राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
Mukesh Sharma | Updated:
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष समेत चारों महामंत्रियों को तलब किया।
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। बुधवार, 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह-प्रभारी कुलदीप चहल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और चारों महामंत्रियों श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कैलाश मेघवाल को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तलब किया।
सीएम से मिले मदन राठौड़ और संजय भाटिया
मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले में भाजपा की हार
पार्टी के आंतरिक आकलन के मुताबिक, टिकट वितरण को लेकर उपजी नाराजगी, बागियों के मैदान में उतरने और राजपूत, जाट, देवासी व आदिवासी समाजों की नाराजगी ने भाजपा का समीकरण बिगाड़ दिया। चूरू, नागौर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में पार्टी को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ा।
पंचायत समिति और जिला परिषद के आंकड़े
इसके अलावा निर्दलियों ने 662, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 497, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने 278, बसपा ने 60 और माकपा ने 50 सीटें जीती हैं। इसी तरह, जिला परिषद की घोषित 1,271 सीटों में से कांग्रेस को 794 और भाजपा को 357 सीटों पर जीत मिली है।
जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा
जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा ने भाजपा के राजेश गुर्जर को 28 वोटों से हराया, जबकि राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस की सुंदर देवी कीर जिला प्रमुख बनीं। भरतपुर, बीकानेर, बाड़मेर, सीकर, अलवर, दौसा, झुंझुनू और टोंक जैसे प्रमुख जिलों में भी कांग्रेस का परचम लहराया।
दूसरी ओर, भाजपा अजमेर, चूरू (जहां वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह जीतीं), झालावाड़, उदयपुर, पाली, बालोतरा, खैरथल-तिजारा और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में ही अपनी साख बचा सकी। नागौर में भाजपा द्वारा उम्मीदवार न उतारने के बाद आरएलपी के पंचाराम विजयी रहे, वहीं बांसवाड़ा में बीएपी की रीना रावत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में मात्र एक वोट (22-21) से जीत दर्ज की। दिल्ली की इस समीक्षा बैठक में अब इन्हीं नतीजों के आधार पर संगठनात्मक बदलाव और जिम्मेदारियां तय होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
By Sanjay Gupta