MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
MP, CG और राजस्थान में शीतलहर का असर तेज, सीकर में पारा 3.6°C और दमोह में 7.4°C तक लुढ़का।
MP, CG और राजस्थान में शीतलहर का असर तेज, सीकर में पारा 3.6°C और दमोह में 7.4°C तक लुढ़का।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार 26 नवंबर को तीनों ही राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। कहीं शीतलहर चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके शहर में मौसम का क्या मिजाज है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 26 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में भोपाल में शीतलहर चली। वहीं प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। दमोह प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

रीवा और शहडोल संभाग में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा है। वहीं उज्जैन संभाग में यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: इन राज्यों में बढ़ी ठंड, पारा गिरेगा 2-4 डिग्री | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Cold increases in these states, mercury to drop by 2-4 degrees
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। छत्तीसगढ़ में भी आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में रात की ठंड बहुत बढ़ गई है, जहां सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

दमोह सबसे ठंडा, भोपाल में 8.2 डिग्री तापमान

प्रदेश में सबसे कम तापमान दमोह में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद करौंदी (कटनी) में 7.5 डिग्री और गिरवर (शाजापुर) में 8 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में पारा 8.2 डिग्री और रीवा में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा दिन वाला इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मलाजखंड में 24 डिग्री, अमरकंटक में 24.6 डिग्री और बैतूल में 25.9 डिग्री तापमान रहा।

बालाघाट के पाला में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बालाघाट जिले के पाला में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन और गुना में पारा 30 डिग्री रहा। वहीं छिंदवाड़ा में 29.2 डिग्री और धार, खंडवा में 29.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर, खरगोन, मंडला और खजुराहो में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में रात का तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

भोपाल में सुबह छा सकता है हल्का कोहरा

भोपाल और आसपास के इलाकों में 26 नवंबर की सुबह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

MP, CG, Rajasthan Weather: 23 नवंबर को इन राज्यों में बारिश, जानें आपके शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Rain in these states on November 23, know the condition of your city
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश के मध्य और पश्चिमी हिस्से में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार 23 नवंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह बदलाव आया है।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): चक्रवाती तूफान अकवान का असर खत्म होते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री गिरा है। वहीं पेंड्रारोड में 5 और बिलासपुर में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। जगदलपुर में पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़ गया है। अब अंबिकापुर और जगदलपुर के रात के तापमान में 8.7 डिग्री का अंतर हो गया है।

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अंबिकापुर, पेंड्रारोड और दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है। अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात, दुर्ग में सबसे गर्म दिन

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री रहा।

अन्य शहरों की बात करें तो अंबिकापुर में दिन का तापमान 25.3 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.8 डिग्री और बिलासपुर में 28.3 डिग्री रहा। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तूफान के असर से अंबिकापुर में बढ़ा था तापमान

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से अंबिकापुर में रात का तापमान तेजी से बढ़ गया था। 19 नवंबर को यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री था। अगले तीन दिनों में यह बढ़कर 19.2 डिग्री पहुंच गया था। अब तूफान का असर खत्म होने के बाद तापमान फिर गिरने लगा है।

वहीं जगदलपुर में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री था। बुधवार को यह बढ़कर 20.1 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।

MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: कहीं घना कोहरा, कहीं सर्द हवाएं, तापमान में गिरावट | MP, Rajasthan, Chhattisgarh Weather Change: Dense Fog in Some Places, Cold Winds in Others, Temperature Drops
MP-CG-Rajasthan Weather Update: कहीं घना कोहरा तो कहीं सर्द हवाएं, बारिश थमते ही बदला तीनों राज्यों का मौसम
24 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के साथ अब सर्द हवाओं और कोहरे का असर बढ़ रहा है। एमपी के 14 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, तो राजस्थान में ठंडी हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, सीजी में चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद रायपुर में घना कोहरा देखने को मिला

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। रायपुर में सुबह के समय हवा में नमी 77 प्रतिशत थी, जो शाम तक घटकर 61 प्रतिशत रह गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 30 और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 26 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया है। शेखावाटी इलाके में सर्दी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर में पारा 3.6 डिग्री तक पहुंच गया।

बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में भी सुबह-शाम ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।

बुधवार को शेखावाटी, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहा। सुबह के समय ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

जयपुर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

राजधानी जयपुर में भी रात का तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं दिन का तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा।

कोटा में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहा। अजमेर में रात का तापमान 9.1 डिग्री और दिन का 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिली।

बाड़मेर में दिन में गर्मी, रात में ठंड

पश्चिमी राजस्थान में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। बाड़मेर और जैसलमेर में दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि रात में यहां भी ठंड बढ़ने लगी है।

एक तरफ शेखावाटी में रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में दिन का पारा अब भी 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क होने के कारण दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है।

मौसम का डबल अटैक: MP-राजस्थान में कड़ाके की ठंड, छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट | Double Weather Attack: Severe Cold in MP-Rajasthan, Storm-Rain Alert in Chhattisgarh
Weather Update: सर्दी और बारिश का डबल अटैक: MP-राजस्थान में कड़ाके की ठंड तो छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट
21 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Weather Update 21 November 2026:</strong>नवंबर का महीना खत्म होने से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • weather update
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें