसमंद| सुंदर देवी कीर| अनारक्षित
बूंदी| हंसा गुर्जर| ओबीसी
जैसलमेर| संतोष कुमारी| एसटी
बांसवाड़ा| रीना रावत| एसटी
बालोतरा| सुशीला| एसटी
पाली| सीता देवी बावरी| एससी
सवाई माधोपुर| आशा देवी बैरवा| एससी
इन पदों पर संबंधित आरक्षण नियमों के तहत पुरुष भी जिला प्रमुख का चुनाव लड़ सकते थे।
26 महिला जिला प्रमुखों में कम से कम 16 के परिवार पहले से राजनीति या स्थानीय निर्वाचित संस्थाओं से जुड़े हैं। यानी करीब 62 प्रतिशत महिला जिला प्रमुखों की पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि है।
जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के साथ राजनीतिक परिवारों की नई पीढ़ी भी आगे आई है। अब इन नए जनप्रतिनिधियों के कामकाज और फैसलों से ग्रामीण राजनीति में युवा नेतृत्व की भूमिका का आकलन होगा।
ग्रामीण राजनीति में Gen Z की दस्तक
ये हैं राजस्थान की सात युवा जिला प्रमुख
जैसलमेर| संतोष कुमारी| 21 साल| कांग्रेस
झालावाड़| वर्षा झाला| 21 साल| भाजपा
झुंझुनूं| कोमल भंवरिया| 22 साल| कांग्रेस
ब्यावर| ममता गुर्जर| 22-24 साल| कांग्रेस
बीकानेर| निकिता कड़वासरा| 27 साल| कांग्रेस
बूंदी| हंसा गुर्जर| 28 साल| कांग्रेस
धौलपुर| अनीशा सिंह| 29 साल| कांग्रेस
कांग्रेस के हर चौथे जिला प्रमुख की उम्र 30 साल से कम
विवरण| कांग्रेस| भाजपा
कुल जिला प्रमुख| 24| 10
30 साल से कम उम्र के जिला प्रमुख| 6| 1
युवा जिला प्रमुखों की हिस्सेदारी| 25 प्रतिशत| 10 प्रतिशत
महिला जिला प्रमुख| 18| 7
भारत आदिवासी पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से निर्वाचित तीनों जिला प्रमुखों की उम्र 35 साल से अधिक है।
टिकट बंटवारे में कांग्रेस और भाजपा की रणनीति में अंतर
इसके अलावा जिला प्रमुख और प्रधान के आधे पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं को मौका देने की तैयारी की गई थी। हालांकि, 50 साल से कम उम्र के प्रत्याशियों और जेन-जी प्रत्याशियों की श्रेणियां अलग हैं।
जयपुर में कांग्रेस के आठ और भाजपा का एक Gen Z प्रत्याशी
20 नवंबर को घोषित चुनाव परिणामों में जयपुर जिला परिषद की 42 सीटों पर कांग्रेस और 13 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। इसके बाद 35 वर्षीय यशवीर सूरा जिला प्रमुख बने।
जैसलमेर: 21 साल की उम्र में जिला परिषद की कमान
झालावाड़: पढ़ाई के साथ शुरू की सियासी पारी
झुंझुनूं: पहली बार चुनाव लड़ीं, निवर्तमान जिला प्रमुख को हराया
ब्यावर: बहुमत नहीं होने के बावजूद जीतीं ममता
बूंदी: शिक्षक भर्ती की तैयारी से जिला प्रमुख तक का सफर
बीकानेर: राजनीतिक विरासत संभालने आईं निकिता
धौलपुर: 29 साल की उम्र में एक वोट से जीतीं अनीशा
सात युवा जिला प्रमुखों में चार राजनीतिक परिवारों से
दूसरी ओर संतोष कुमारी और कोमल भंवरिया का किसी बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध सामने नहीं आया है। धौलपुर की अनीशा सिंह की पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
37 में से कम से कम 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
बड़े राजनीतिक परिवारों से आने वाले जिला प्रमुख
टोंक| अलका बैरवा| पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की बेटी
बीकानेर| निकिता कड़वासरा| पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की बहू
चूरू| कनिका सिंह राठौड़| पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू
दौसा| बीना बैरवा| विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी
सवाई माधोपुर| आशा देवी बैरवा| पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी
अलवर| अनीता मीणा| पूर्व विधायक हरिकिशन मीणा के परिवार से
बाड़मेर| गफूर अहमद| सात बार विधायक रहे अब्दुल हादी के बेटे
जोधपुर| प्रमिला चौधरी| पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की रिश्तेदार
स्थानीय राजनीति और पार्टी संगठन से जुड़े परिवार
फलोदी| यशवंत कंवर| कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पातावत की बहू
झालावाड़| वर्षा झाला| पिता भाजपा मंडल अध्यक्ष
बूंदी| हंसा गुर्जर| पति और ससुर पूर्व सरपंच
हनुमानगढ़| रेणु जांगू| पति सरपंच
चित्तौड़गढ़| रतनी देवी| पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट की पत्नी
अजमेर| पूजा भंसाली| पति भाजपा से जुड़े हैं
सीकर| सुनीता गठाला| पति कांग्रेस संगठनों में पदाधिकारी रहे
ब्यावर| ममता गुर्जर| चाचा राजनीति में सक्रिय
बांसवाड़ा| रीना रावत| पति राकेश रावत राजनीति में सक्रिय
राजनीतिक परिवारों के प्रतिनिधियों का अपना अनुभव भी
सीकर की सुनीता गठाला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। जोधपुर की प्रमिला चौधरी सरपंच और जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अजमेर की पूजा भंसाली भी पूर्व सरपंच हैं।
बड़े नेताओं के परिजनों को भी मिली हार
महिला आरक्षण से आगे निकलीं आठ महिलाएं
जिला| जिला प्रमुख| पद की आरक्षण श्रेणी
जोधपुर| प्रमिला चौधरी| अनारक्षित
राजसमंद| सुंदर देवी कीर| अनारक्षित
बूंदी| हंसा गुर्जर| ओबीसी
जैसलमेर| संतोष कुमारी| एसटी
बांसवाड़ा| रीना रावत| एसटी
बालोतरा| सुशीला| एसटी
पाली| सीता देवी बावरी| एससी
सवाई माधोपुर| आशा देवी बैरवा| एससी
इन पदों पर संबंधित आरक्षण नियमों के तहत पुरुष भी जिला प्रमुख का चुनाव लड़ सकते थे।
महिला नेतृत्व के बीच राजनीतिक परिवारों की मौजूदगी
जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के साथ राजनीतिक परिवारों की नई पीढ़ी भी आगे आई है। अब इन नए जनप्रतिनिधियों के कामकाज और फैसलों से ग्रामीण राजनीति में युवा नेतृत्व की भूमिका का आकलन होगा।
टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
By Harrison Masih
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी
By Raghvendra Singh Rathore
आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई
By The Sootr
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
By Aman Vaishnav
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
By Jageshwar Prasad
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
By Jyoti Mahender Bhardwaj