MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?

Atul Dwivedi | Updated:
Share
मध्यप्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी समेत बड़े नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों से गुटबाजी कम होने और पार्टी की एकजुटता को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी समेत बड़े नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों से गुटबाजी कम होने और पार्टी की एकजुटता को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर मौजूद क्षत्रपों के बीच क्या बर्फ पिघल रही है ? क्या पार्टी के अंदर मौजूद गुटों की सियासत खत्म हो रही है? हाल ही में हुए कुछ घटनाक्रम तो इसी ओर इशारा करते हैं। कांग्रेस का दावा है कि अब गुट का नहीं बल्कि पार्टी का नेता होगा। जबकि जानकार ये कहते हैं कि ये कांग्रेस की मजबूरी है।

या तो खुद खत्म हो जाओ या फिर लड़कर सत्ता हासिल करो।

भोपाल में नकुलनाथ का दीपावली मिलन समारोह शक्ति प्रदर्शन में बदला, वहां भी कांग्रेस के दिग्गज मौजूद थे। कभी दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के बीच जो तल्खी थी, वो भी खत्म होती दिखाई देती है। कमलनाथ और अजय सिंह के बीच असहमति भी दूर होती नजर आती है। जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह साथ नजर आते हैं। तो क्या कांग्रेस ने अपनी पिछली गलतियों से सबक ले लिया है? कांग्रेस की एकजुटता का दावा कितना मजबूत है, इसे कुछ हालिया घटनाक्रमों से समझते हैं।

नकुलनाथ का शक्ति प्रदर्शन, साथ दिखे कांग्रेस के दिग्गज

14 नवंबर 2026 को भोपाल में पूर्व सांसद नकुलनाथ का बड़ा आयोजन हुआ। नाम दीपावली मिलन समारोह था। लेकिन सड़कों पर लगे पोस्टर अलग ही सियासी संदेश दे रहे थे। कार्यकर्ताओं ने नकुलनाथ को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया। ऐसे पोस्टर कांग्रेस के भीतर नेतृत्व की नई बहस छेड़ सकते थे। लेकिन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता एक साथ नजर आए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया भी शामिल हुए। जीतू पटवारी ने पोस्टरों को कार्यकर्ताओं का प्यार बताया। साथ ही कांग्रेस की एकजुटता का दावा किया।

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा ने 10 जिलों में बनाई सत्ता, चूरू में उलटफेर | Rajasthan District Head Election: Congress Dominance, BJP Forms Government in 10 Districts, Upset in Churu
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
25 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के 37 जिलों के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 24 और भाजपा ने 10 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की है। चूरू और ब्यावर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद पार्टियां अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाईं। वहीं, डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी से जिला प्रमुख का फैसला हुआ।

दिग्विजय की यात्रा में जीतू, दूरियों की अटकलों पर विराम?

कुछ वक्त पहले भोपाल के पीसीसी दफ्तर में दिग्विजय सिंह के तेवर चर्चा में थे। मौका अनुसूचित जाति विभाग की बैठक का था। दिग्विजय ने वाल्मीकि और बसोड़ समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने जीतू पटवारी से यहां तक कह दिया था कि आपकी जितनी पकड़ AICC में है, उतनी तो हमारी भी नहीं है। दिग्विजय का एक और बयान खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। इन बयानों को उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा गया। लेकिन अब तस्वीर कुछ अलग दिख रही है। दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की। उन्होंने इसे गैर राजनीतिक यात्रा बताया। इसके बावजूद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी यात्रा में शामिल हुए। खास बात यह है कि जीतू सिर्फ एक बार यात्रा में नहीं पहुंचे। यात्रा जब गुना पहुंची, तब भी जीतू वहां मौजूद रहे। दोनों नेताओं की इस नजदीकी को आपसी मनमुटाव की अटकलों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़: सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस दर्ज, पुलिस कस्टडी में | Indore Corporation Worker Slapped: Case Registered Against 7 Including Sonila Mimrot, Prahlad Pandey, In Police Custody
इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस, कस्टडी में
25 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
सब्जी मंडी विवाद में निगमकर्मी को थप्पड़ मारना नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भारी पड़ गया। इस मामले में लगातार विरोध कर रहे प्रह्लाद पांडे भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इन सभी को पुलिस कस्टडी में लिया गया है।

कमलनाथ और अजय सिंह के बीच कितनी घटी दूरियां?

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी कांग्रेस के बड़े नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। उनके निशाने पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे का मुद्दा हो या लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार। कमलनाथ सरकार गिरने का मामला हो या संगठन की रणनीति। अजय सिंह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी असहमति जता चुके हैं। हालांकि इन तमाम मतभेदों के बीच विंध्य में कांग्रेस को मजबूत करने की बातें दोनों खेमों से होती रही हैं।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR, पुलिस की तलाश जारी | FIR against former Congress corporator's son Siddharth Yadav in illegal liquor case, police searching
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR, तलाश में जुटी पुलिस
25 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर से गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब के मामले में चंदननगर पुलिस ने लंबे समय बाद बड़ी कार्रवाई की है। पहले इस मामले में ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव को भी आरोपी बनाया है। मामले में कुछ अन्य शराब ठेकेदारों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।

दिग्विजय और उमंग के बीच भी पिघल रही बर्फ?

दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं रही है। कमलनाथ सरकार में उमंग सिंघार वन मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था। सिंघार ने दिग्विजय पर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप तक लगाया था। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक तल्खी की खबरें आती रहीं। लेकिन जुलाई 2026 में एक अहम घटनाक्रम हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच दूरियां कम करने की कोशिश के तौर पर देखा गया। हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई, यह सार्वजनिक नहीं है।

FIR से भाईचारे तक पहुंचे पांसे और डागा

बैतूल में कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं। सुखदेव पांसे और निलय डागा। दोनों के बीच सियासी वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है। संगठन में नियुक्तियों से लेकर मंच साझा करने तक विवाद होते रहे। दोनों नेताओं के समर्थक कई मौकों पर आमने-सामने आए। जुलाई 2026 में विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई। इस विवाद से कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई। आलाकमान को भी दखल देना पड़ा। लेकिन अब दोनों नेताओं के रिश्तों में बदलाव दिख रहा है। निलय डागा ने सुखदेव पांसे को अपना बड़ा भाई बताया है। पांसे ने भी डागा की जमकर तारीफ की है। जिस सियासी खींचतान में एफआईआर तक हो गई थी, वहां अब भाईचारे की बातें हो रही हैं।

जावर सिंचाई परियोजना में घोटाला: अरुण यादव का अफसरों पर भड़का गुस्सा, 'कागज पर सब कम्प्लीट तो पानी कहां?' | Jawar Irrigation Project Scam: Arun Yadav's Anger on Officials, 'If Everything is Complete on Paper, Where is the Water?'
तुम्हारी माई की...कागज पर सब कम्प्लीट है, तो पानी कहां जा रहा? खंडवा में अफसरों पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
कल्पना कीजिए कि आपके घर के नल का बिल पूरा आ रहा है। साथ ही सरकारी कागजों में लिखा है कि आपके घर तक पानी की सप्लाई पूरी तरह चालू है। वहीं जब आप नल खोलते हैं तो एक बूंद भी नहीं टपकती है। ठीक ऐसा ही हाल इन दिनों मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के किसानों का हो रहा है।

आपस में लड़कर खत्म हों या बीजेपी से लड़ें?

वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव का मानना है कि कांग्रेस के पास अब दूसरा कोई रास्ता नहीं है। पार्टी को समझ आ चुका है कि या तो आपस में लड़कर खत्म हो जाओ या फिर बीजेपी से लड़ो। श्रीवास्तव के मुताबिक, कांग्रेस की एकजुटता की एक बड़ी वजह राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी का बढ़ता कद भी है। पार्टी में अब G-23 जैसी चर्चाएं नहीं होतीं। राहुल गांधी के नेतृत्व की स्वीकार्यता बढ़ी है। कोई भी बड़ा नेता राहुल गांधी की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता। श्रीवास्तव का मानना है कि यही वजह है कि प्रदेशों में क्षत्रपों और गुटों का प्रभाव कम होने लगा है।

वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव
वरिष्ठ पत्रकार रंजन श्रीवास्तव

अब गुट का नहीं, कांग्रेस का नेता : मुकेश नायक

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर द सूत्र ने प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक से बात की। नायक का दावा है कि कांग्रेस में अब गुटबाजी खत्म हो चुकी है। यह सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। नायक ने कहा कि अब कांग्रेस में किसी गुट का नेता नहीं है। अब सिर्फ कांग्रेस का नेता है। इस दौरान नायक ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में सत्ता और शक्ति के बंटवारे को लेकर संघर्ष चल रहा है। वहां कार्यकर्ता परेशान हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब यह बीमारी कांग्रेस में भी बढ़ गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में नहीं है। नायक के मुताबिक, अवसरवादी नेता बीजेपी में चले गए हैं।

मुकेश नायक, मीडिया प्रभारी कांग्रेस
मुकेश नायक, मीडिया प्रभारी कांग्रेस

एकजुटता असली या सियासी मजबूरी?

मध्यप्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। बीच में सत्ता मिली भी, तो सरकार करीब 15 महीने ही चल सकी। पार्टी को लगातार चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर एकजुटता के ये संकेत अहम हैं। लेकिन मंच साझा करना और जमीन पर मिलकर काम करना दो अलग बातें हैं। एकजुटता की असली परीक्षा संगठन में नियुक्तियों के दौरान होगी। टिकट वितरण के वक्त होगी। मुख्यमंत्री के चेहरे की चर्चा के दौरान होगी।

अब बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी वाकई खत्म हो रही है या फिलहाल मतभेदों को किनारे रखा जा रहा है? क्या क्षत्रपों की सियासत पर संगठन भारी पड़ने लगा है? इन सवालों के जवाब आने वाले सियासी घटनाक्रमों से मिलेंगे।
Tags:
  • Congress unity in Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस एकजुटता
  • Madhya Pradesh politics
  • कांग्रेस की सियासत
  • Kamal Nath
  • उमंग सिंघार
  • कमलनाथ
  • दिग्विजय सिंह
  • द सूत्र
  • मुकेश नायक
एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...

By Aman Vaishnav

एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...
विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला

By Ratan Kumar Mishra

विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला
आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल
NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब