राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका

Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
Share
<br>राजस्थान में बीजेपी का ग्रामीण वोट बैंक खिसका, कांग्रेस को भी नुकसान
राजस्थान में बीजेपी का ग्रामीण वोट बैंक खिसका, कांग्रेस को भी नुकसान

पंचायत चुनाव के नतीजों ने राजस्थान में नए सियासी समीकरण (Political Equation) के संकेत दिए हैं। बीजेपी को बड़ा सियासी झटका लगा है। पंचायत समिति चुनाव में पार्टी का वोट शेयर पिछले 25 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि बीजेपी के कमजोर होने के बावजूद कांग्रेस को इसका पूरा फायदा नहीं मिला। कई नाराज मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे तो कुछ ने निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों का साथ दिया। ऐसे में ये चुनावी नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के लिए अहम संकेत माने जा रहे हैं।

25 साल में बीजेपी का सबसे कमजोर प्रदर्शन

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में बीजेपी का जनाधार कमजोर होता दिख रहा है। पंचायत समिति चुनाव में साल 2020-21 में बीजेपी को 38.06 फीसदी वोट मिले थे, जो 2026 में घटकर 33.78 फीसदी रह गए। पार्टी के वोट शेयर (Vote Share) में 4.28 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई है। यह पिछले 25 साल के पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी का सबसे कमजोर प्रदर्शन बताया जा रहा है। जिला परिषद चुनाव में भी बीजेपी को नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में पार्टी को 42.42 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार 37.77 फीसदी वोट मिले हैं।

पंचायत चुनाव में हार: BJP में टिकट दिलाने वालों से भी होगी जवाबदेही, संगठन और सरकार पर मंथन | Panchayat Election Defeat: BJP to hold ticket approvers accountable, brainstorming on organization and government
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
24 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को मिले झटके के बाद पार्टी संगठन में जवाबदेही तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। अब केवल हारने वाले प्रत्याशियों से नहीं, बल्कि टिकट की सिफारिश करने वाले नेताओं और चुनाव प्रबंधन संभालने वाले पदाधिकारियों से भी सवाल होंगे। पार्टी यह पता लगाएगी कि कहां जिताऊ उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया गया और कहां स्थानीय नेताओं ने अपनी पसंद के लोगों को टिकट दिलाए।

बीजेपी के नुकसान का कांग्रेस को नहीं मिला पूरा फायदा

बीजेपी के वोट घटने के बावजूद कांग्रेस ग्रामीण इलाकों में अपना जनाधार बढ़ाने में सफल नहीं हो सकी। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 42.59 फीसदी से बढ़कर 43.40 फीसदी हुआ है। वहीं, पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को भी नुकसान हुआ है। यहां पार्टी का वोट शेयर 39.54 फीसदी से घटकर 39.15 फीसदी रह गया है।

पिछले 25 साल के पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस को मिले वोटों के आंकड़े भी बदलती राजनीतिक तस्वीर दिखा रहे हैं।
  • साल 2000 में 41.78 फीसदी।
  • साल 2005 में 40.60 फीसदी।
  • साल 2010 में 40.70 फीसदी।
  • साल 2015 में 41.71 फीसदी।
  • साल 2020-21 में 39.54 फीसदी।
  • साल 2026 में 39.15 फीसदी।
इन आंकड़ों से साफ है कि कांग्रेस भी ग्रामीण इलाकों में अपना पुराना वोट शेयर हासिल नहीं कर पाई है।

बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक में नाराजगी

बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन के पीछे उसके परंपरागत वोट बैंक (Vote Bank) में नाराजगी को भी एक वजह माना जा रहा है। चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और जालोर में राजपूत, देवासी और आदिवासी समुदायों की नाराजगी का असर चुनाव में देखने को मिलने की बात कही जा रही है।

वहीं, बाड़मेर, नागौर और चूरू जैसे इलाकों में जाट मतदाताओं के बीच भी बीजेपी को नुकसान हुआ है। हालांकि, इन मतदाताओं का बड़े स्तर पर कांग्रेस के साथ जुड़ाव भी देखने को नहीं मिला।

निर्दलीयों और छोटे दलों की ओर बढ़ा रुझान

चुनावी नतीजों के राजनीतिक विश्लेषण में सामने आया है कि बीजेपी से नाराज मतदाताओं का एक हिस्सा मतदान से दूर रहा। कुछ मतदाताओं ने कांग्रेस के बजाय निर्दलीय उम्मीदवारों और छोटे राजनीतिक दलों को समर्थन दिया। इसे कांग्रेस को अपेक्षित फायदा नहीं मिलने की एक वजह माना जा रहा है।

राजस्थान हाईकोर्ट: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री अनिवार्य | Rajasthan High Court: Court Decree Mandatory for ST Women in Divorcee Quota Jobs
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
22 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी भर्ती में तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के आरक्षण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिला अभ्यर्थी केवल समाज में प्रचलित परंपरागत तलाक के आधार पर सरकारी नौकरी में तलाकशुदा महिला कोटे का लाभ नहीं ले सकती। इसके लिए सक्षम न्यायालय से विवाह विच्छेद की डिक्री प्राप्त करना अनिवार्य है।

2028 से पहले दोनों पार्टियों के सामने चुनौती

बीजेपी के सामने अपने पुराने मतदाताओं को दोबारा जोड़ने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस के लिए ग्रामीण इलाकों में अपना समर्थन बढ़ाना और बीजेपी से नाराज मतदाताओं का भरोसा हासिल करना अहम होगा।

पंचायत समिति चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 25 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचना पार्टी के लिए चिंता की बात है। हालांकि, कांग्रेस के वोट शेयर में भी गिरावट बताती है कि बीजेपी से नाराजगी का मतलब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनना नहीं है। पंचायत चुनाव के इन नतीजों का 2028 के विधानसभा चुनाव पर कितना असर पड़ेगा, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी।

देश की आधी से ज़्यादा महिलाओं में खून की कमी: ICMR सर्वे का चौंकाने वाला खुलासा | More Than Half of Women in the Country Have Anemia: Shocking Revelation from ICMR Survey
ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी नई समस्या, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक
25 Nov 2026 ,
By CHAKRESH
देश की आधी से ज्यादा महिलाओं में खून की कमी है। आईसीएमआर के नए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। 15 से 49 साल की 55.9% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित मिली हैं। करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन B12 की कमी भी पाई गई है। चिंता की बात ये है कि यह आंकड़ा उन महिलाओं का है, जो न गर्भवती हैं, न स्तनपान कराती हैं।

Tags:
  • पंचायत समिति चुनाव
  • Rajasthan Panchayat Elections
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • BJP Weak Performance
  • बीजेपी का कमजोर प्रदर्शन
  • कांग्रेस को नुकसान
  • बीजेपी वोट शेयर
  • ग्रामीण वोट बैंक
  • निर्दलीय उम्मीदवार
  • राजस्थान राजनीति
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR

By Arohi Raj

सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन

By Aman Vaishnav

न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक

By Arohi Raj

MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप

By Ashish Bhardwaj

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं

By Aman Vaishnav

कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं