राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
राजस्थान के 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
राजस्थान के 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

राजस्थान की ग्रामीण सत्ता की सियासत में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 37 जिलों में बुधवार को जारी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए तीन जिलों की कमान महिला नेताओं के हाथों में सौंप दी है। दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं। खास बात यह है कि इन तीनों जिलों में भाजपा समेत किसी भी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा।

वहीं, बाकी जिलों में सत्ता की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान जारी है। कहीं राजनीतिक घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर है तो कहीं अपनों की बगावत ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में जिला प्रमुख का यह चुनाव ग्रामीण राजनीति में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव के साथ कांग्रेस और भाजपा की सियासी ताकत की परीक्षा भी बन गया है।

21 साल की संतोष कुमारी ने बनाया रिकॉर्ड

जैसलमेर में कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं। उनकी उम्र महज 21 साल 36 दिन है। उन्हें राजस्थान की अब तक की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बताया जा रहा है। संतोष कुमारी पोकरण क्षेत्र के वार्ड-21 से जिला परिषद सदस्य चुनी गई थीं। उन्होंने करीब 6,208 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वह बीए पास हैं और उनके पिता चौथाराम भील ग्राम विकास अधिकारी हैं।

जैसलमेर जिला परिषद के 21 वार्डों में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई। जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस के पास संख्या बल भी था और योग्य उम्मीदवार भी।

दौसा और सवाई माधोपुर में भी कांग्रेस की जीत

दौसा में कांग्रेस की बीना डीसी बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं। वह दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी हैं। भाजपा की ओर से उनके मुकाबले कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और पद की शपथ दिलाई।

सवाई माधोपुर में भी कांग्रेस ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। यहां पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा बैरवा जिला प्रमुख चुनी गई हैं। इस तरह कांग्रेस ने चुनाव की शुरुआत में ही तीन जिलों में बिना मुकाबले जीत हासिल कर ली।

बीकानेर में कांग्रेस के सामने अपनी ही बागी

बीकानेर में कांग्रेस ने विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। लेकिन पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। सरिता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम से कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

बीकानेर जिला परिषद की 41 सीटों में कांग्रेस के पास 30 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 21 सदस्यों की जरूरत है। इसके बावजूद पार्टी के भीतर उम्मीदवार को लेकर खींचतान है। भाजपा की ओर से धापू कंवर ने भी नामांकन दाखिल किया है। एक अन्य निर्दलीय संतोष ने भी पर्चा भरा है। इस तरह यहां चार उम्मीदवार मैदान में हैं।

चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू मैदान में

चूरू जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुकाबले कांग्रेस ने प्रकाश बुडानिया को उतारा है। चूरू जिला परिषद की 39 सीटों में कांग्रेस के पास 21, भाजपा के पास 17 और माकपा के पास एक सीट है। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश में है।

जयपुर, उदयपुर और अजमेर में भी बड़े मुकाबले

जयपुर में कांग्रेस ने युवा नेता यशवीर सिंह सूरा को प्रत्याशी बनाया है। वह युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर को मैदान में उतारा है। जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में कांग्रेस के पास 42 सीटें हैं। ऐसे में सूरा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

उदयपुर में भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लाल सिंह झाला आमने-सामने हैं। यहां भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और भारत आदिवासी पार्टी का एक सदस्य है। अजमेर में भाजपा ने पूजा भंसाली और कांग्रेस ने दशरथ कंवर को प्रत्याशी बनाया है। अजमेर की 33 सीटों में भाजपा के 19, कांग्रेस के 12 और आरएलपी के 2 सदस्य हैं।

राजस्थान जिला परिषद चुनाव: 37 सीटों पर मतदान आज, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, निर्दलीय बदलेंगे समीकरण | Rajasthan Zila Parishad Elections: Voting Today on 37 Seats, Dignitaries' Prestige at Stake, Independents to Change Equations
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण
25 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में आज, 25 नवंबर को होने वाले मतदान में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कहीं विधायक अपनी पत्नी को जिला प्रमुख बनाने की कोशिश में हैं तो कहीं पूर्व मंत्री के बेटे और नेताओं की बहुएं चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के पास 23 और भाजपा के पास 5 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत है, लेकिन 8 जिलों में निर्दलीय सदस्यों के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं। इन जिलों में निर्दलीय चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

झुंझुनूं में 22 साल की कोमल पर कांग्रेस का दांव

झुंझुनूं में कांग्रेस ने 22 वर्षीय कोमल भंवरिया को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा की हर्षिनी कुल्हरी से है। हर्षिनी भाजपा की जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला प्रमुख रह चुकी हैं। ऐसे में यहां अनुभव और युवा चेहरे के बीच मुकाबला चर्चा में है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों के परिवारों का रिपोर्ट कार्ड - राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे | Rajasthan Panchayat Elections: Report Card of Stalwarts' Families - Rathore's Son-Daughter-in-law Win, Kharra Family's Four Candidates Lose
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

शाम तक साफ होगी पूरी तस्वीर

जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जहां एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं, वहां दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान निर्धारित है। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

फिलहाल कांग्रेस के खाते में तीन निर्विरोध जिला प्रमुख आ चुके हैं। लेकिन जयपुर, उदयपुर, अजमेर, चूरू और बीकानेर जैसे जिलों के नतीजे राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। अब सबकी नजरें शाम के नतीजों पर हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों की साख दांव पर, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते | Rajasthan Panchayat Elections: Dignitaries' Prestige at Stake, Political Fortunes to be Revealed Tomorrow
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
19 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में गांवों की सत्ता का फैसला होने वाला है। शुक्रवार, 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की मतगणना होगी। इस बार चुनाव केवल गांवों में भाजपा और कांग्रेस की ताकत तय नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य और परिवार की साख की भी परीक्षा लेंगे। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।

Tags:
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • जिला प्रमुख चुनाव
  • राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव परिणाम
  • कांग्रेस की निर्विरोध जीत
  • संतोष कुमारी जैसलमेर जिला प्रमुख
  • सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख
  • बीना बैरवा दौसा जिला प्रमुख
  • Rajasthan Zila Pramukh election result
  • Zila Pramukh election 2026
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR

By Arohi Raj

सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन

By Aman Vaishnav

न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक

By Arohi Raj

MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप

By Ashish Bhardwaj

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं

By Aman Vaishnav

कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक

By CHAKRESH

ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक