टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
एनटीसीए रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: देश में जब्त बाघों के 80% अंग टाइगर रिजर्व के बाहर मिले हैं। एमपी में सबसे ज्यादा 23 मामले दर्ज होने से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।
एनटीसीए रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: देश में जब्त बाघों के 80% अंग टाइगर रिजर्व के बाहर मिले हैं। एमपी में सबसे ज्यादा 23 मामले दर्ज होने से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

जब भी हम टाइगर रिजर्व का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में एक ऐसे सुरक्षित जंगल की तस्वीर बनती है जहां बाघ पूरी तरह आजाद और महफूज रहते हैं। वन विभाग भी अक्सर यही दावा करता है कि बाघों का शिकार रुक गया है। साथ ही तस्करी पर लगाम लग चुकी है।

सवाल ये है कि क्या वाकई यह दावा सच है? ताजा सरकारी आंकड़ों ने इस दावे की पोल खोल दी है और एक बेहद डरावनी सच्चाई सबके सामने लाकर रख दी है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के 2021 से 2026 तक के रिकॉर्ड की जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में बाघ के अंगों की जब्ती (Tiger Body Parts Seizure) के कुल 65 मामले दर्ज किए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि इनमें से 52 मामले यानी करीब 80 प्रतिशत मामले टाइगर रिजर्व की सीमा के बाहर पकड़े गए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि शिकारी और तस्कर बेखौफ होकर रिजर्व के अंदर से बाघों के अंग निकालकर बाहर ला रहे हैं।

मध्य प्रदेश में बाघों की जान पर संकट: 2026 में 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का | Tiger's life in danger in Madhya Pradesh: 57 deaths in 2026, every third tiger less than 2 years old
टाइगर स्टेट में ही सुरक्षित नहीं बाघ! अब तक 57 की मौत, हर तीसरा बाघ 2 साल से कम उम्र का
15 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक तरफ मध्य प्रदेश को बड़े गर्व से देश का टाइगर स्टेट कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर इस साल जंगल के इन राजाओं पर बहुत बड़ा संकट टूट पड़ा है। साल 2026 में 7 नवंबर तक ही प्रदेश में 57 बाघों की मौत हो चुकी है। यह मध्य प्रदेश के इतिहास में किसी एक साल में बाघों की मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

टाइगर स्टेट की ही हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक

देश में सबसे ज्यादा बाघ होने की वजह से मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट (Tiger State Madhya Pradesh) का दर्जा मिला हुआ है। दूसरी ओर बाघों के अंगों की तस्करी के मामले में भी यह राज्य सबसे आगे निकल गया है। पूरे देश में सामने आए 65 मामलों में से एक तिहाई से भी ज्यादा यानी अकेले 23 मामले मध्य प्रदेश में दर्ज हुए हैं।

इन 23 मामलों में से 18 मामले टाइगर रिजर्व के बाहर के इलाकों में पकड़े गए हैं। मध्य प्रदेश में तस्करों का जाल किस कदर फैल चुका है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाघों के अंग अब घने जंगलों में नहीं बल्कि आम लोगों के बीच रिहायशी इलाकों में मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के प्रमुख ठिकाने जहां बाघ के अंग जब्त हुए...

  • बालाघाट: जिले के बैहर इलाके में एक सिनेमा हॉल के पीछे और एक स्कूल के पास से बाघ के अंग बरामद किए गए हैं।
  • छिंदवाड़ा: यहां हाईवे पर मौजूद प्रिंस ढाबे के पास से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अंगों की जब्ती हुई है।
  • अन्य प्रमुख जिले: इसके अलावा सिवनी, सतना, उमरिया, राजधानी भोपाल और शिवपुरी के शहरी व ग्रामीण इलाकों के नाम भी इस सरकारी रिकॉर्ड में शामिल हैं।
कान्हा में बाघों पर कहर बनकर टूटा सीडीवी, नौ की मौत, शावक की भी गई जान | CDV wreaks havoc on tigers in Kanha, nine dead, cub also lost its life
कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा: मादा बाघ शावक की मौत, वायरस से मरने वाले बाघों की संख्या नौ हुई
19 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा बना हुआ है। बता दें 18 अक्टूबर को इस संक्रमण की आशंका के बीच एक मादा बाघ शावक की मौत हो गई। शावक का इलाज मुक्की स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में चल रहा था। इसे 8 अक्टूबर को अरौली गांव से रेस्क्यू किया गया था।

दूसरे राज्यों के हाईवे और सीमाओं तक फैला नेटवर्क

बाघों के अंगों की तस्करी का यह काला कारोबार सिर्फ मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं है। एनटीसीए के आंकड़े बताते हैं कि देश के कई अन्य हिस्सों में भी तस्कर पूरी तरह सक्रिय हैं।

  • कर्नाटक में नेशनल हाईवे-948 के पास से बाघ के अंग बरामद किए गए हैं।
  • ओडिशा में स्टेट हाईवे के किनारे तस्करों को बाघ के अंगों के साथ पकड़ा गया है।
  • पूर्वोत्तर के राज्य असम और दक्षिण के तेलंगाना में भी बाघों के अंगों की जब्ती के मामले सामने आए हैं।
  • उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे इलाके में भी तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
ये सभी ठिकाने इस बात का सबूत हैं कि इस मामले की जांच सिर्फ जंगल के अंदर तक सीमित नहीं रखी जा सकती है। तस्कर सड़क मार्ग और परिवहन का इस्तेमाल करके इन अंगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं। इसलिए जांच एजेंसियों को जंगल से बाहर निकलकर इसके खरीदारों तक पहुंचना बहुत जरूरी हो गया है।

वन बल प्रमुख शिकार के आंकड़ों से अनजान

इस पूरे मामले पर जब मध्य प्रदेश वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने कहा कि जंगल में बाघ का शिकार होने के बाद कोई इंसान ही उसके अंगों को जंगल से बाहर लेकर आता है।

उन्होंने यह भी माना कि अब अज्ञात जब्ती जैसा कुछ नहीं होता है। तस्कर पहले जंगल में बाघ का शिकार करते हैं। इसके बाद उसके अंग निकालकर बाहर निकलते हैं। जब पुलिस या वन विभाग की टीम उन्हें पकड़ती है, तभी इन अंगों की जब्ती हो पाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बाघों के इन अंगों को चीन तक पहुंचाए जा रहे हैं।

हालांकि सिस्टम की सबसे बड़ी लापरवाही तब सामने आई, जब उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश में अब तक कितने बाघों का शिकार हुआ है। इस सवाल पर वन बल प्रमुख ने साफ कहा कि उन्हें शिकार हुए बाघों की सही संख्या की जानकारी नहीं है।

FAQs

1. 2021 से 2026 के बीच देश में बाघ के अंगों की जब्ती के कितने मामले सामने आए हैं?

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2021 से 2026 के बीच पूरे देश में बाघ के अंगों की जब्ती के कुल 65 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 52 मामले यानी लगभग 80 प्रतिशत मामले टाइगर रिजर्व की सीमा के बाहर पकड़े गए हैं।

2. बाघों के अंगों की तस्करी में मध्य प्रदेश की क्या स्थिति है?

टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। देश के कुल 65 मामलों में से 23 मामले अकेले मध्य प्रदेश में दर्ज हुए हैं, जिनमें से 18 मामले टाइगर रिजर्व के बाहर शहरी इलाकों, स्कूल और ढाबों के पास पकड़े गए हैं।
Tags:
  • Tiger body parts smuggling
  • बाघों के अंगों की तस्करी
  • टाइगर स्टेट एमपी
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण
  • Tiger State Madhya Pradesh
  • टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई

By The Sootr

आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े

By Aman Vaishnav

दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन

By Jageshwar Prasad

परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By Harrison Masih

540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल

By Aman Vaishnav

सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल