540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Harrison Masih | Updated:
Share
540 करोड़ की अवैध वसूली का मामला, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष की बेल खारिज
540 करोड़ की अवैध वसूली का मामला, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष की बेल खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। रामगोपाल अग्रवाल को इस मामले में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जमानत के लिए अदालत में याचिका लगाई थी।

लेकिन कोर्ट ने केस डायरी और जांच में मिले सबूतों को देखते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में रामगोपाल अग्रवाल की आर्थिक अपराध में भूमिका दिखाई देती है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें फिलहाल जमानत नहीं दी जा सकती। इस मामले में जांच एजेंसियों ने करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यह वसूली जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच होने की बात कही गई है।

कोयला घोटाला: IAS जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, बढ़ीं मुश्किलें | Coal Scam: High Court seeks government's response on IAS Jaiprakash Maurya's anticipatory bail, difficulties increase
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
25 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में अब एक और बड़े अफसर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में पूर्व खनिज संचालक IAS जयप्रकाश मौर्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

दो साल में 540 करोड़ की वसूली का आरोप

जांच एजेंसी ACB/EOW ने कोयला लेवी मामले में केस दर्ज किया था। आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली ऑनलाइन परमिट व्यवस्था को बदल दिया गया था। इसे मैनुअल यानी कागजों पर चलने वाली व्यवस्था में बदलकर अवैध वसूली का रास्ता बनाया गया।
आरोप के मुताबिक, कोयला कारोबारियों से हर टन पर 25 रुपए लिए जाते थे। इस तरह कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से पैसे वसूले जाते थे। यह वसूली रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर जैसे कोयला उत्पादक जिलों में की गई थी।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली हुई। इसी मामले में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका की जांच की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

भूपेश बघेल का आरोप: रामगोपाल अग्रवाल को गलत तरीके से जेल में रखा गया, शराब घोटाले में फंसाने की साजिश | Bhupesh Baghel's Allegation: Ramgopal Agarwal Wrongfully Imprisoned, Conspiracy to Frame in Liquor Scam
रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है
06 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
<strong>रायपुर। </strong>छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जेल में बंद कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद करके रखा गया है।

कांग्रेस के लिए 104 करोड़ लेने का आरोप

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई थी। 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

जांच एजेंसी का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए अवैध लेवी से मिले 104.20 करोड़ रुपए पार्टी के लिए लिए थे। एजेंसी के मुताबिक, यह रकम देवेंद्र डडसेना के जरिए ली गई थी।

जांच के दौरान रामगोपाल अग्रवाल और उनके परिवार के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की बात भी सामने आई। एजेंसी ने इन संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल हुए पैसों के स्रोत पर सवाल उठाए हैं।

जांच में उनके बेटे के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदे जाने की बात सामने आई है। शासन की ओर से अदालत में इसी मुद्दे को उठाया गया। सरकार का कहना था कि संपत्तियां खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम का सही स्रोत नहीं बताया गया है।

शराब-मैनपावर घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल जेल में, अरुणपति त्रिपाठी रिहा, जानें पूरा मामला | Liquor-Manpower Scam: Ramgopal Agrawal in Jail, Arunpati Tripathi Released, Know the Full Story
शराब-मैनपावर घोटाले में हाईकोर्ट से रामगोपाल अग्रवाल और अरुणपति त्रिपाठी को राहत, लेकिन जेल से एक ही आएंगे बाहर
05 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले और उससे जुड़े मैनपावर घोटाले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो बड़े आरोपियों को जमानत दी है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को अदालत से जमानत मिल गई है। लेकिन इस फैसले के बाद भी दोनों की स्थिति एक जैसी नहीं है।

बचाव पक्ष ने जमानत के लिए क्या दलील दी?

रामगोपाल अग्रवाल की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में जमानत की मांग की। बचाव पक्ष ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी सही नहीं है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।

वकीलों ने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई में देरी हो रही है। इसके अलावा कुछ दूसरे आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में रामगोपाल अग्रवाल को भी जमानत दी जानी चाहिए।

वहीं, शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत में कहा कि रामगोपाल अग्रवाल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल पैसों का स्रोत साफ नहीं कर पाए हैं। उनके बेटे के नाम पर भी संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी जांच में सामने आई है।

दूसरे आरोपियों को जमानत मिलने की दलील भी नहीं आई काम

रामगोपाल अग्रवाल के वकीलों ने अदालत में दूसरे आरोपियों को मिली जमानत का भी हवाला दिया था। उन्होंने कहा कि इसी मामले में कुछ सह-आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। इसलिए उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए।

लेकिन हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि दूसरे आरोपियों को करीब डेढ़ से दो साल जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। वहीं, रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार हुए करीब तीन महीने ही हुए थे।

कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल में देरी के लिए अभियोजन पक्ष को जिम्मेदार बताने का कोई ठोस आधार नहीं दिया गया है। इसलिए केवल दूसरे आरोपियों को जमानत मिलने के आधार पर रामगोपाल अग्रवाल को राहत नहीं दी जा सकती।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा- 52 करोड़ रुपए पहुंचे | Chhattisgarh Liquor Scam: Congress Leader Ramgopal Agarwal's Troubles Increase, ED Claims Rs 52 Crore Reached
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ीं, ED का दावा-रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे 52 करोड़
10 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के चर्चित 3,400 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुड़े करीब 52 करोड़ रुपए उन तक पहुंचाए गए थे।

फिलहाल जेल में रहेंगे रामगोपाल अग्रवाल

सभी दलीलें सुनने और जांच में मिले सबूतों को देखने के बाद हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है। ऐसे में फिलहाल उन्हें जमानत देना उचित नहीं है।

हालांकि, हाईकोर्ट ने एक बात साफ की है। जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जो टिप्पणियां की हैं, उनका असर आगे होने वाले ट्रायल पर नहीं पड़ेगा। यानी मुकदमे की सुनवाई के दौरान मामले के सभी पहलुओं पर अलग से विचार किया जाएगा।

इस फैसले के बाद रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। कोयला लेवी मामले में जांच एजेंसियों के आरोप और अदालत में चलने वाली आगे की कार्रवाई पर अब नजर रहेगी।

FAQ:

  1. रामगोपाल अग्रवाल को जमानत क्यों नहीं मिली?
    रामगोपाल अग्रवाल को जमानत नहीं मिली क्योंकि न्यायालय ने केस डायरी और जांच में मिले सबूतों के आधार पर उनकी आर्थिक अपराध में भूमिका को गंभीर पाया।
  2. 540 करोड़ की अवैध वसूली के मामले में आरोप क्या हैं?
    इस मामले में आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल और अन्य ने जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के लिए ऑनलाइन परमिट व्यवस्था को मैनुअल में बदलकर 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की।
  3. रामगोपाल अग्रवाल के वकीलों ने जमानत के लिए क्या दलील दी थी?
    रामगोपाल अग्रवाल के वकीलों ने अदालत में कहा कि उनकी गिरफ्तारी सही नहीं थी, उन्होंने जांच में सहयोग किया है, और अन्य आरोपियों को जमानत मिलने का हवाला देते हुए उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए।
Tags:
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • Chhattisgarh Coal Levy Scam
  • छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला
  • Ramgopal Agarwal
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • कोल लेवी घोटाला
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 16 आरक्षित सीटों के मुकाबले 26 जिलों में बनीं महिला जिला प्रमुख, सात 30 वर्ष से कम

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 16 आरक्षित सीटों के मुकाबले 26 जिलों में बनीं महिला जिला प्रमुख, सात 30 वर्ष से कम
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल

By Aman Vaishnav

सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय

By Harrison Masih

आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!

By Aman Vaishnav

एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!
MP Board Exam 2027: परीक्षा नियमों में फिर बदलाव, अब पहले की तरह 2 अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प

By Kaushiki

MP Board Exam 2027: परीक्षा नियमों में फिर बदलाव, अब पहले की तरह 2 अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?

By Atul Dwivedi

MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?
एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...

By Aman Vaishnav

एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...